- टी20 वर्ल्ड कप के सुपर आठ स्टेज में भारत, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज पहले ग्रुप में शामिल है
- लीग स्टेज में भारत ने अपने ग्रुप के सभी मैच जीतकर शानदार प्रदर्शन किया और सुपर आठ में जगह बनाई है
- जिम्बाब्वे ने अपने ग्रुप में तीन जीत और एक ड्रॉ के साथ अच्छा प्रदर्शन करते हुए सुपर आठ में प्रवेश किया है
ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच क्रिकेट प्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहा है. 'सुपर आठ' स्टेज में कौन-कौन सी टीमें शिरकत करेंगी. उनका नाम सामने आ चुका है. आगामी स्टेज के लिए कुल दो ग्रुप बनाए गए हैं. पहले ग्रुप में भारत, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज की टीम को रखा गया है. जिसे 'ग्रुप ऑफ डेथ' भी कहा जा रहा है. क्योंकि ये चारों टीमें ही लीग स्टेज में अपराजित रहते हुए 'सुपर आठ' स्टेज तक पहुंची हैं. अब यह देखना काफी दिलचस्प हो गया है कि इन टीमों का 'सुपर आठ' में प्रदर्शन कैसा रहता है. चारों टीम का प्रयास रहेगा कि वह लीग स्टेज जैसा प्रदर्शन ही 'सुपर आठ' में भी करें और सेमीफाइनल में प्रवेश करें.
लीग स्टेज में चारों टीमों का प्रदर्शन
लीग स्टेज में भारतीय टीम को ग्रुप 'ए' में रखा गया था. वहीं जिम्बाब्वे की टीम ग्रुप 'बी', वेस्टइंडीज की टीम ग्रुप 'सी' और दक्षिण अफ्रीका की टीम ग्रुप 'डी' में थी. जहां भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान, यूएसए, नीदरलैंड और नामीबिया के साथ हुआ. यहां भारतीय टीम प्रत्येक मुकाबले में जीत हासिल करने में कामयाब हुई थी.
ऐसा ही हाल जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका का भी रहा. जिम्बाब्वे ने अपने ग्रुप में तीन जीत हासिल की थी, जबकि एक मुकाबला उसका ड्रॉ हो गया था. वहीं वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अपने राउंड में सारे के सारे मैच जीते थे.
लीग स्टेज में 55 मैच बीत जाने के बाद सभी टीमों की स्थिति
'सुपर आठ' का पूरा शेड्यूल
21 फरवरी- न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान, आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो, शाम 7 बजे
22 फरवरी- इंग्लैंड vs श्रीलंका, पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कोलंबो, दोपहर 3 बजे
22 फरवरी- भारत vs साउथ अफ्रीका, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद, शाम 7 बजे
23 फरवरी- जिम्बाब्वे vs वेस्टइंडीज, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई, शाम 7 बजे
24 फरवरी- इंग्लैंड vs पाकिस्तान, पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कोलंबो, शाम 7 बजे
25 फरवरी- न्यूजीलैंड vs श्रीलंका, आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो, शाम 7 बजे
26 फरवरी- वेस्टइंडीज vs साउथ अफ्रीका, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद, दोपहर 3 बजे
26 फरवरी- भारत vs जिम्बाब्वे, एमए चिदंबरम स्टेडियम,चेन्नई, शाम 7 बजे
27 फरवरी- इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड, आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो, शाम 7 बजे
28 फरवरी- पाकिस्तान vs श्रीलंका, पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कोलंबो, शाम 7 बजे
01 मार्च- जिम्बाब्वे vs साउथ अफ्रीका, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली, दोपहर 3 बजे
01 मार्च- भारत vs वेस्टइंडीज, इडेन गार्डेन्स, कोलकाता, शाम 7 बजे
यह भी पढ़ें- 'मैं कोई बहाना नहीं बनाना चाहता, हम गेंद से बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे', हार से टूटे श्रीलंकाई कप्तान का बयान














