IND vs AFG: जायसवाल का तूफानी शतक, रोहित का अर्धशतक, भारत ने तीसरे वनडे में जीत के साथ की वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

भारत ने चेन्नई में खेले गए तीसरे वनडे को 9 विकेट से जीत लिया. भारत की जीत में प्रसिद्ध कृष्णा ने कमाल की गेंदबाजी की औऱ 5 विकेट लिए तो वहीं. दूसरी ओर जायसवाल ने 110 और रोहित ने 79 रन की पारी खेलकर भारत को जीत दिला दी.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
भारतीय टीम ने वनडे में रचा इतिहास

Team India create World record in ODI: तीसरे वनडे में भारत ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हरा दिया. भारत की जीत में यशस्वी जायसवाल ने 110 रन की नाबदा पारी खेली तो वहीं, रोहित ने 79 रन बनाए, दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 170 रन की साझेदारी की. बता दें इस जीत में भारत ने एक खास वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. दरअसल, जब भारत ने अपनी पारी शुरू की थी भारत का स्कोर 5 रन था. क्योंकि अफगानिस्तान कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी अपनी बल्लेबाजी के दौरान पिच दौड़ते नजर आए थे जिसके कारण अंपायर ने सजा के तौर पर अफगानिस्तान पर 5 रन की पेनल्टी लगाई. यही कारण कहा कि भारत ने अपनी पारी का आगाज 5 रन के साथ किया था. वहीं रोहित और जायसवाल ने भारत की पारी के पहले ओवर में इस 5 रन सहित कुल 18 रन बनाए. यानी भारत ने पहले ओवर में 23 रन बनाने का कमाल किया. 

ऐसा कर भारत ने वनडे में वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली.  वनडे में पारी के पहले ओवर में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में भारत ने नेपाल की बारबरी कर ली है. नेपाल ने साल 2023 में स्कॉटलैंड के खिलाफ पारी के ओवर में 23 रन बनाए थे. वहीं. इस मैच में भारत का जब पहले ओवर खत्म हुआ तो बोर्ड पर 23 रन थे.     

वनडे में पहले ओवर में सर्वाधिक रन

  • 23 रन: नेपाल Vs स्कॉटलैंड (2023) 
  • 23 रन: भारत Vs अफ़गानिस्तान (चेन्नई, 2026) 
  • 22 रन: भारत Vs बांग्लादेश (कोलंबो, 2004) 
  • 20 रन: भारत Vs ऑस्ट्रेलिया (सिडनी, 2020) 
  • 19 रन: साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड (2003)

भारत की 9 विकेट से धमाकेदार जीत

चेन्नई में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी अफगान टीम 44.2 ओवरों में महज 218 रन पर सिमट गई.मेहमान टीम 36 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने अजमतुल्लाह ओमरजाई के साथ पांचवें विकेट के लिए 114 गेंदों में 105 रन जोड़कर टीम को संभाला. ओमरजाई 56 गेंदों में 2 छक्कों और 5 चौकों के साथ 50 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद कप्तान ने मोहम्मद नबी के साथ छठे विकेट के लिए 57 रन जुटाए।.नबी 21 रन टीम के खाते में जोड़कर आउट हुए.अफगानिस्तान ने 198 के स्कोर पर अपना छठा विकेट गंवाया, जिसके बाद महज 218 के स्कोर तक पूरी टीम सिमट गई. कप्तान शाहिदी आउट होने वाले अंतिम बल्लेबाज रहे, जिन्होंने 131 गेंदों में 1 छक्के और 13 चौकों के साथ 102 रन बनाए.

भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने 8.2 ओवरों में 23 रन देकर सर्वाधिक 5 विकेट हासिल किए, जबकि गुरनूर बरार, प्रिंस यादव और हर्ष दुबे ने 1-1 विकेट अपने नाम किया. इसके जवाब में भारत ने सिर्फ 28.4 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया को रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों के बीच 137 गेंदों में 170 रन की साझेदारी हुई. रोहित 69 गेंदों में 79 रन बनाकर आउट हुए. उनकी इस पारी में 3 छक्के और 9 चौके शामिल रहे.

Advertisement

यहां से जायसवाल ने श्रेयस अय्यर के साथ दूसरे विकेट के लिए 35 गेंदों में 54 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को आसान जीत दिलाई.जायसवाल ने अपने छठे वनडे मैच में दूसरा शतक जड़ा. इस पारी में उन्होंने 86 गेंदों का सामना किया, जिसमें 3 छक्के और 14 चौकों के साथ नाबाद 110 रन बनाए, जबकि अय्यर 19 गेंदों में 20 रन बनाकर नाबाद रहे। मेजबान टीम के लिए एकमात्र विकेट मोहम्मद नबी ने हासिल किया.

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच पारी और 300 रन के अंतर से अपने नाम किया था. इसके बाद टीम इंडिया ने वनडे सीरीज का पहला मैच 7 विकेट से जीता, जबकि दूसरे मुकाबले को 170 रन से जीतकर सीरीज पर कब्जा कर लिया था.

Advertisement

ये भी पढ़ें- IND vs AFG: रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल का धमाका, भारत ने की वनडे में वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, ऐसा कर रचा इतिहास

ये भी पढ़ें-  वैभव सूर्यवंशी का सामना माइकल होल्डिंग और एंडी रॉबर्ट्स जैसे खूंखार गेंदबाजों से होता तो क्या होता? क्लाइव लॉयड ने बताया

Featured Video Of The Day
Iran vs USA Trade Update: Hormuz में अब ईरान की मनमर्जी! US के साथ Deal के बाद बड़ा फैसला |
Topics mentioned in this article
India
Afghanistan
India Vs Afghanistan 2026
Rohit Gurunath Sharma
Yashasvi Bhupendra Kumar Jaiswal
Cricket