IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच से पहले टीम इंडिया ने पाकिस्तानियों को 8 विकेट से हराया

India A Women Beat Pakistan A Women By 8 Wickets: राइजिंग स्टार्स महिला एशिया कप  2026 का छठवां मुकाबला 15 फरवरी को भारतीय महिला ए टीम और पाकिस्तानी महिला ए टीम के बीच बैंकाक में खेला गया. जहां भारतीय महिला टीम 59 गेंद शेष रहते आठ विकेट बाजी मारने में कामयाब रही.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
India A Women Beat Pakistan A Women
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • भारतीय महिला ए टीम ने पाकिस्तानी महिला ए टीम को आठ विकेट से हराया
  • दिनेश वृंदा ने 29 गेंदों में नाबाद 55 रन बनाए और अपनी उम्दा बल्लेबाजी से टीम को विजयी बनाया
  • पाकिस्तान की महिला ए टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवरों में कुल 93 रन बनाए और पूरी टीम आउट हुई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

India A Women Beat Pakistan A Women By 8 Wickets: राइजिंग स्टार्स महिला एशिया कप 2026 का छठवां मुकाबला 15 फरवरी को भारतीय महिला ए टीम और पाकिस्तानी महिला ए टीम के बीच बैंकाक में खेला गया. जहां भारतीय महिला टीम 59 गेंद शेष रहते आठ विकेट से बाजी मारने में कामयाब रही. विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 94 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की तरफ से दिनेश वृंदा का बल्ला खुब चला. पारी का आगाज करते हुए उन्होंने 29 गेंदों में 189.65 की स्ट्राइक रेट 55 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए अनुष्का शर्मा ने 26 गेंद में 24 और चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए तेजल हसबनीस ने पांच गेंदों में नाबाद 12 रनों का योगदान दिया. हुमैरा काजी का बल्ला खामोश रहा, जो पारी का आगाज करते हुए बिना खाता खोले आउट हुईं. 

पाकिस्तान की तरफ से वहीदा अख्तर और मोमिना रियासत ही चटका पाईं विकेट 

पाकिस्तान की तरफ से भारत के खिलाफ आज के मुकाबले में केवल दो गेंदबाज ही विकेट चटका पाईं. जिसमें वहीदा अख्तर और मोमिना रियासत का नाम शामिल है. वहीदा ने अपनी टीम की तरफ से कुल तीन ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच 18 रन खर्च करते हुए हुमैरा काजी (00) का विकेट पाने में कामयाब रहीं. वहीं मोमिना ने 2.1 ओवरों में 13 रन खर्च करते हुए अनुष्का शर्मा (24) को अपने जाल में फंसाया. 

93 रन बनाने में कामयाब हुई थी पाकिस्तान 

इससे पहले बैंकाक में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तानी महिला ए टीम 18.5 ओवरों में अपने सभी खोते हुए 93 रन बनाने में कामयाब हुई थी. पारी का आगाज करते हुए शवाल जुल्फिकार सर्वोच्च स्कोरर रहीं. जिन्होंने 29 गेंदों में 23 रनों की पारी खेली. उनके अलावा सांतवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए गुल रुख ने 28 गेंदों में 21 रनों का योगदान दिया. बाकि की अन्य बल्लेबाज हमेशा भारतीय गेंदबाजों के सामने जुझते हुईं नजर आईं.

इन भारतीय गेंदबाजों का रहा जलवा 

भारत की तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ कुल तीन गेंदबाजों ने दो-दो सफलता प्राप्त की. जिसमें साइमा ठाकोर, राधा यादव और प्रेमा रावत का नाम शामिल है. इनके अलावा जिंतिमानी कलिता और मीनू मणि ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की. दिनेश वृंदा को उम्दा बल्लेबाजी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. 

यह भी पढ़ें- IND vs PAK: ईशान किशन का डबल धमाका, युवराज सिंह और शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ वर्ल्ड क्रिकेट में मचाया तहलका

Featured Video Of The Day
IND vs PAK T20 World Cup 2026 Match Breaking News: Colombo में टीम इंडिया ने पाक को क्या ग़ज़ब धोया!
Topics mentioned in this article