IND vs ZIM, T20 World Cup: "इतने सारे वैज्ञानिक हैं..." गौतम गंभीर-सूर्यकुमार यादव के चयन फैसलों पर पूर्व इंग्लिश दिग्गज ने साधा निशाना

IND vs ZIM, T20 World Cup: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने रविवार को टी20 विश्व कप सुपर 8 मैच में टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका से 76 रनों से मिली हार के बाद भारतीय टीम प्रबंधन के चयन फैसले की जमकर आलोचना की.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Michael Vaughan Blast on Team India Management

IND vs ZIM, T20 World Cup: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने रविवार को टी20 विश्व कप सुपर 8 मैच में टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका से 76 रनों से मिली हार के बाद भारतीय टीम प्रबंधन के चयन फैसले की जमकर आलोचना की. भारतीय उप-कप्तान अक्षर पटेल को वापस टीम में शामिल नहीं किया और उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी इस फैसले को अक्षर पटेल को बाहर रखने के फैसले को "बहुत कठोर" बताया था. वहीं वॉन ने चयन के फैसले के लिए जवाबदेही की मांग की और टीम प्रबंधन की सोच पर सवाल उठाए. मैच में वाशिंगटन ने 2 ओवर में 17 रन लुटाए और 11 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हो गए. वॉन ने यहां तक ​​संकेत दिया कि भारत ने महत्वपूर्ण मैच से पहले अपने फैसलों को "जरूरत से ज्यादा जटिल" बना दिया था.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत को मिली हार के बाद पूर्व इंग्लिश दिग्गज ने कहा,"बैक रूम में बहुत सारे लोग हैं. बहुत सारे विश्लेषक हैं, बहुत सारे वैज्ञानिक हैं - बहुत सारे बुद्धिमान लोग हैं - और कभी-कभी ये बुद्धिमान लोग जीवन को बेवजह जटिल बना देते हैं. जब आप जीत रहे हों, अच्छा खेल रहे हों, और अक्षर शानदार प्रदर्शन कर रहा हैं...मैं उस व्यक्ति को जानना चाहता हूं जो उस बोर्ड मीटिंग में मौजूद था और जिसने कहा, 'मुझे लगता है कि हमें वाशिंगटन सुंदर को खिलाना चाहिए.'"

भारत के सहायक कोच रयान टेन डोएस्केट और बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने जोर देकर कहा कि यह निर्णय पूरी तरह से रणनीतिक मजबूरियों के कारण लिया गया था. भारत को दक्षिण अफ्रीका से 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा और इस हार से टीम इंडिया के सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है. 

हां, हमने पिछले कुछ दिनों में प्लेइंग इलेवन पर काफी विचार-विमर्श किया। हम बीच के क्रम में बल्लेबाजों के तालमेल पर ज्यादा ध्यान दे रहे थे। अब पीछे मुड़कर देखने पर लगता है कि (अक्षर को खिलाना) सही फैसला था, लेकिन उस समय हमें लगा कि रिंकू को आठवें बल्लेबाज के रूप में जरूरत है। फैसला इसी आधार पर लिया गया था,” मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीटीआई के एक सवाल का जवाब देते हुए टेन डोएस्केट ने बेबाक लहजे में कहा।

Advertisement

टेन डोएस्केट ने मैच के बाद कहा,"हां, हमने पिछले कुछ दिनों में प्लेइंग इलेवन पर काफी विचार-विमर्श किया. हम बीच के क्रम में बल्लेबाजों के तालमेल पर ज्यादा ध्यान दे रहे थे. अब पीछे मुड़कर देखने पर लगता है कि (अक्षर को खिलाना) सही फैसला था, लेकिन उस समय हमें लगा कि रिंकू को आठवें बल्लेबाज के रूप में जरूरत है. फैसला इसी आधार पर लिया गया था."

लगातार उठ रहे सवालों के बाद इस बात के संकेत मिलते हैं कि जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम वापस अक्षर पटेल के साथ जा सकती है. इसके अलावा टीम में संजू सैमसन की भी वापसी संभव है.  जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले की पूर्व संध्या पर मीडिया के सामने आए सितांशु कोटक ने संकेत दिए कि टीम में बदलाव होगा. 

Advertisement

बता दें, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच हारने के बाद भारतीय टीम के लिए टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बनाना मुश्किल हो गया है. टीम इंडिया को किसी भी स्थिति में सेमीफाइनल में जाने के लिए जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले दो मैच जीतने होंगे.

यह भी पढ़ें: NZ vs SL, T20 World Cup: अगर बारिश के कारण रद्द हुआ न्यूजीलैंड-श्रीलंका मुकाबला तो क्या होगा समीकरण?

यह भी पढ़ें: IND vs ZIM, T20 World Cup: क्या अभिषेक शर्मा की प्लेइंग XI से होगी छुट्टी? बैटिंग कोच ने कही मैच में बदलाव की बात

Featured Video Of The Day
Breaking News: ईरान-इजरायल जंग पर बहुत बड़ी खबर! बातचीत बंद, नहीं होगा सीजफायर
Topics mentioned in this article