2 hours ago

India vs Afghanistan, 3rd ODI Match: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हरा दिया. भारत की जीत में तीन हीरो रहे, पहले प्रसिद्ध कृष्णा ने कमाल की गेंदबाजी की और 5 विकेट लेने में सफल रहे. इसके बाद बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल ने 110 रन की नाबाद पारी खेली, जायसवाल ने रोहित के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 170 रन की पार्नरशिप की. ऱोहित 79 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, श्रेयस अय्यर 20 रन बनाकर नाबाद रहे, भारत ने 29वें ओवर में मैच को जीत लिया. अफगानिस्तान की ओर से एक मात्र सफलता मोहम्मद नबी को मिली, इस जीत के साथ ही भारतीय टीम वनडे सीरीज को 3-0 से जीतने में सफल हो गई. इससे पहले अफगानिस्तान के कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी ने वनडे करियर का पहला शतक जमाया. हश्मतुल्लाह शाहिदी 102 रन बनाकर आउट हुए. अफगानिस्तान की टीम 44.1 ओवर में 218 रन ही बना सकी. बता दें कि अफगानिस्तान को 5 रन की पेनल्टी लगी है जिसके कारण भारत ने 5/0 से अपनी पारी शुरू की थी. भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने 5 विकेट लिए. बता दें, अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था  (Scorecard)

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

अफ़गानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेट कीपर), इब्राहिम ज़द्रान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, मोहम्मद नबी, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, राशिद खान, एएम ग़ज़नफ़र, ज़िया उर रहमान शरीफ़ी, फ़रीद अहमद मलिक

भारत: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेट कीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव

Jun 20, 2026 19:57 (IST)

India vs Afghanistan: भारत की 9 विकेट से जीत

भारत ने तीसरा वनडे मैच 9 विकेट से जीत लिया. जायसवाल ने 110 रन बनाकर नाबाद रहे तो वहीं, अय्यर 20 रन की पारी खेलकर क्रीज पर डटे रहे. रोहित शर्मा ने 79 रन की पारी खेली, भारत को 219 रन का टारगेट मिला था जिसे भारत ने 28.4 ओवर में 224 रन बनाकर मैच को जीत लिया .

भारत 224/1 (28.4 ओवर)

अफगानिस्तान 218/10 (44.2 ओवर)

Jun 20, 2026 19:52 (IST)

India vs Afghanistan LIVE Score: जायसवाल का तूफानी शतक

जायसवाल ने 83 गेंद पर अपने वनडे करियर का दूसरा शतक ठोक दिया है. अब  भारत को जीत के लिए  1 रन की दरकार है. 

Jun 20, 2026 19:47 (IST)

India vs Afghanistan LIVE Score: भारत के 200 रन पूरे

जायसवाल शतक के करीब हैं. भारत के 200 रन पूरे हो गए हैं. भारत को जीत के लिए 19 रन की दरकार है. 

भारत 200/1 (27.3 ओवर)

Jun 20, 2026 19:28 (IST)

India vs Afghanistan LIVE Score: रोहित 79 रन बनाकर आउट

रोहित शर्मा 79 रन बनाकर आउट हो गए हैं. भारत को पहला झटका 170 रन के स्कोर पर लगा है. रोहितन ने 69 गेंद पर 79 रन की तूफानी पारी खेली, हिट मैन को मोहम्मद नबी ने अपनी फिरकी में फंसाकर कैच आउट कराया. 

भारत 170/1 (22.5 ओवर)

Advertisement
Jun 20, 2026 19:21 (IST)

India vs Afghanistan LIVE Score: भारत के 150 रन पूरे

भारत के 150 रन पूरे हो गए हैं. रोहित 64 और जायसवाल 74 रन बनाकर खेल रहे हैं. भारत को 219 रन का टारगेट मिला है. 

भारत 151/1 (20.5 ओवर)

Jun 20, 2026 19:03 (IST)

India vs Afghanistan LIVE Score: रोहित का अर्धशतक

रोहित शर्मा ने 47 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. रोहित ने अपनी अर्धशतकीय पारी में अबतक 6 चौके और दो छक्के लगाए हैं. 

भारत 15.3 ओवर में 123 रन

Advertisement
Jun 20, 2026 18:51 (IST)

India vs Afghanistan LIVE Score: 13 ओवर में भारत को 100 रन पूरे

भारत ने 13 ओवर में 101 रन बना लिए हैं. जायसवाल अर्धशतक जमाकर क्रीज पर मौजूद हैं तो वहीं, दूसरी ओर रोहित भी धीरे-धीरे अर्धशतक के करीब पहुंच रहे हैं. वहीं इस मैच में भारत ने पॉवरप्ले में अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया है. 


वनडे में भारत का सबसे ज़्यादा पावरप्ले स्कोर:

 95/1 - भारत बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े 2025

 94/2 - भारत बनाम न्यूज़ीलैंड, गुवाहाटी 2026

 86/0 - भारत बनाम अफ़गानिस्तान, चेन्नई (आज)

 82/2 - भारत बनाम स्कॉटलैंड, दुबई 2021

 82/1 - भारत बनाम बांग्लादेश, हैदराबाद 2024

Jun 20, 2026 18:46 (IST)

India vs Afghanistan LIVE Score: जायसवाल का अर्धशतक

यशस्वी जायसवाल ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. रोहित शर्मा के साथ मिलकर जायसवाल धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं. 38 गेंद पर जायसवाल ने अपना अर्धशतक पूरा किया है. 

भारत 94/0 (12 ओवर)

Jun 20, 2026 18:38 (IST)

India vs Afghanistan LIVE Score: रोहित शर्मा ने वनडे में जमाया 1100 चौके

Jun 20, 2026 18:24 (IST)

India vs Afghanistan LIVE Score: रोहित शर्मा और जायसवाल का धमाका

रोहित शर्मा और जायसवाल धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं. दोनों बल्लेबाजों ने अबतक 7 ओवर में 62 रन जोड़ लिए हैं. रोहित 23 गेंद पर 14 रन और जायसवाल 31 गेंद पर 36 रन बनाकर नाबाद हैं. 

भारत 62/0 (7 ओवर)

Advertisement
Jun 20, 2026 17:54 (IST)

India vs Afghanistan LIVE Score: पहले ओवर में 23 रन

भारत ने पहले ओवर में 23 रन बनाए जिसमें 5 रन पेनल्टी के तौर पर भारत को मिले, जायसवाल ने पहले ही ओवर से अपने हाथ खोले हैं. जायसवाल 8 गेंद पर 14 रन बनाकर खेल रहे हैं. 

भारत 23/0  (1.1 ओवर)

Jun 20, 2026 17:48 (IST)

India vs Afghanistan LIVE Score: भारत की पारी का आगाज

भारतीय पारी का आगाज हो चुका है. यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा क्रीज पर है. भारत 5 रन के स्कोर के साथ अपनी पारी आगाज कर रहा है. दरअसल, अफगानिस्तान की टीम को 5 रन की पेनल्टी लगी है. हुआ ये कि जब हशमतुल्लाह शाहिदी बल्लेबाजी कर रहे थे तो वह पिच पर रन लेने के लिए भागे थे. जिसके बाद अंपायर ने सजा के तौर पर अफगानिस्तान को 5 रन की पेनल्टी दी है. 

जायसवाल ने अपनी पारी में पहला चौका लगा दिया है. 

Advertisement
Jun 20, 2026 17:18 (IST)

India vs Afghanistan LIVE Score: भारत को मिला 219 का टारगेट

अफगानिस्तान की टीम 44.2 ओवर में 218 रन पर आउट हो गई. अफगानिस्तान की ओर से हश्मतुल्लाह शाहिदी ने शानदार शतकीय पारी और 102 रन बनाए. वहीं, अज़मतुल्लाह उमरज़ई ने 50 रन का योगदान दिया भारत के प्रसिद्ध कृष्णा ने कमाल की गेंदबाजी की और 5 विकेट हॉल करने में सफलता हासिल की. प्रसिद्ध के अलावा गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव और हर्ष दुबे 1-1 विकेट लेने में सफलता हासिल की. 2 बल्लेबाज रन आउट हुए. 

अफगानिस्तान 218/10  (44.2 ओवर)

Jun 20, 2026 17:10 (IST)

हश्मतुल्लाह शाहिदी ने जमाया शतक

हश्मतुल्लाह शाहिदी ने अपने वनडे करियर का पहला शतक जमाया. शाहिदि 128 गेंद पर अपना पहला शतक लगाने में सफलता हासिल की है. 

अफगानिस्तान 217/9 (44 ओवर)

Jun 20, 2026 17:01 (IST)

IND vs AFG Livev Score: अफगानिस्तान के 9 विकेट गिरे

हश्मतुल्लाह शाहिदी शतक के करीब हैं .अफगानिस्तान के 9 विकेट गिर चुके हैं. शुभमन गिल के शानदार थ्रो के जरिए फ़रीद अहमद मलिक को रन आउट किया. 

अफगानिस्तान 206/9 (42 ओवर)

Jun 20, 2026 16:56 (IST)

IND vs AFG Livev Score: अफगानिस्तान के 7 विकेट गिरे

अफगानिस्तान के 7 विकेट गिर गए हैं. शाहिदी अपने शतक के करीब है. 

अफगानिस्तान 206/7

Jun 20, 2026 15:52 (IST)

IND vs AFG Livev Score: अफगानिस्तान को पांचवां विकेट

अज़मतुल्लाह उमरज़ई 50 रन बनाकर आउट हुए हैं. प्रिंस यादव ने उनका विकेट चटकाया है. अफगानिस्तान को उमरजई के रूप में पांचवां झटका लगा है. अब क्रीज पर शाहिदी के साथ मोहम्मद नबी है. 

अफगानिस्तान 141/5 (28.2 ओवर)

Jun 20, 2026 15:33 (IST)

IND vs AFG Livev Score: फिफ्टी की तरफ दोनों अफगान बल्लेबाज

अफगानिस्तान के दोनों ही बल्लेबाज अपने-अपने अर्द्धशतक की ओर हैं. हशमतुल्लाह शाहिदी 49 के स्कोर पर खेल रहे हैं जबकि अज़मतुल्लाह उमरज़ई 45 पर. पिछले ओवर से 12 रन आए हैं. हर्ष और सुंदर अभी अटैक पर हैं और दोनों को विकेट की तलाश है. पांचवें विकेट के लिए भारत का इंतजार बढ़ता जा रहा है. यह साझेदारी अब 100 के करीब है.
25.0 ओवर: अफगानिस्तान 130/4

Jun 20, 2026 15:31 (IST)

IND vs AFG Livev Score: अफगानिस्तान 100 पार

अफगानिस्तान का स्कोर 100 पार हुआ. 20 ओवरों का खेल हुआ है. 36 पर चौथा झटका लगा था, और उसके बाद से हशमतुल्लाह शाहिदी और अज़मतुल्लाह उमरज़ई ने टीम की पारी को संभाल लिया. अभी एक छोर से रेड्डी हैं और दूसरे छोर से हर्ष दुबे. दोनों ही बल्लेबाज क्रीज पर जम चुके हैं और उनकी कोशिश अफगान टीम को सम्मानजनक स्कोर कर लेकर जाने की होगी. भारत को पांचवें विकेट की तलाश है.
20.0 ओवर: अफगानिस्तान 102/4

Jun 20, 2026 15:25 (IST)

IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान की पारी संभालने का प्रयास

हशमतुल्लाह शाहिदी और अज़मतुल्लाह उमरज़ई की जोड़ी की नजरें अभी अफगानिस्तान की पारी को संभालने पर है. बीते पांच ओवरों में दोनों ने संयत के साथ बल्लेबाजी की है. पिछले ओवर से 7 रन आए हैं. अभी एक छोर से अटैक पर प्रिंस यादव हैं और दूसरे छोर पर गुरनूर बरार. भारत की कोशिश यहां पर विकेट पर होगी. 

15.0 ओवर: अफगानिस्तान 69/4

Jun 20, 2026 14:28 (IST)

IND vs AFG Live Score: चलिए चौथा विकेट भी आया

प्रसिद्ध का यह मैच का पांचवां ओवर है और उन्होंने मैच का चौथा विकेट हासिल कर लिया है. दरवेश रसूल को जाना होगा. इस बार श्रेयस अय्यर ने कैच लपका. गेंद का पीछा किया और शानदार कैच उपकप्तान का. रसूली ने काउंटरअटैक करने की कोशिश की और कीमत चुकाई. एक्ट्रा बाउंस के चलते विकेट मिला, एक बार फिर. फुल गेंद थी, रसूल गेंद की लाइन में ही लॉफ्ट करना चाहते थे, लेकिन अतिरिक्त बाउंस के चलते गेंद बल्ले से ऊपरी हिस्से पर लगी और एक्सट्रा कवर की दिशा में गई. अय्यर मिड ऑफ से गेंद के नीचे दौड़े. यह आसान कैच नहीं था, लेकिन अय्यर की नजरें आखिरी तक गेंद पर ही थी. 
9.2 ओवर: अफगानिस्तान 36/4

Jun 20, 2026 14:24 (IST)

IND vs AFG Live Score: प्रसिद्ध को तीसरी सफलता

प्रसिद्ध एक ही लेंथ पर लगातार विकेट डाल रहे हैं और उन्हें सफलता भी मिल रही है. अफगानिस्तान को तीसरा झटका दिया. इब्राहिम ज़द्रान को जाना होगा. रोहित शर्मा का स्लिप में अच्छा कैच. तीनों विकेट लगभग एक जैसे रहे हैं. इस बार लाइन ऑफ स्टंप के थोड़ी करीब थी. इब्राहिम ने इसे पुश करने की कोशिश की और शरीर से दूर खेले. आउटसाइड-एज लगा और गेंद पहली स्लिप में रोहित के पास गई. रोहित ने यह तीसरा कैच लिया है और यह आज उनके द्वारा लिए गए तीन कैच में सबसे कंट्रोल्ड कैच रहा. इब्राहिम ज़द्रान 11 रन बनाकर आउट हुए. अफगानिस्तान के बल्लेबाज प्रसिद्ध को खेल ही नहीं पा रहे हैं. 

7.2 ओवर: अफगानिस्तान 28/3

Jun 20, 2026 14:18 (IST)

IND vs AFG Live Score: प्रसिद्ध को दूसरी सफलता

प्रसिद्ध कृष्णा को मैच की दूसरी सफलता मिली. रहमत शाह को जाना होगा. अपनी नेचुरल लेंथ पर विकेट निकाला. बैक ऑफ ए लेंथ डिलीवरी. रहमत क्रीज में पीछे रहे और उन्होंने बैट का फेस बंद कर दिया. लीडिंग-एज रोहित के पास गई और उन्होंने उसे लपक लिया. रहमत को लगा कि गेंद एंगल से आ रही है और इसलिए उन्होंने इसे लेग-साइड में खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद अपनी लाइन में रही और एज लग गया. रहमत शाह सिर्फ 5 रन बना पाए. प्रसिद्ध किस कदर कहर बरपा रहे हैं, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने 3 ओवर फेंके हैं, जिसमें दो मेडन हैं और दो विकेट ले चुके हैं. 


6.0 ओवर: अफगानिस्तान 26/2

Jun 20, 2026 13:46 (IST)

IND vs AFG Live Score: प्रसिद्ध को आते ही सफलता

प्रसिद्ध कृष्णा ने वापसी के बाद पहली ही गेंद पर विकेट निकाला है. उन्होंने गुरबाज को अपने जाल में फंसाया.  यह एक बड़ा विकेट है क्योंकि गुरबाज़ अफ़गानिस्तान के लिए इन-फ़ॉर्म बैटर रहे हैं. अच्छी लेंथ पर गेंद फेंकी और सफलता आई. ना फुल ना शॉर्ट. गुरबाज आधे मन से फ़ॉरवर्ड ब्लॉक के लिए गए. आउटसाइड-एज लगा. पहसे स्लिप पर खड़े रोहित शर्मा के हाथ में गेंद अच्छी हाइट पर आई. रोहित ने कोई गलती नहीं की. रहमानुल्लाह गुरबाज़ सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हुए.  इससे पहले, गुरनूर बरार ने भारत के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की. उन्होंने अपने पहले ओवर में सिर्फ 5 रन दिए.
1.1 ओवर: अफगानिस्तान 5/1

Jun 20, 2026 13:11 (IST)

IND vs AFG LIVE Score: अफगानिस्तान ने जीता टॉस

अफगानिस्तान के कप्तान शाहिदी ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है. शाहिदी ने कहा है कि विकेट सूखा और हार्ड है और बैटिंग के लिए ट्रैक अच्छा है. अफगानिस्तान आज चार बदलाव के साथ उतरी है. वहीं टॉस के दौरान शुभमन गिल ने कहा कि विकेट अच्छा लग रहा है वह भी पहले बल्लेबाजी करते. गिल ने बताया कि प्रसिद्ध, हर्ष और रेड्डी की वापसी हुई है.

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

अफ़गानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेट कीपर), इब्राहिम ज़द्रान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, मोहम्मद नबी, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, राशिद खान, एएम ग़ज़नफ़र, ज़िया उर रहमान शरीफ़ी, फ़रीद अहमद मलिक

भारत: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेट कीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव

Jun 20, 2026 13:03 (IST)

IND vs AFG LIVE Score: क्लीन स्वीप पर भारत की नजरें

नमस्कार स्वागत है आपका एनडीटीवी स्पोर्ट्स पर. आज चेन्नई के चेपॉक में भारत-अफगानिस्तान के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है. भारतीय टीम पहले ही सीरीज 2-0 से अपने नाम कर चुकी है. अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए भारतीय टीम अभी कई प्रयोग कर रही है. इस मुकाबले के लिए हर्षित भारत का हिस्सा हैं. देखना होगा कि क्या आज उन्हें मौका मिलता है या नहीं. दूसरी तरफ अफगानिस्तान है, जिसकी कोशिश आज का मैच जीतकर सम्मान बचाने की होगी.

Featured Video Of The Day
थार से आए जीजा ने साले को मार दी गोली, पत्नी को ससुराल नहीं भेजने से था गुस्‍सा, घटना CCTV कैमरे में कैद
Topics mentioned in this article
India
Afghanistan
Cricket
Live Cricket Score