World Record: पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद भारतीय टीम ने T20 World Cup में बनाया 'अनोखा रिकॉर्ड'

टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में आठ मुकाबले जीत लिए हैं. यह किसी एक टीम के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक जीत का रिकॉर्ड है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
भारतीय खिलाड़ी
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के 27वें मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रन से हराया और पाक के खिलाफ आठवीं बार जीत दर्ज की
  • टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ कुल नौ टी20 वर्ल्ड कप मैच खेले हैं, जिनमें से आठ में भारत विजेता रहा है
  • भारत ने इस मैच में 175 रन बनाए, जिसमें ईशान किशन ने 77 रन और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 25 रन का योगदान दिया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

भारत ने पाकिस्तान को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मुकाबले में 61 रन से मात दी. इसी के साथ टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में आठ मुकाबले जीत लिए हैं. यह किसी एक टीम के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक जीत का रिकॉर्ड है. भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक कुल नौ मैच खेले हैं, जिनमें आठ जीते. इनमें से एक मैच भारत सुपर ओवर में जीता था. वहीं, दूसरी तरफ पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ साल 2021 में इकलौता टी20 वर्ल्ड कप मैच जीता है.

टी20 वर्ल्ड कप में किसी विरोधी टीम के खिलाफ सर्वाधिक जीत के मामले में ऑस्ट्रेलिया (बनाम बांग्लादेश), पाकिस्तान (बनाम बांग्लादेश), श्रीलंका (बनाम वेस्टइंडीज) और वेस्टइंडीज (बनाम इंग्लैंड) संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर हैं.

इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 175 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से ईशान किशन ने 40 गेंदों में तीन छक्कों और 10 चौकों के साथ 77 रन की पारी खेली. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 25 रन बनाए. इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवरों में सिर्फ 114 रन पर सिमट गई. इस टीम के लिए उस्मान खान ने सर्वाधिक 44 रन बनाए. शाहीन अफरीदी ने नाबाद 23 रन का योगदान दिया.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार तीसरी जीत के साथ भारतीय टीम ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. टीम इंडिया ने अपना पहला मैच यूएसए के खिलाफ 29 रन से जीता था. इसके बाद नामीबिया को 93 रन से रौंदा. अब भारतीय टीम 18 फरवरी को नीदरलैंड के विरुद्ध अपना अंतिम ग्रुप मैच खेलेगी.

Advertisement

इस हार के साथ पाकिस्तानी टीम ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर खिसक गई है. नीदरलैंड और यूएसए को शिकस्त देने के बाद पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मुकाबला गंवाया. अब पाकिस्तान से ऊपर यूएसए की टीम है, जिसने 4 में से 2 मुकाबले अपने नाम किए हैं. पाकिस्तान को सुपर-8 में पहुंचने के लिए नामीबिया के खिलाफ मुकाबला जीतना होगा. यह मैच 18 फरवरी को खेला जाएगा. 

यह भी पढ़ें- 'हम ठीक वैसा ही खेले, जैसा हम चाहते थे', सूर्यकुमार ने पाकिस्तान को पटकने के बाद देश को समर्पित की जीत

Advertisement
Featured Video Of The Day
NDTV Creators Manch 2026 पर दिखेंगे Prasoon Joshi, लिरिक्स लीजेंड CBFC चेयरमैन की धमाकेदार एंट्री
Topics mentioned in this article