भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच डॉ. वाई.एस. राजाशेखरा रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापटनम में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

विज्ञापन
Read Time: 21 mins
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लेटेस्ट स्कोर

अंत में एक तरफ से मार्कस स्टोइनिस (7) ने तो दूसरी तरफ से टिम डेविड (19) ने कुछ बड़े-बड़े शॉट लगाकर अपनी टीम के स्कोर को 208 रनों तक पहुँचाया| इसी बीच भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और रवि रवि बिश्नोई ने 1-1 विकेट निकालकर दिया जबकि और किसी गेंदबाज़ के हाथ सफ़लता नहीं लगी| ऐसे में अब देखना होगा कि क्या ऑस्ट्रेलिया की टीम इस 208 रनों को डिफेंड कर पाती है? या फिर भारत की टीम 209 रनों के इस बड़े लक्ष्य तक पहुँचने में कामयाब होती है? तो बने रहिए इन सभी सवालों के जवाब पाने के लिए रन चेज़ में हमारे साथ|

इसी दौरान दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 130 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई| ऐसे में सिंगल लेने के चक्कर में स्मिथ रन आउट हो गए लेकिन उनकी कमी को स्टोइनिस ने पूरा किया और तेज़ी से रन बनाने लगे| इन सभी चीजों के बीच जोस इंगलिस (110) ने अपने टी20 करियर का पहला शतक पूरा किया| तभी स्काई ने गेंदबाज़ी में बदलाव करते हुए प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों में बॉल थमाई और उन्होंने ख़तरनाक दिख रहे इंगलिस की पारी को समाप्त कर दिया|

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने की ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी!! जोस इंगलिस ने लगाया शतक!! तो अनुभवी स्टीव स्मिथ ने भी खेली अर्धशतकीय पारी!! जिसके दम पर ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 209 रनों का लक्ष्य खड़ा किया| टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाज़ी करने आई कंगारू टीम ने अपने इरादे पहले ही ओवर से साफ़ कर दिया और चौके छक्के लगाने लगे| इसी बीच रवि बिश्नोई ने आकर मेहमान टीम को मैथ्यू शॉर्ट (13) के रूप में पहला झटका दिया| जिसके बाद मैदान पर आए जोस इंगलिस ने एक तरफ से तूफ़ानी अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करना शुरू कर दिया जबकि दूसरे छोर से स्टीव स्मिथ (52) ने भी मिले हुए मौको पर बाउंड्री लगाने लगे| हालाँकि इससे पहले स्मिथ और इंगलिस दोनों ही को एक-एक जीवनदान भी प्राप्त हुआ था लेकिन उसके बाद दोनों ने पीछे की बातें भूलकर बल्लेबाज़ी की| इसी बीच स्मिथ ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया|

19.6 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद!! महज़ 5 रन इस आखिरी ओवर से आया| रन आउट का मौका भी मुकेश ने गंवाया लेकिन ये एक कमाल का आखिरी ओवर गुजरा है| इस बार फिर से यॉर्कर का प्रयास था लेकिन लो फुल टॉस हुई| लैप शॉट लगाने गए लेकिन बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| मुकेश ने उसे फील्ड किया| बल्लेबाज़ टिम उस दौरान क्रीज़ के बाहर थे| मुकेश ने थ्रो करना चाहा लेकिन विकटों के काफी पास से निकल गया| इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया की पारी 208 रनों पर समाप्त हुई| अब भारत के सामने 209 रनों का लक्ष्य रखा गया है|

19.5 ओवर (0 रन) ये लीजिये!! एक और सटीक यॉर्कर मुकेश के ज़रिये डाली गई| कमाल का आखिरी ओवर भारत के लिए जाता हुआ| बल्लेबाज़ ने खोदकर इसपर शॉट लगाना चाहा लेकिन चूक गए|

19.4 ओवर (1 रन) शानदार यॉर्कर!! फ्री हिट का बल्लेबाज़ को ज़रा भी फायदा नहीं उठाने दिया| कमाल की गेंदबाजी मुकेश द्वारा| सामने की तरफ गेंद को खेला| एक ही रन मिल पाया|

19.4 ओवर (2 रन) नो बॉल और अब अगली गेंद फ्री हिट होगी! बल्लेबाज़ ने इस गेंद को स्लाइस किया कवर्स की तरफ जहाँ इसे फील्ड किया गया| टीम के खाते में एक रन जोड़ा| ओह अब तो नो बॉल है तो अगली गेंद फ्री हिट होगी यानी कुल 2 रन इस गेंद पर आये|

19.3 ओवर (1 रन) सिंगल!! बेहतरीन यॉर्कर गेंद!! बल्लेबाज़ उसपर कुछ ज्यादा नहीं कर पाए| कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला|

19.2 ओवर (1 रन) नॉट आउट!! बेहतरीन यॉर्कर!! बल्लेबाज़ उसकी लाइन में तो आये और बल्ले से पहले जूतों पर भी लगी गेंद लेकिन लेग स्टम्प के बाहर निकल रही थी इस वजह से नॉट आउट करार दिया गया| रिप्ले में ये साफ़ हुआ कि विकेट्स मिसिंग थी| बल्ले को भी लगी थी और ऑफ़ साइड पर गई इस वजह से एक रन मिला| भारत ने इसी बीच अपना एक और रिव्यु गंवाया|

19.1 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की शुरुआत!! लो फुल टॉस गेंद को कवर्स की तरफ खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| कोई रन नहीं हुआ|

18.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| लॉन्ग ऑफ़ की तरफ इस गेंद को खेला जहाँ से एक ही रन का मौका बन पाया| 203/3 ऑस्ट्रेलिया|

18.5 ओवर (6 रन) छक्का! काफी शानदार शॉट कवर्स की तरफ| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ स्लाइस किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए| ये टिम डेविड की ताक़त का करिश्मा है| इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया के 200 रन भी पूरे हुए|

18.4 ओवर (1 रन) डायरेक्ट हिट की दरकार पॉइंट फील्डर द्वारा लेकिन चूक गए| बल्लेबाज़ ने डाईव लगाकर खुद को क्रीज़ के अंदर पहुंचाया| एक रन मिल गया| इस बार गेंद को पॉइंट की तरफ खेला और था रन भाग गए थे जहाँ रन आउट का मौका बनते-बनते रह गया|

18.3 ओवर (1 रन) इस बार सिंगल से ही काम चलाना होगा| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|

18.3 ओवर (1 रन) वाइड! कैच की अपील ईशान द्वारा लेकिन अम्पायर सहमत नहीं हुए| एंगल से बाहर की तरफ निकल रही थी गेंद जिसपर बल्ला तो चलाया लेकिन बीट हुए|

18.2 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|

18.1 ओवर (4 रन) चौका! स्मैशड थ्रू कवर्स!! इसके लिए तो दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं| क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की ओर पंच किया और चौका बटोरा| किसी फील्डर को हिलने तक का मौका नहीं मिला शॉट इतना करारा था|

18.1 ओवर (1 रन) वाइड! एक और बार वाइड डाल बैठे गेंद| बल्लेबाज़ की पहुँच से दूर रखने के चक्कर में अतिरिक्त गेंद डाल रहे हैं|

18.1 ओवर (1 रन) वाइड! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर की गेंद जिसे अम्पायर ने वाइड करार दिया|

17.6 ओवर (2 रन) कैच ड्रॉप!! 2 रनों पर मार्कस स्टोइनिस को मिला जीवनदान| मिड ऑफ़ से पीछे की तरफ साइड ऑन भागते हुए रवी उसे लपक नहीं पाए| हाथों में आकर छिटक गई गेंद| लॉन्ग ऑफ़ के ऊपर से बड़े शॉट के लिए गए थे मार्कस लेकिन मिस टाइम कर बैठे थे|

17.5 ओवर (1 रन) सिंगल यहाँ पर हासिल हो पायेगा| इस बार मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|

17.4 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|

17.3 ओवर (4 रन) चौका! ये गेंद पॉइंट फील्डर को पार कर गई| कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया|

17.2 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट यशस्वी जयसवाल बोल्ड प्रसिद्ध कृष्णा| जोश इंगलिस की 110 रनों की पारी का हुआ अंत| धीमी गति की गेंद ने बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया| स्क्वायर लेग बाउंड्री पर जयसवाल से एक छोटा सा फम्बल हुआ लेकिन दूसरी बार में उसे लपक ही लिया| पैरों पर डाली गई धीमी गति की फुल गेंद पर फ्लिक शॉट खेला था जो सीधा फील्डर की तरफ हवा में चला गया| जयसवाल ने उसे लपकना चाहा| फम्बल हुआ लेकिन फिर दूसरी बार में गोद में उसे फंसा लिया| 180/3 ऑस्ट्रेलिया|

17.1 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया|

16.6 ओवर (4 रन) बैक टू बैक चौका जोश के बल्ले से आता हुआ| कमाल की पारी अपनी टीम के लिए खेल रहे हैं यहाँ पर| ये शॉट महज़ एक पुश था लेकिन फिर भी पॉइंट बाउंड्री पार कर गई गेंद चार रनों के लिए|

16.5 ओवर (4 रन) टॉप एज और चौका! इस बार बाउंसर गेंद पर जोर से अपना बल्ला घुमाया| उछाल से चकमा खाए लेकिन बल्ले के उपरी भाग को लगकर कीपर के ऊपर से निकल गई गेंद चार रनों के लिए|

16.4 ओवर (4 रन) चौका! इसी के साथ जोश इंग्लिस का शतक पूरा हुआ यहाँ पर| कमाल की बल्लेबाज़ी करते हुए अपनी टीम को एक बड़े स्कोर तक लेकर आ गए हैं| ड्रेसिंग रूम से उनके लिए ढेर सारी तालियाँ बजती हुई| इस बार ऑफ़ स्टम्प की फुल गेंद पर बल्ला लगाया| आउट साइड एज लेकर थर्ड मैन की दिशा में गई गेंद जहाँ से चार रन मिल गए|

16.4 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर| बल्लेबाज़ से दूर रखने का प्रयास है यहाँ पर|

16.3 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|

16.2 ओवर (4 रन) चौका! अच्छी गेंद लेकिन बेहतरीन शॉट| रॉंग वन थी जिसे बल्लेबाज़ ने जल्दी पिक कर लिया| रिवर्स स्वीप किया थर्ड मैन की ओर और बाउंड्री हासिल की|

16.1 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया|

15.6 ओवर (0 रन) नॉट आउट!! फील्डिंग टीम का रिव्यु बर्बाद हो गया| आउट साइड एज नहीं लगा हुआ था ऐसा रिप्ले में अल्ट्रा एज से देखने पर पता चल गया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर ड्राइव करने गए| बल्ले के काफी पास से कीपर के दस्तानों में गई गेंद| उस दौरान कुछ आवाज़ भी आई थी| ऐसा लगा कि एज है लेकिन बल्ला ज़मीन पर लगा था|

मार्कस स्टोइनिस नये बल्लेबाज़ हैं..

15.5 ओवर (0 रन) आउट!! रन आउट!! स्मिथ की शानदार पारी हुई समाप्त| इस गेंद पर शॉर्ट फाइन लेग की तरफ शॉट खेला| एक टप्पा खाकर फील्डर की तरफ गई बॉल| इस बीच इंग्लिस रन के लिए भागे| स्मिथ फिर से लेट हुए| इसी बीच फील्डर प्रसिद्ध कृष्णा का थ्रो गेंदबाज़ मुकेश कुमार के पास आया जिन्होंने फुर्ती दिखाते बेल्स उड़ा दी| थर्ड अम्पायर ने इसे बिग स्क्रीन पर चेक किया और आउट पाया| 161/2 ऑस्ट्रेलिया|

15.4 ओवर (4 रन) चौका! इसी के साथ स्मिथ का भी अर्ध शतक पूरा हो गया| धीमी सही लेकिन अच्छी पारी उनकी तरफ से खेली गई है| फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया पॉइंट की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|

15.3 ओवर (2 रन) दुग्गी!! लो फुल टॉस गेंद को स्मिथ ने सीधे बल्ले से सामने की तरफ उठाकर मारा| बल्ले से लगने के बाद गैप में जाकर गिरी गेंद जहाँ से दो रन का मौका बन गया|

15.2 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस!! इस बार गेंद को लेकर लेगा साइड पर घूमना चाहते थे लाइन और स्विंग से चकमा खा गए स्मिथ| कोई रन नहीं हो सका|

15.1 ओवर (4 रन) चौका! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की शुरुआत| स्लोवर बाउंसर!! पुल लगाया और शॉर्ट फाइन लेग फील्डर को पार करते हुए चार रन अपने और टीम के लिए हासिल किये|

मैच रिपोर्ट

Featured Video Of The Day
Iran से जंग में अपने ही घर में हार गए ट्रंप? Approval Rating गिरकर 33% रह गई | Sucherita Kukreti