IND vs ZIM, T20 World Cup 2026: एक्शन में गुरु गंभीर, सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर जिम्बाब्वे की इन कमजोरियों पर करेंगे अटैक, जीत के लिए तैयार है 'सुपर प्लान'

IND vs ZIM: ज़िम्बाब्वे की कमज़ोरियां तब दिख सकती हैं जब उनका सामना वर्ल्ड-क्लास टीमों से होता है, यानी भारत के पास बड़ी जीत हासिल करने का मौका होगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
India vs Zimbabwe Super 8 match: गंभीर का सुपर प्लान

IND vs ZIM, T20 World Cup 2026: भारत और जिम्बाब्वे के बीच सुपर 8 का अहम मैच आज खेला जाने वाला है. इस मैच को भारतीय टीम बड़े अंतर से जीतना चाहेगी जिससे नेट रन पर भारत की स्थिति अच्छी हो सके. ऐसे में भारतीय बल्लेबाज तेज गति से रन बनाने की कोशिश करेंगे तो वहीं गेंदबाज जिम्बाब्वे के बल्लेबाज को जल्दी आउट करने की भरपूर कोशिश करेंगे.सुपर 8 के पहले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे बड़ी दिक्कत सिर्फ़ हार नहीं थी, बल्कि बैटिंग करते समय ज़िम्मेदारी और इरादे की कमी नजर आई है.

भारतीय बल्लेबाजों में कोई साफ़ सोच नहीं थी, दबाव में कोई संयम नहीं था, और जब टीम को सबसे ज़्यादा ज़रूरत थी, तब कोई भी बल्लेबाज ज़िम्मेदारी लेने को तैयार नहीं था. अभी, टीम बहुत ज़्यादा दबाव में दिख रही है, और T20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के खतरे के साथ, कैंप के अंदर चिंताएं और बढ़ रही हैं, लेकिन कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव लगातार जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच को लेकर रणनीति बना रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- IND vs ZIM, T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल की रेस में आगे निकलने के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत को कितने बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी?

कप्तान सिकंदर रजा

कप्तान सिकंदर रजा जिम्बाब्वे के एक अहम ऑल-राउंडर और लीडर हैं. रजा और पहले रयान बर्ल जैसे खिलाड़ी मिडिल ऑर्डर में बहुत अनुभव लाते हैं. ऐसे में गंभीर और सूर्या ने मिलकर यकीनन जिम्बाब्वे के मिडिल ऑर्डर  को तोड़ने के लिए रणनीति बना ली है. स्पिनरों के खिलाफ सिकंदर रजा अच्छा खेलते हैं, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय गेंदबाज जिम्बाब्वे के मिडिल ऑर्डर   के खिलाफ कैसी गेंदबाजी करते हैं. 

 पेस बॉलिंग पर अटैक

ब्लेसिंग मुज़रबानी और ब्रैड इवांस की पेस जोड़ी शानदार है. भारतीय बल्लेबाज जिम्बाब्वे की पेस बॉलिंग पर अटैक करना चाहेगी. गंभीर और सूर्या ने तेज गेंदबाजों के खिलाफ धुआंधार बल्लेबाजी की रणनाति बना ली होगी. 

T20 स्पेशलिस्ट टैलेंट ब्रायन बेनेट  को जल्द आउट करने की रणनीति

ब्रायन बेनेट जैसे उभरते हुए युवा खिलाड़ियों ने T20I में हाई स्ट्राइक रेट के साथ पोटेंशियल दिखाया है, ऐसे में ब्रायन बेनेट के खिलाफ भी रणनीति बन गई होगी. उम्मीद है कि भारतीय गेंदबाज युवा  ब्रायन बेनेट  को जल्द आउट करने के लिए प्लान बना चुके होंगे. 

Advertisement
ज़िम्बाब्वे की कमज़ोरियां तब दिख सकती हैं जब उनका सामना वर्ल्ड-क्लास टीमों से होता है. यानी इस मैच में ज़िम्बाब्वे पर दबाव बनाया जा सकता है. अनुभव और युवाओं के बीच बैलेंस बनाना अक्सर ज़िम्बाब्वे के लिए एक चुनौती होती है.

स्पिन अटैक के खिलाफ कैसे खेलना है

टर्न के लिए मददगार कंडीशन में, ज़िम्बाब्वे टॉप टीम को परेशान करने के लिए अच्छे स्पिन ऑप्शन का इस्तेमाल करेगा. स्पिनरों के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों को अपना बेस्ट खेलना होगा. भारत को अपने स्ट्राइक रेट पर भी काम करना होगा. उम्मीद है कि गंभीर ने भारतीय बल्लेबाजों के लिए स्पिनरों के खिलाफ कैसे खेलना और गेम को कैसे आगे बढ़ना है. इसकी भी रणनीति बना ली होगी. 

भारत की टीम: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, संजू सैमसन

Advertisement

जिम्बाब्वे की टीम: तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगारवा, बेन करन, क्लाइव मडांडे, टिनोटेंडा मापोसा, वेलिंगटन मसाकाद्जा

Featured Video Of The Day
Yogi Adityanath Holi Gift:UP के 38 लाख छात्रों की मौज Scholarship में हुई भारी बढ़ोतरी |Uttar Pradesh
Topics mentioned in this article