India vs Nepal LIVE Score, Asia Cup Rising Stars Updates: दोहा में खेले जा रहे 'एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026' के मुकाबले में, इंडिया A के तेज गेंदबाजों प्रिंस यादव और हर्षित राणा ने नेपाल के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की. प्रिंस ने 5 और हर्षित ने 4 विकेट चटकाए. 333 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए, नेपाल की टीम लड़खड़ा गई है और 10 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 23 रन ही बना पाई है. इससे पहले, कप्तान तिलक वर्मा और विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्रा ने बेहतरीन शतक लगाए, जिससे इंडिया A ने 50 ओवर में 332/9 का बड़ा स्कोर खड़ा किया. शुरुआत में भारत की स्थिति खराब थी और टीम 42 रन पर 3 विकेट गंवा चुकी थी. स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और आयुष बडोनी कुछ खास नहीं कर सके. तिलक को 10वें ओवर में एक जीवनदान मिला, जब उनका कैच छूट गया. इसके बाद तिलक (107) और कुशाग्रा (117) ने पारी को संभाला और 206 रनों की शानदार साझेदारी की. अंत में सूर्यांश शेडगे ने 14 गेंदों पर 36 रन बनाकर पारी को जोरदार फिनिश दिया.भारत अपना दूसरा 'एशिया कप राइजिंग स्टार्स' खिताब जीतने की कोशिश में है. इससे पहले टीम ने 2013 में हुए टूर्नामेंट के पहले संस्करण में यह ट्रॉफी जीती थी.
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
नेपाल प्लेइंग इलेवन: अर्जुन कुमल, कुशल भुर्टेल, बसीर अहमद, लोकेश बाम, दीपक डुमरे (विकेटकीपर), ललित राजबंशी, नंदन यादव, पवन सर्राफ, राशिद खान, संदीप लामिछाने (कप्तान), प्रैटिस जीसी
भारत प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव
India vs Nepal Live Score: भारत ने 306 रन से दर्ज की ऐतिहासिक जीत
ACC पुरुष एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत-A ने नेपाल को एकतरफा मुकाबले में 306 रन से रौंद दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत-A ने कप्तान तिलक वर्मा (107) और विकेटकीपर कुमार कुशाग्र (117) के शानदार शतकों की बदौलत 50 ओवर में 332/9 रन बनाए. जवाब में नेपाल की बल्लेबाजी भारतीय तेज गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बिखर गई और पूरी टीम सिर्फ 26 रन पर ऑलआउट हो गई.
India vs Nepal Live Score: हैट्रिक पर प्रिंस यादव
प्रिंस यादव हैट्रिक पर हैं और भारत बड़ी जीत दर्ज करने से सिर्फ 1 विकेट दूर है. प्रिंस यादव ने संदीप लामिछाने को बोल्ड किया. प्रिंस यादव को 5 विकेट मिले और सूर्यवंशी ने उन्हें गले लगा लिया. गेंद बिल्कुल आगे फेंकी गई थी, लामिछाने पीछे हटे तो गेंद उनका पीछा करते हुए उनके पिछले पैड से टकराकर लेग स्टंप पर जा लगी.
9.3ओवर: नेपाल 22/9
India vs Nepal Live Score: प्रिंस यादव को एक और विकेट
विकेट गिरने का सिलसिला जारी है. क्या नेपाल की टीम पावरप्ले भी पूरा खेल पाएगी? प्रिंस यादव ने प्रतिस को बोल्ड किया. गेंद अंदर की तरफ आई, जो पिछले पैड से टकराकर सीधे मिडिल स्टंप पर जा लगी. प्रिंस ने हाथ जोड़कर आसमान की ओर देखते हुए प्रार्थना की. यह उनका चौथा विकेट है. प्रतिस पिच पर कुछ कदम आगे बढ़े और गेंद को हवा में ड्राइव करने की कोशिश की, लेकिन गेंद अंदर की तरफ आई और उनके बल्ले के अंदरूनी किनारे को छकाते हुए स्टंप्स से जा टकराई.
9.2 ओवर: नेपाल 22/8
India vs Nepal Live Score: हर्षित को एक और विकेट
हर्षित राणा को एक और सफलता. अभिषेक शर्मा ने कैच पकड़ा. दोहा में विकेट लगातार गिर रहे हैं. ऑफ स्टंप के ठीक बाहर फुल लेंथ गेंद, लोकेश बम ने ड्राइव करने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के किनारे से लगकर फर्स्ट स्लिप में चली गई, जहां अभिषेक ने कोई गलती नहीं की. नेपाल की टीम का डगआउट पूरी तरह से हैरान है, क्योंकि उन्होंने अपना सातवां विकेट खो दिया है. गेंदबाजी बहुत बेहतर हो रही है या फिर नेपाल को खेलना नहीं आ रहा एक पुल मेंबर नेशन के सामने, कहना मुश्किल है.
8.1 ओवर: नेपाल 17/7
India vs Nepal Live Score: नेपाल को छठा झटका
अब फिर से प्रिंस यादव ने विकेट झटका. स्लोअर बॉल पर विकेट निकाला. यह एक डिपिंग यॉर्कर थी, सर्राफ ने इसे रोकने की कोशिश की लेकिन गेंद उनके बल्ले के नीचे से निकलकर सीधे ऑफ स्टंप के निचले हिस्से से जा टकराई. स्टैंड में बैठे नेपाल के फैंस सक यकीन ही नहीं कर पा रहे कि क्या हो रहा है. नेपाल को छठा झटका लगा है और स्कोर सिर्फ 17 हुआ है.
7.5 ओवर: नेपाल 17/6
India vs Nepal Live Score: नेपाल को पांचवां झटका
नेपाल को पांचवां झटका लगा. हर्षित राणा के चेहरे पर बड़ी मुस्कान है. स्लोअर गेंद से बल्लेबाज को चकमा दिया. बैक ऑफ हैंथ स्लोअर बॉल. गुड लेंथ पर गिरी. राशिद ने इसे चॉप किया.यह शॉट का बढ़िया विकल्प नहीं था क्योंकि लाइन ऑफ स्टंप के आसपास थी. राशिद खान 6 रन बनाकर बोल्ड हुए.
7.0 ओवर: नेपाल 17/5
India A vs Nepal LIVE Score: 18 गेंद में 4 विकेट ढेर
नेपाल की पारी की शुरुआत बेहद खराब रही है. 333 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने पहले तीन ओवर में सिर्फ 1 रन बनाया है और 4 अहम विकेट गंवा दिए हैं. हर्षित राणा ने दो विकेट झटकते हुए अर्जुन कुमाल और कुशल भुर्तेल को पवेलियन भेजा, जबकि प्रिंस यादव ने दीपक डुमरे और बासिर अहमद को आउट कर नेपाल की कमर तोड़ दी.
India A vs Nepal LIVE Score: एक रन, चार विकेट!
333 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की टीम की शुरुआत किसी बुरे सपने से कम नहीं रही. भारत-A के तेज गेंदबाज हर्षित राणा और प्रिंस यादव ने नई गेंद से कहर बरपाते हुए पहले तीन ओवरों में ही नेपाल के चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया है. अर्जुन कुमार, दीपक डुमरे, बासिर अहमद और कुशल भुर्तेल खाता तक नहीं खोल सके. नतीजा यह रहा कि नेपाल का स्कोर सिर्फ 1 रन पर 4 विकेट हो गया.
India A vs Nepal LIVE Score: 333 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरा नेपाल
333 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल टीम की शुरुआत खराब रही. तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने पहले ही ओवर में अर्जुन कुमार को एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत-A को शुरुआती सफलता दिलाई. भारत-A ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में पहला कदम बढ़ा दिया.
India A vs Nepal LIVE Score: नेपाल के सामने 333 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य
ACC पुरुष एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत-A ने शुरुआती संकट से उबरते हुए नेपाल के खिलाफ 50 ओवर में 332/9 का विशाल स्कोर खड़ा किया. एक समय भारत-A का स्कोर 39/3 था और टीम मुश्किल में नजर आ रही थी, लेकिन कप्तान तिलक वर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र ने चौथे विकेट के लिए 206 रन की शानदार साझेदारी कर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया.
India A vs Nepal LIVE Score: तिलक वर्मा OUT
नेपाल को आखिरकार कप्तान तिलक वर्मा का बड़ा विकेट मिल गया. 46वें ओवर में नंदन यादव की फुल लेंथ गेंद पर हेलिकॉप्टर शॉट खेलने की कोशिश में तिलक लॉन्ग-ऑन पर कैच दे बैठे. हालांकि तब तक वह भारत-A का काम कर चुके थे. तिलक ने 113 गेंदों में 107 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे.
India A vs Nepal LIVE Score: कप्तान तिलक वर्मा ने ठोका शतक
कप्तान तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 107 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया है. शुरुआती तीन विकेट जल्दी गिरने के बाद तिलक ने कुमार कुशाग्र के साथ मिलकर भारत-A की पारी को संभाला और फिर नेपाल के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया. दोनों बल्लेबाजों की दोहरी शतकीय साझेदारी ने मैच का रुख पूरी तरह भारत-A की ओर मोड़ दिया.
India A vs Nepal LIVE Score: शानदार पारी खेलकर लौटे कुशाग्र
नेपाल को आखिरकार वह विकेट मिल गया जिसका उसे लंबे समय से इंतजार था. ललित राजबंशी ने 43वें ओवर में शतकवीर कुमार कुशाग्र को बोल्ड कर 206 रन की शानदार साझेदारी का अंत किया. कुशाग्र ने दबाव में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 102 गेंदों पर 117 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. जब भारत-A 39/3 के संकट में था, तब कुशाग्र ने कप्तान तिलक वर्मा के साथ मिलकर पारी को संभाला और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया.
India A vs Nepal LIVE Score: कुशाग्र ने लगाया करियर का तीसरा लिस्ट-A शतक
भारत-A के विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक पूरा कर लिया है. 39.5 ओवर में राशिद खान की गेंद पर छक्का लगाकर उन्होंने 93 गेंदों में सेंचुरी पूरी की. शुरुआती तीन विकेट जल्दी गिरने के बाद कुशाग्र ने कप्तान तिलक वर्मा के साथ मिलकर पारी को संभाला और नेपाल के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया. यह उनके लिस्ट-A करियर का तीसरा शतक है और भारत-A के लिए बेहद अहम पारी साबित हुई है.
India A vs Nepal LIVE Score: तिलक और कुशाग्र ने बढ़ाया दबाव
तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र की शानदार साझेदारी ने भारत-A को पूरी तरह मैच में वापस ला दिया है. 37वें ओवर में दोनों बल्लेबाजों ने तेजी से रन बटोरे और टीम की रनगति बढ़ाई. कप्तान तिलक वर्मा 89 गेंदों में 67 रन जबकि कुमार कुशाग्र 81 गेंदों में 68 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. 37 ओवर के बाद भारत-A का स्कोर 178/3 है.
India A vs Nepal LIVE Score: तिलक के बाद कुशाग्र ने ठोकी फिफ्टी
कप्तान तिलक वर्मा के अर्धशतक के बाद कुमार कुशाग्र ने भी अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है. 31.5 ओवर में प्रतीस जीसी की गेंद पर शानदार चौका लगाकर कुशाग्र ने अर्धशतक पूरा किया. शुरुआती तीन विकेट जल्दी गिरने के बाद कुशाग्र ने तिलक के साथ मिलकर भारत-A की पारी को संभाला और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया.
India A vs Nepal LIVE Score: तिलक वर्मा ने पूरी की फिफ्टी
कप्तान तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला और शानदार अर्धशतक पूरा किया. तिलक ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए नेपाल के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया और 31.2 ओवर में अपनी फिफ्टी पूरी की. उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में पारी को संभालते हुए भारत-A को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.
India A vs Nepal LIVE Score: तिलक-कुशाग्र की फिफ्टी पार्टनरशिप
शुरुआती तीन विकेट जल्दी गंवाने के बाद कप्तान तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र ने भारत-A की पारी को मजबूती से संभाल लिया है. 29वें ओवर में कुशाग्र ने पवन सर्राफ की गेंद पर शानदार छक्का जड़कर रनगति बढ़ाई. दोनों बल्लेबाजों के बीच अहम साझेदारी बन चुकी है और भारत-A अब मुश्किल दौर से बाहर निकलता दिख रहा है. 29 ओवर के बाद टीम का स्कोर 108/3 है.
India A vs Nepal LIVE Score: तिलक और कुशाग्र की साझेदारी से उम्मीद
कप्तान तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र ने भारत-A की पारी को संभाल लिया है. दोनों बल्लेबाज जोखिम लेने से बच रहे हैं और धीरे-धीरे स्कोर आगे बढ़ा रहे हैं. 19 ओवर के बाद भारत-A का स्कोर 76/3 है.
India A vs Nepal LIVE Score: तिलक और कुशाग्र ने भारत-A की कराई वापसी
वैभव सूर्यवंशी के विकेट के बाद कप्तान तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र ने भारत-A की पारी को संभाल लिया है. 16 ओवर के बाद भारत-A का स्कोर 62/3 है. तिलक 29 गेंदों में 13 और कुमार कुशाग्र 15 गेंदों में 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
India A vs Nepal LIVE Score: तिलक-कुशाग्र ने संभाली पारी
वैभव सूर्यवंशी के आउट होने के बाद कप्तान तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र ने भारत-A की पारी को संभालने की कोशिश शुरू कर दी है. नेपाल के गेंदबाज लगातार कसी हुई गेंदबाजी कर रहे हैं, जिसके चलते रन तेजी से नहीं आ रहे हैं. 13 ओवर के बाद भारत-A का स्कोर 52/3 है.
India A vs Nepal LIVE Score: वैभव सूर्यवंशी 26 रन बनाकर आउट
11वें ओवर की तीसरी गेंद पर नेपाल को बड़ी सफलता मिली. पवन सर्राफ ने सेट बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को बोल्ड कर भारत-A को तीसरा झटका दिया. सूर्यवंशी ने 32 गेंदों पर 26 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. अभिषेक शर्मा और आयुष बडोनी के बाद अब वैभव का विकेट भी गिर चुका है, जिससे भारत-A की मुश्किलें बढ़ गई हैं.
India A vs Nepal LIVE Score: अभिषेक के बाद आयुष भी OUT
भारत-A को पावरप्ले के आखिरी ओवर में दूसरा झटका लगा है. स्पिनर ललित राजबंशी ने अपनी गेंद पर आयुष बडोनी को आगे निकलकर शॉट खेलने के लिए ललचाया. बडोनी गेंद की पिच तक नहीं पहुंच सके और विकेटकीपर दीपक डुमरे ने उन्हें स्टंप कर दिया. बडोनी 7 गेंदों पर 2 रन बनाकर आउट हुए, जिससे भारत-A का स्कोर दबाव में आ गया.
India A vs Nepal LIVE Score: अभिषेक शर्मा 9 रन बनाकर आउट
भारत-A को पारी की शुरुआत में बड़ा झटका लगा है. छठे ओवर की पहली गेंद पर नंदन यादव ने अभिषेक शर्मा (9) को सब्स्टीट्यूट फील्डर अभिषेष गौतम के हाथों कैच करा दिया. अभिषेक 13 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हुए और भारत-A का पहला विकेट गिर गया.
India A vs Nepal LIVE Score: पावरप्ले में अभिषेक शर्मा ने दिखाया दम
शुरुआती तीन ओवरों तक नेपाल के गेंदबाजों ने भारत-A के बल्लेबाजों को बांधे रखा, लेकिन चौथे ओवर की पहली गेंद पर अभिषेक शर्मा ने नंदन यादव को फाइन लेग के ऊपर से शानदार छक्का जड़कर दबाव कम किया. 4 ओवर के बाद भारत-A का स्कोर 12/0 है.
India A vs Nepal LIVE Score: नेपाल के गेंदबाजों ने कसा शिकंजा
नेपाल के गेंदबाजों ने शुरुआती दो ओवरों में भारत-A के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. दूसरे ओवर में नंदन यादव ने कसी हुई गेंदबाजी की और अभिषेक शर्मा को बड़े शॉट लगाने से रोके रखा. 2 ओवर के बाद भारत-A का स्कोर 4/0 है.