IND vs ZIM, T20 World cup 2026: फुल एक्शन मोड में गौतम गंभीर, अभिषेक शर्मा के बाद अब तिलक वर्मा और ईशान किशन के साथ बना रहे 'मास्टर प्लान'

Gautam Gambhir in Action, IND vs ZIM: टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर 8 में मिली हार से भारतीय टीम मैनेजमेंट को परेशान कर दिया है. यही कारण है कि प्रैक्टिस सेशन के दौरान कोच गौतम गंभीर फुल एक्शन में और खराब फॉर्म से गुजर रहे खिलाड़ियों के साथ खुलकर चर्चा कर रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
IND vs ZIM, T20 World Cup 2026: एक्शन में कोच गंभीर

IND vs ZIM, T20 World cup 2026:  साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर उन खिलाड़ियों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता रहे हैं जो टीम इंडिया के लिए सबसे अहम है. चेन्नई में प्रैक्टिस सेशन के दौरान कोच गंभीर को तिलक वर्मा और ईशान किशन से काफी देर कर चर्चा करते हुए देखा गया. बता दें कि भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़े अंतर के साथ जीत हासिल करनी होगी. इसके लिए टीम इंडिया नई रणनीति बना रही है. यही कारण है कि कोच गंभीर अब पूरी तरह से एक्शन में हैं. इससे पहले गंभीर ने अभिषेक शर्मा के साथ काफी समय तक समय बिताया था और उन्हें अपनी रणनीति से अवगत कराया था. दरअसल, अभिषेक टीम इंडिया के एक्स फैक्टर हैं लेकिन इस टूर्नामेंट में उनका बल्ला खामोश है. यही कारण है कि अभिषेक के साथ गंभीर ने ज्यादा समय बिताया है और उन्हें अपने गेम पर फोकस करने के लिए कहा है. 

दूसरी ओर प्रैक्टिस सेशन के दौरान गंभीर ने ईशान किशन और खराब फॉर्म से गुजर रहे तिलक वर्मा को भी सलाह दी है. गंभीर जिस तरह से एक्शन में हैं उसे देखकर लग रहा है कि जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम एक मजबूत रणनीति के साथ मैदान पर उतरेगी. भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में कमाल करना होगा और बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी. 

रिंकू सिंह पर सस्पेंस

टीम इंडिया के बल्लेबाज रिंकू सिंह मंगलवार को चेन्नई से उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, रिंकू को घर में हेल्थ इमरजेंसी होने की वजह से भारतीय टीम का साथ छोड़कर जाना पड़ा है.  खबरों के मुताबिक, रिंकू सिंह के पिता चौथे चरण के लिवर कैंसर से पीड़ित हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रिंकू के पिता को अभी वेंटिलेटर पर रखा गया है. 

Advertisement

सूत्रों ने बताया कि रिंकू ने मंगलवार को चेन्नई में हुए अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया, और उनका अगले मैच में खेलना भी काफी मुश्किल है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि जिम्बाब्वे के खिलाफ 'करो या मरो' के मैच में संजू सैमसन को भारत की प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है. 

Featured Video Of The Day
ईरान की Sejjil Missile का दम! Dancing मिसाइल कितनी खतरनाक है? | Iran Israel US War | Breaking News
Topics mentioned in this article