IND vs ENG Semi Final: भारत या इंग्लैंड? सुनील गावस्कर ने बताया किस टीम का है मैच जीतने का ज्यादा चांस

Sunil Gavaskar Big Statement: भारत बनाम इंग्लैंड मुकाबले में सुनील गावस्कर ने इंग्लैंड की टीम को अपना फेवरेट बताया है. उनका कहना है इंग्लैंड की टीम का जीतने का चांस भारत से ज्यादा हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Sunil Gavaskar

Sunil Gavaskar Big Statement: क्रिकेट प्रेमियों के इंतजार का पल समाप्त हो चुका है. भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे सेमी फाइनल मुकाबले का आगाज हो चुका है. मैच से पहले पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने जो कहा है. वह बेहद हैरान कर देने वाला है. आज (पांच मार्च 2026) के मुकाबले के लिए उन्होंने भारत नहीं बल्कि इंग्लैंड की टीम को अपना पसंदीदा बताया है. स्टार स्पोर्ट्स के साथ अपना विचार साझा करते हुए उन्होंने कहा कि अभी एक भी गेंद नहीं फेंकी गई है, लेकिन मेरा मानना है कि इंग्लैंड फेवरेट है. उसके जीतने के चांस भारत से ज्यादा हैं.

जारी टूर्नामेंट में भारत से हर पहलुओं में आगे रही है इंग्लैंड

सुनील गावस्कर का यह बयान देना गलत भी नजर नहीं आता है. क्योंकि जारी टूर्नामेंट में खबर लिखे जाने तक इंग्लिश टीम ने ब्लू टीम से बेहतर प्रदर्शन किया है. 'सुपर-8' चरण में अपने ग्रुप से जहां दूसरे स्थान पर रहते हुए ब्लू टीम सेमी फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में कामयाब हुई थी. वहीं इंग्लिश टीम ने अपने ग्रुप में टॉप पर रहते हुए सेमी फाइनल में प्रवेश किया था. 

सेमी फाइनल मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

भारत: 1 संजू सैमसन (विकेटकीपर), 2 अभिषेक शर्मा, 3 ईशान किशन, 4 सूर्यकुमार यादव (कप्तान), 5 तिलक वर्मा, 6 हार्दिक पंड्या, 7 शिवम दुबे, 8 अक्षर पटेल, 9 अर्शदीप सिंह, 10 जसप्रीत बुमराह, 11 वरुण चक्रवर्ती.

इंग्लैंड: 1 फिल सॉल्ट, 2 जॉस बटलर (विकेटकीपर), 3 हैरी ब्रूक (कप्तान), 4 जेकब बेथेल, 5 टॉम बैंटन, 6 सैम करन, 7 विल जैक्स, 8 जेमी ओवर्टन, 9 लियम डॉसन, 10 जोफ़्रा आर्चर, 11 आदिल रशीद.

Advertisement

यह भी पढ़ें- IND vs ENG Semi Final: अगर टॉस जीतते तो पहले क्या करते सूर्यकुमार यादव? रवि शास्त्री को बताई दिल की बात

Featured Video Of The Day
Assam Elections 2026: बाल विवाह खत्म करने पर पार्टियों का आमना-सामना
Topics mentioned in this article