India A vs UAE , Asia Cup Rising Stars :एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में वैभव सूर्यवंशी के तूफानी दोहरे शतक की मदद से भारत-ए ने यूएई के खिलाफ 7 विकेट से दमदार जीत हासिल की. इसी के साथ भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. यूनिवर्सिटी ऑफ दोहा फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी ग्राउंड पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूएई की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने महज 20 रन तक अपने दो विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद भारतीय मूल के हरप्रीत सिंह ने मोहम्मद शाहदाद के साथ तीसरे विकेट के लिए 71 रन जोड़कर पारी को संभाला. शाहदाद 28 रन बनाकर आउट हुए.
इसके बाद हरप्रीत ने एथन डिसूजा के साथ चौथे विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी की। डिसूजा ने 25 रन बनाए। 154 रन तक यूएई के पांच विकेट गिर चुके थे. यहां से हरप्रीत ने कप्तान बेसिल हमीद के साथ छठे विकेट के लिए 66 रन जोड़कर टीम को चुनौतीपूर्ण स्थिति में पहुंचाया. हरप्रीत ने 144 गेंदों में 12 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 130 रन बनाए। वहीं, बेसिल हमीद 36 रन बनाकर नाबाद रहे. भारत की तरफ से अरशद ने 43 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए. हर्षित राणा, सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे और शाहबाज अहमद को 1-1 सफलता मिली.
इसके जवाब में भारत ने महज 14.2 ओवरों में जीत हासिल कर ली. वैभव सूर्यवंशी ने सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए महज 21 गेंदों में 68 रन की साझेदारी की। अभिषेक 5 गेंदों में 2 बाउंड्री के साथ 12 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद वैभव ने प्रभसिमरन सिंह के साथ दूसरे विकेट के लिए 13 गेंदों में 40 रन जोड़कर टीम को शतक के पार पहुंचा दिया.
प्रभसिमरन 4 गेंदों में महज 3 रन टीम के खाते में जोड़ सके. इसके बाद वैभव ने रिंकू सिंह के साथ 43 गेंदों में 137 रन जुटाकर टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया. वैभव 53 गेंदों में 28 छक्कों और 7 चौकों के साथ 204 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान सिर्फ 28 गेंदों में सेंचुरी लगाई, जो लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड रहा. वैभव ने 40 गेंदों में 150 रन पूरे किए, जबकि 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़ा.
वैभव के पवेलियन लौटने के बाद रिंकू सिंह (नाबाद 27) ने कुमार कुशाग्र (नाबाद 1) के साथ चौथे विकेट के लिए 9 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को आसान जीत दिलाई. विपक्षी खेमे से जाहिद अली, इबरार अहमद और बेसिल हमीद 1-1 विकेट हासिल कर सके
लिस्ट A वनडे क्रिकेट में सबसे तेज़ 200 रन (गेंदों के हिसाब से)
- 52 वैभव सूर्यवंशी, इंडिया A बनाम UAE, 2026
- 103 चैड बोवेस, कैंटरबरी बनाम ओटागो, क्राइस्टचर्च, 2024
- 114 एन. जगदीसन, तमिलनाडु बनाम अरुणाचल, बेंगलुरु, 2022
- 114 हैरी ब्रूक, इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, रावलपिंडी, 2026
सभी प्रोफेशनल क्रिकेट मैचों की एक पारी में सबसे ज़्यादा छक्के
- 28 वैभव सूर्यवंशी, इंडिया A बनाम UAE, 2026
- 26 तन्मय अग्रवाल, हैदराबाद बनाम अरुणाचल, हैदराबाद, 2024 (रणजी)
- 23 कॉलिन मुनरो, ऑकलैंड बनाम सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स, नेपियर, 2015 (प्लंकेट शील्ड)
- 23 डार्सी शॉर्ट, वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वींसलैंड, सिडनी, 2018 (वनडे कप)
भारत -ए प्लेइंग 11
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज़ अहमद, हर्ष दुबे, हर्षित राणा, अरशद खान
यह भी पढ़ें | Asia Cup Rising Stars: भारत-यूएई मुकाबला आज, India में टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें IND-A vs UAE मैच LIVE
IND A vs UAE : भारत ए ने यूएई को हराया
भारत ने यूएई को 7 विकेट से हराकर एशिया कप राइजिंग स्टार के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है. भारत की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने 53 गेंद पर 204 रन की पारी खेली और मैच को अकेले दम पर खत्म कर दिया.
भारत ए 254/3 (14.2 ओवर)
यूएई 249/8 (50 ओवर)
IND A vs UAE LIVE Score: 52 गेंदों में दोहरा शतक, दोहा में वैभव का तूफान, टूट गए सारे रिकॉर्ड
लिस्ट A वनडे क्रिकेट में सबसे तेज़ 200 रन (गेंदों के हिसाब से)
52 वैभव सूर्यवंशी, इंडिया A बनाम UAE, 2026
103 चैड बोवेस, कैंटरबरी बनाम ओटागो, क्राइस्टचर्च, 2024
114 एन. जगदीसन, तमिलनाडु बनाम अरुणाचल, बेंगलुरु, 2022
114 हैरी ब्रूक, इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, रावलपिंडी, 2026
सभी प्रोफेशनल क्रिकेट मैचों की एक पारी में सबसे ज़्यादा छक्के
28 वैभव सूर्यवंशी, इंडिया A बनाम UAE, 2026
26 तन्मय अग्रवाल, हैदराबाद बनाम अरुणाचल, हैदराबाद, 2024 (रणजी)
23 कॉलिन मुनरो, ऑकलैंड बनाम सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स, नेपियर, 2015 (प्लंकेट शील्ड)
23 डार्सी शॉर्ट, वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वींसलैंड, सिडनी, 2018 (वनडे कप)
IND A vs UAE LIVE Score: वैभव सूर्यवंशी ने 52 गेंद पर ठोका दोहरा शतक
वैभव सूर्यवंशी ने 52 गेंद पर दोहरा शतक जमाया और 53 गेंद पर 204 रन बनाकर आउट हुए. क्रिकेट इतिहास का यह सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड है.
IND A vs UAE LIVE Score: अब वैभव की नजर दोहरे शतक पर
लिस्ट ए क्रिकेट में:
सबसे तेज़ 50 = सूर्यवंशी (11 गेंद)
सबसे तेज़ 100 = सूर्यवंशी (28गेंद)
सबसे तेज़ 150 = सूर्यवंशी (40गेंद, 59गेंद)
IND A vs UAE LIVE Score 20 छक्के, 6 चौके, वैभव सूर्यवंशी की तबाही, 40 गेंद पर जमाया 150 रन
40 गेंद पर वैभव ने 150 रन पूरे कर लिए हैं. जिसमें उनके बल्ले से 20 छ्क्के निकले हैं. भारत ए टीम 183 रन 10 ओवर में ही बना चुकी है. भारत को 250 रन का टारगेट मिला है.
IND A vs UAE LIVE Score: पारी में अबतक 18 छक्के लगा चुके हैं वैभव सूर्यवंशी
सिर्फ और सिर्फ वैभव सूर्यवंशी..
लिस्ट A में 28 गेंदों पर शतक
T20 में 32 गेंदों पर शतक
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास
वैभव सूर्यवंशी के नाम लिस्ट-ए क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज 50 और सबसे तेज 100, दोनों रिकॉर्ड दर्ज हैं
IND A vs UAE LIVE Score: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास
लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज़ शतक
28 गेंद - वैभव सूर्यवंशी बनाम UAE
29 गेंद - जेक फ्रेज़र-मैकगर्क बनाम दक्षिण ऑस्ट्रेलिया(2023)
31 गेंद - एबी डी विलियर्स बनाम वेस्टइंडीज (2015)
32 गेंद - साकिबुल गनी बनाम अरुणाचल प्रदेश (2025)
33 गेंद - ईशान किशन बनाम कर्नाटक (2025)
35 गेंद - अनमोलप्रीत सिंह बनाम अरुणाचल प्रदेश (2024)
IND A vs UAE LIVE Score: वैभव सूर्यवंशी का तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंद पर शतक पूरा कर लिया है. वैभव ने अपनी पारी में 14 छक्के लगाए हैं. वैभव आज अलग ही अंदाज में बैटिंग कर रहे हैं.
भारत ए 128/2 (6.4 ओवर)
IND A vs UAE LIVE Score: प्रभसिमरन सिंह आउट
प्रभसिमरन सिंह 3 रन बनाकर आउट हुए. भारत -ए को दूसरा झटका लगा है. लेकिन राहत की बात है कि वैभव दूसरे छोर से क्रीज पर मौजूद हैं और तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं. वैभव ने अबतक 25 गेंद पर 89 रन बना लिए हैं.
IND A vs UAE LIVE Score: भारत ए ने बनाया सबसे तेज 100 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड
लिस्ट A वनडे क्रिकेट में सबसे तेज़ 100 रन बनाने वाली टीमें
5 ओवर - इंडिया A बनाम UAE, दोहा 2026
6.3 ओवर - न्यूज़ीलैंड बनाम श्रीलंका, क्राइस्टचर्च 2015
6.3 ओवर - इंडिया A बनाम श्रीलंका A, दाम्बुला 2026
6.4 ओवर - न्यूज़ीलैंड बनाम इंग्लैंड, वेलिंगटन 2015
IND A vs UAE LIVE Score: वैभव सूर्यंवंशी सबसे तेज शतक लगाने के करीब
लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड 27 गेंद पर है. उम्मीद है कि आज क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने में सफल हो जाएंगे. अबतक उनके बल्ले से 13 सिक्स निकले हैं
भारत ए 107/1 (5.2 ओवर)
IND A vs UAE LIVE Score: शतक के करीब वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी शतक के करीब है. वैभव 23 गेंद पर 82 रन बनाकर खेल रहे हैं और अबतक 12 छक्के लगा चुके हैं.
IND A vs UAE LIVE Score: वैभव सूर्यवंशी रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं
वैभव सूर्यवंशी का यह 10वां छक्का है. वैभव रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं. उनके बल्ले से धमाकेदार शॉट निकल रहे हैं.
भारत ए 92/1 (4.3 ओवर)
IND A vs UAE LIVE Score: 16 गेंद पर अर्धशतक
वैभव सूर्यवंशी ने केवल 16 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. वैभव और अभिषेक मिलकर यूएई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर रहे हैं. हालांकि अभिषेक 12 रन बनाकर आउट हो गए हैं.
भारत 68/1 (3.2 ओवर)
IND A vs UAE LIVE Score: अर्धशतक के करीब
वैभव सूर्यवंशी का यह छठा छक्का है. 15 साल का यह बल्लेबाज अब अपने अर्धशतक के करीब है.
भारत ए 52/0 (2.5 ओवर)
IND A vs UAE LIVE Score: वैभव सूर्यवंशी 11 गेंद पर 36 रन
वैभव सूर्यवंशी तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं और केवल 11 गेंद पर 36 रन बना लिए हैं जिसमें 5 छक्के लगाए हैं. वैभव के साथ दूसरी छोर पर अभिषेक शर्मा 2 रन बनाकर खेल रहे हैं.
IND A vs UAE LIVE Score: वैभव का धमाका
क्रीज पर आते ही वैभव ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की है. वैभव ने लगातार तीन गेंद पर 3 छक्का लगाकर यूएई के गेंदबाज को बेअसर कर दिया है. 1 ओवर में भारत ए ने 24 रन बनाए हैं.
IND A vs UAE LIVE Score: यूएई ने भारत को दिया 150 रन का टारगेट
यूएई ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 249 रन बनाए हैं. भारत ए को अब जीत के लिए 150 रन बनाने होंगे.
IND A vs UAE LIVE Score: यूएई के 8 विकेट गिरे
अब यूएई के 8 विकेट गिर गए हैं. अरशद खान ने 4 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया है. भारत के तेज-तर्रार ब्रांड का आज सबसे अच्छा विचार चल रहा है.
यूएई 243/8 (49.2 ओवर)
IND A vs UAE LIVE Score: अरशद खान को एक और विकेट
यूएई के 7 विकेट गिर चुके हैं. अरशद खान के खाे में 4 विकेट आ चुके हैं.
IND A vs UAE LIVE Score: हरप्रीत सिंह भाटिया आउट
हरप्रीत सिंह भाटिया 130 रन बनाकर आउट हुए हैं. यूएई ने 220 रन बना लिए हैं. हरप्रीत सिंह को अरशद खान ने बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई है.
IND A vs UAE LIVE Score: यूएई के 200 रन पूरे
यूएई के 200 रन पूरे हो गए हैं. भारतीय मूल के हरप्री, सिंह भाटिया अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं.
यूएई 205/5
IND A vs UAE LIVE Score: हरप्रीत सिंह भाटिया ने जमाया शानदार शतक, 120 गेंद में पूरी की सेंचुरी
हरप्रीत सिंह भाटिया ने 120 गेंद पर अपना शतक पूरा कर लिया है. यूएई के बल्लेबाज के लिए यब बड़ी बात है. हरप्रीत ने इसका जश्न भी मनाया.
यूएई 182/5 (40 ओवर)
IND A vs UAE LIVE Score: यूएई की आधी टीम लौटी पवेलियन
एक और झटका, अफताब इस बार आउट हुए. अरशद ने उन्हें पवेलियन की राह दिखा दी है. अबतक यूएई के 5 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं.
यूएई 154/5, 35.5 ओवर
IND A vs UAE LIVE Score: शाहबाज को विकेट
आखिरकार यूएई का चौथा विकेट गिरा है. ईथन डिसूजा 25 रन बनाकर शाहबाज अहमद की गेंद पर कैच आउट हुए हैं. यूएई ने 4 विकेट पर अबतक 151 रन बनाने में कामयाबी पाई है.
यूएई 151/ 4 (34.1 ओवर)
IND A vs UAE LIVE Score: यूएई को तीसरा झटका
मुहम्मद शहादाद आउट, यूएई को तीसरा झटका लगा है. हर्ष दुबे शहादाद को विकेट के सामने पकड़ा और यूएई को तीसरा झटका दिया है.
यूएई 91/3 (22.4 ओवर)
IND A vs UAE LIVE Score: यूएई ने बना लिए हैं 67 रन
Ohhh... भारत को एक बड़ा विकेट मिलते-मिलते रह गया। सूर्यांश शेडगे की गेंद पर हरप्रीत भाटिया ने मिड-ऑफ की दिशा में शॉट खेला, जहां रिंकू सिंह ने आगे की ओर डाइव लगाकर शानदार कैच लेने की कोशिश की, लेकिन बल्लेबाज को यकीन था कि गेंद को अच्छी तरह से कैच नहीं किया गया है. फिर रीप्ले में साफ दिखा कि गेंद रिंकू के हाथों में आने से ठीक पहले जमीन को छू गई थी. नतीजा, थर्ड अंपायर ने बल्लेबाज को नॉट आउट करार दिया. यह भारत के लिए बड़ा मौका था, लेकिन किस्मत इस बार हरप्रीत भाटिया के साथ रही. रिंकू की फील्डिंग कोशिश शानदार थी, मगर विकेट टीम इंडिया के हाथ नहीं लग सका.
IND A vs UAE A LIVE Score: एक और विकेट, तिलक वर्मा की रणनीति आई काम
यूएई के 2 विकेट गिर चुके हैं. अरशद खान ने अंश टंडन को 8 रन पर आउट करके भारत को दूसरा विकेट दिला दिया है. गेंद थोड़ी आगे की थी और हल्का सा बाहर की तरफ निकली, जिस पर बाएं हाथ के बल्लेबाज अंश टंडन ने बिना पैरों का इस्तेमाल किए ड्राइव लगाने की कोशिश की. गेंद बल्ले के बाहरी किनारे से लगकर वाइड स्लिप की तरफ नीचे की ओर गई, जहां अभिषेक ने शानदार फील्डिंग करते हुए गेंद के नीचे अपने दोनों हाथ लगाए और एक बेहतरीन कैच लपक लिया.
यूएई 22/2 (6 ओवर)
IND A vs UAE A LIVE Score: यूएई का पहला विकेट गिरे
हर्षित राणा ने पहले ही ओवर में भारत को पहली सफलता दिलाई है. आर्यांश शर्मा को आउट कर पवेलियन भेज दिया है. आर्यांश केवल 2 रन ही बना सके.
यूएई 6/1 (1.0 ओवर)
IND A vs UAE A LIVE Score: यूएई की बैटिंग शुरू हो चुकी है
यूएई ने अपनी पारी का आगाज कर दिया है. भारत ए के लिए यह मैच काफी अहम है. भारत हर हाल में यह मैच जीतना चाहेगा.
IND A vs UAE A LIVE Score: देखें भारत की प्लेइंग 11
भारत -ए प्लेइंग 11
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज़ अहमद, हर्ष दुबे, हर्षित राणा, अरशद खान
IND A vs UAE A LIVE Score: भारतीय 11 में 3 बदलाव
पाकिस्तान A के खिलाफ खेलने वाली इंडिया A की प्लेइंग 11 में 3 बदलाव किए गए हैं; आयुष बडोनी, विपराज निगम और प्रिंस यादव की जगह प्रभसिमरन सिंह, हर्ष दुबे और अरशद खान को शामिल किया गया है,
IND A vs UAE A LIVE Score: यूएई ने जीता टॉस
एशिया कप राइजिंग स्टार में भारत ए के खिलाफ यूएई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. यानी यूएई पहले बल्लेबाजी करेगी.