Asia Cup Rising Stars: भारत-पाक मुकाबला आज, India में टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें IND vs PAK मैच LIVE

Asia Cup Rising Stars 2026 : 22 नवंबर को कतर के दोहा में, ACC मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के आठवें मैच में इंडिया A का मुकाबला अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान A से होगा.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
IND A vs PAK A Live Streming
NDTV

तिलक वर्मा की अगुवाई वाली भारत ए की टीम ने शुक्रवार को अपने पहले मुकाबले में नेपाल को 306 रन से करारी शिकस्त दी जिससे टीम आत्मविश्वास से भरी होगी. वहीं गत चैंपियन पाकिस्तान ए ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 61 रन से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की थी. आज दोनों टीमें जीतने की कोशिश करेगी और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी.  भारतीय टीम में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके कई खिलाड़ी शामिल हैं.  लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ भारत को कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है.  भारत की बल्लेबाजी में आक्रामक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, रिंकू सिंह और प्रभसिमरन सिंह जैसे खिलाड़ी शामिल हैं जो टीम को काफी मजबूती देते हैं.

अब्दुल समद की कप्तानी वाली पाकिस्तान की टीम भी यूएई के खिलाफ अपने पहले मैच में किए गए प्रदर्शन से उत्साहित होगी। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 245 रन बनाए और फिर यूएई को 184 रन पर आउट कर दिया.  शमिल हुसैन (62) और माज सदाकत (53) ने बल्लेबाजी में अहम योगदान दिया जबकि बाएं हाथ के स्पिनर सुफियान मुकीम और तेज गेंदबाज अली रजा ने तीन-तीन विकेट लि. 

यूएई के खिलाफ 39 रन बनाने वाले समद के अलावा हुसैन, सदाकत और तेज गेंदबाज मोहम्मद हसनैन पाकिस्तान के अहम खिलाड़ियों में शामिल होंगे.  पाकिस्तान मौजूदा 50 ओवर के टूर्नामेंट का चैंपियन है.  उसने 2023 के फाइनल में भारत ए को 128 रन से हराया था। इससे रविवार के मुकाबले का महत्व और बढ़ गया है. 

आठ टीम के इस टूर्नामेंट को दो ग्रुप में बांटा गया है, प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी. भारत ए की टीम अपना आखिरी ग्रुप मुकाबला 24 नवंबर को यूएई के खिलाफ खेलेगी. 

Advertisement

भारत में कहां होगा मैच का लाइव टेलीकास्ट

भारत A बनाम पाकिस्तान A: यह मैच कहां खेला जाएगा?
'एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026' में भारत A और पाकिस्तान A के बीच मैच रविवार को यानी आज 22 नवंबर को खेला जाएगा.  यह मैच भारतीय समयानुसार (IST) दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा. 3 बजे टॉस होगा. 

भारत A बनाम पाकिस्तान A: वेन्यू 
भारत A और पाकिस्तान A के बीच यह मैच कतर के दोहा स्थित 'वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम' में खेला जाएगा.

Advertisement

'एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026' में भारत A बनाम पाकिस्तान A का लाइव प्रसारण भारत में कहां देखें?
भारत में क्रिकेट प्रशंसक 'एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026' के भारत A बनाम पाकिस्तान A मैच का लाइव प्रसारण भारत में 'सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क' पर देख सकते हैं.

'एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026' में भारत A बनाम पाकिस्तान A की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें?
भारत में 'एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026' के भारत A बनाम पाकिस्तान A मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में 'सोनी लिव' (Sony LIV) ऐप पर उपलब्ध होगी. 

भारत A बनाम पाकिस्तान A: टीमें (स्क्वाड)

भारत A टीम: तिलक वर्मा (कप्तान), रिंकू सिंह (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, कुमार कुशाग्र, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विपराज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अरशद खान और आयुष बडोनी

पाकिस्तान A टीम: अब्दुल समद (कप्तान), अहमद दानियाल, अली रजा, दानिश अजीज, फरहान यूसुफ, हैदर अली, हसन नवाज, माज सदाकत, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद इमरान रंधावा, रोहेल नजीर, साद मसूद, शहजैब खान, शामिल हुसैन और सुफियान मोकीम

Advertisement

यह भी पढ़ें | सचिन तेंदुलकर ने इस बॉलीवुड एक्टर की जमकर की तारीफ, कहा- क्रिकेट में भी बना सकते थे नाम

यह भी पढ़ें | भारत ने रचा इतिहास, 720 रन ठोक मेगा रिकॉर्ड लिस्ट में बनाई जगह, इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया छूटे पीछे

Advertisement

Featured Video Of The Day
Bharat Ki Baat Batata Hoon With Syed Suhail

Topics mentioned in this article
India A
Pakistan
Cricket

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं