IND vs ZIM, T20 World Cup: जिम्बाब्वे के खिलाफ धमाकेदार जीत के बाद सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगी टीम इंडिया?

IND vs ZIM, T20 World Cup: भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया का सेमीफाइनल का समीकरण बिल्कुल साफ है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
How Will India Qualify for Semi Final

IND vs ZIM, T20 World Cup: चेन्नई में जिम्बाब्वे को 72 रनों से रौंदकर भारत ने जारी टी20 वर्ल्ड कप में अपने सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखा है. भारत की इस जीत के बाद जहां दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर गई है जबकि जिम्बाब्वे बाहर हो गई है. अब सुपर-8 ग्रुप ए से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम कौन सी होगी, इसका फैसला भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबले की विजेता टीम से होगा. 

सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगी टीम इंडिया?

जिम्बाब्वे के खिलाफ 72 रनों से जीत के बाद भारत का रन रेट तो बेहतर हुआ है, लेकिन यह इतना काफी नहीं था कि टीम इंडिया रन रेट के मामले में वेस्टइंडीज को पछाड़ दे. वेस्टइंडीज का रन रेट +1.791 का है, जबकि भारत का रन रेट -0.100 का है. भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने सुपर-8 के आखिरी मैच में वेस्टइंडीज को हर हाल में हराना होगा. 

दूसरी तरफ वेस्टइंडीज है. अगर बारिश के कारण भारत और वेस्टइंडीज का मुकाबला रद्द हो जाए या फिर वेस्टइंडीज जीत जाए तो भारत सेमीफाइनल की रेस से बाहर होगा और दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज नॉकआउट में पहुंच जाएगी. ऐसे में भारत-वेस्टइंडीज के बीच होने वाला सेमीफाइनल वर्चुअल फाइनल होगा. भारत और वेस्टइंडीज के बीच यह मुकाबला 1 मार्च को खेला जाना है.

Featured Video Of The Day
Shankaracharya Controversy: 'बटुकों संग गंदी हरकत हुई' पर शंकराचार्य ने खुद दिया डिबेट में जवाब !
Topics mentioned in this article