आकाश चोपड़ा की भविष्यवाणी, India vs Australia T20I Series में किस टीम का पलड़ा है भारी ?

Aakash Chopra predicts on T20I Series: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज खेला जाने वाला है. इस सीरीज में किस टीम का पलड़ा भारी है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने भविष्यवाणी की है.

विज्ञापन
Read Time: 22 mins
Aakash Chopra prediction: आकाश चोपड़ा की भविष्यवाणी

Aakash Chopra predicts on T20I Series : वर्ल्ड कप फाइनल (World Cup Final) में हार के बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज (IND vs AUS T20I Series) खेलेगी. पहला मैच आज यानी 23 नंवबर  को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा. वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था, ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम का मनौबल काफी ऊंचा होगा. दूसरी ओर इस टी-20 सीरीज में भारत के दिग्गज खिलाड़ी नहीं  खेल रहे हैं. ऐसे में टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं. भारत की यह युवा बिग्रेड वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला लेने के लिए इरादे के साथ मैदान पर उतरेगी. वहीं, टी-20 सीरीज के आगाज से पहले भारत के पूर्व ओपनर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra Prediction) ने भविष्यवाणी की है. आकाश ने टी-20 सीरीज में किस टीम का पलड़ा भारी है, उसको लेकर बात की है. अपने यू-ट्यूब चैनल पर बात करते हुए आकाश ने बताया है कि, ऑस्ट्रेलियाई टीम का पलड़ा इस समय भारी होगी.

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा और विराट कोहली को 2024 T20 World Cup खेलना चाहिए या नहीं? वसीम अकरम के जवाब ने मचाई हलचल

आकाश ने कहा"अब सामने ऑस्ट्रेलियाई टीम है. टीम काफी तगड़ी है. स्टीव स्मिथ हैं, मैथ्यू वेड है. और आपको इस टीम में मैक्सवेल भी नजर आएंगे. ट्रेविस हेड हैं. जब मैं ऑस्ट्रेलियाई टीम को देखता हूं तो देखकर लगता है कि टीम को तगड़ी है. यानी टीम अच्छी है तो मुकाबले भी अच्छे होंगे. बता दूं कि इस टीम में मिचेल मार्श भी हैं. क्या टीम है..तो मुझे उनकी टीम को लेकर लगता है कि ये सीरीज के जीतने के दावेदार है.मुझे तो इस समय ऑस्ट्रेलिया सीरीज जीतने की दावेदार लग रही है."

Advertisement

वहीं कमेंटेटर ने आगे कहा कि, "देखिए अब नया सर्किल शुरू हो गया है. हम वर्ल्ड कप हार गए  वो बात अब पुरानी हो गई है. अब नई सीरीज और नए टूर्नामेंट खेलना है. हमें आगे बढ़ना है. टी-20 वर्ल्ड कप भी आगे हैं. ऐसे में टीम इंडिया अब नए लक्ष्य के साथ आगे बढ़ेगी. भारत के सामने पहली चुनौती अब ऑस्ट्रेलिया है. इस सीरीज के लिए मैं काफी उत्साहित हूं. अब यहां से भारत को आगे चलता है. आगे का नाम गाड़ी है".

आकाश ने आगे कहा कि, "अब भारत को अगले साल टी-20 का वर्ल्ड कप खेलना  है. ऐसे में इस टी-20 सीरीज में जिन खिलाड़ियों को मौका मिला है उनके लिए खुद को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए खुद की दावेदारी पेश करने का सुनहरा मौका होगा. आपके लिए यह मौका है. बहुत मौका आपको नहीं मिलने वाले हैं. ऐसे में आपको जो भी सीरीज खेलने को मिल रहे हैं वहां आपको परफॉर्म करना होगा."

Advertisement

बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टी-20 मैचों की सीरीज खेली जानी है. (India vs Australia Head to Head in T20) दोनों टीमों के बीच अबतक कुल 26 मैच हुए हैं जिसमें 15 में भारत को और ऑस्ट्रेलियाई टीम को 10 मैचों में जीत मिली है. एक मैच बिना परिणाम के रहा है. ऐसे में यह सीरीज यकीनन काफी रोमांचक होने वाली है. 

पूरा शेड्यूल (India vs Australia T20I Series Full Schedule)
23 नवंबर - पहला टी20-  विशाखापत्तनम- शाम 7 बजे से
26 नवंबर - दूसरा टी20-  तिरुवनंतपुरम- शाम 7 बजे से
26 नवंबर- तीसरा टी20-  गुवाहाटी- शाम 7 बजे से
01 दिसंबर- चौथा टी20- नागपुर- शाम 7 बजे से
03 दिसंबर- पांचवां टी20-  हैदराबाद- शाम 7 बजे से

टीम इस प्रकार है:

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान) , रुतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), इशान किशन, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान और मुकेश कुमार

ऑस्ट्रेलियाई टी20 टीम: मैथ्यू वेड (कप्तान),  ऐरन हार्डी, ट्रैविड हेडस स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मैट शॉर्ट, मार्कस स्टॉयनिस, टिम डेविड, जॉश इंगल्स, जेसन बेहरनड्रॉफ़, शॉन ऐबट, नेथन एलिस, स्पेंसर जॉनसन, ऐडम ज़ैम्पा, तनवीर सांघा

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान-इजरायल में भीषण जंग, War Zone से समझिए ताजा हालात | Iran War News | Kachehri