IND vs WI: विंडीज जीता, लेकिन अकील हुसैन ने अभी से दे दिया अभिषेक शर्मा को बड़ा चैलेंज, ईशान दे पाएंगे रिकॉर्डधारी अकील को जवाब?

Zimbabwe vs West Indies: विंडीज ने जिंबाब्वे को 107 रन के बड़े अंतर से पीटा, लेकिन वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी करने वाले अकील हुसैन ने चैलेंज अभिषेक शर्मा को दे दे दिया

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
T20 World Cup 2026:

खेले जा रहे T20 World Cup 2026 में दक्षिण अफ्रीका के हाथों रविवार को टीम इंडिया (Ind vs Rsa) की 76 रन से करारी हार के बाद जो बातें सबसे ज्यादा चर्चा में हैं, उनमें से एक अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) हैं. वर्ल्ड कप से पहले दुनिया के तमाम पंडितों ने अभिषेक को टूर्नामेंट का सबसे बड़ा और स्टार बल्लेबाज करार दिया था. लेकिन सुपर-8 (Super-8 Round) के बाद हालात ये हैं कि पिछली चार पारियों में 3 जीरो के साथ उनका बेस्ट स्कोर 15 रन है. अब जबकि भारत को यूं तो अगला मैच वीरवार को चेन्नई में जिंबाब्वे के खिलाफ खेलना है. लेकिन उससे पहले ही विंडीज ने अभिषेक को अभी से ही बड़ा चैलेंज दे दिया है. और इस चैलेंज की अगुवाई की है लेफ्ट-आर्म स्पिनर अकील हुसैन (Akeal Hosein) ने. अब आप कहेंगे कि विकेट तो सबसे ज्यादा जिंबाब्बे बल्लेबाजों के चार गुडाकेश मोटी ने चटकाए, फिर भला चैलेंज अकील हुसैन का कैसे हो गया. जी हां, यह चैलेंज हुसैन का ही है और इसकी काट अभी से गौतम गंभीर को निकालनी होगी. 

हुसैन का कमाल, क्या है गंभीर का प्लान?

जिंबाब्वे के खिलाफ तीन विकेट चटकाने वाले हुसैन ने तीन विकेट चटकाए. इसमें से दो विकेट अकील ने सिर्फ तीसरे ही ओवर में चार गेंदों के भीतर लिए. और इसी के साथ ही अकील टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पावर-प्ले यानी शुरुआती 6 ओवरों में बड़ा कारनामा करने वाले करीब 19 साल में स्पेशल क्लब में शामिल हो गए. अकील हुसैन वर्ल्ड कप में पावर-प्ले में 1 से 6 ओवरों के बीच सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे नंबर के  बॉलर बन गए. अकील के खाते में 12 विकेट हैं. वहीं उनके साथ उन्हीं के देश के सैमुअल बद्री (12 विकेट), अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान (12 विकेट) भी दूसरे नंबर पर हैं. 

श्रीलंकाई थीक्ष्णा जैसा कोई नहीं

जब वर्ल्ड कप के इतिहास में पावर-प्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने को लेकर किसी स्पिनर की चर्चा होती है, तो इसमें श्रीलंकाई महेश थीक्ष्णा पहले नंबर पर हैं. इस मिस्ट्री स्पिनर ने 1-6 ओवरों के बीच 13 विकेट चटकाए  हैं. और इस रिकॉर्ड को एक बार को अकील ही तोड़ सकते हैं या कहें तोड़ देंगे क्योंकि विंडीज को अभी भी सुपर-8 राउंड में कुछ मैच खेलने बाकी हैं. बहरहाल, विंडीज का चैलेंज अभिषेक शर्मा ही नहीं, बल्कि ईशान किशन दोनों के लिए है. 

तोड़ निकाल पाएंगे अभिषेक-किशन?

पता नहीं जिंबाब्वे के खिलाफ अभिषेक XI में होंगे या नहीं होंगे, लेकिन अकील हुसैन के रूप में विंडीज का बड़ा चैलेंज तो सिर पर मंडरा ही रहा है. पावर-प्ले में अभिषेक और ईशान किशन के सामने इन दबाव के पलों में विंडीज के खिलाफ ज्यादा से ज्यादा रन बटोरने का दबाव होगा. ऐसे में वह वर्ल्ड कप इतिहास में पावर-प्ले यानी शुरुआती 6 ओवरों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे बॉलर से कैसे निपटेंगे, यह यहां से बड़ा सवाल हो चला है. अभिषेक के लिए भी, ईशान किशन के लिए भी.  साथ ही, चैलेंज यह भी है कि अगर उन्हें थीक्ष्णा के 13 विकेटों की बराबरी करने से रोक सकते हो, तो रोक लो!

यह भी पढ़ें: हार ही नहीं, बड़ी मुसीबत भी मिली टीम इंडिया को, नेट रन-रेट बना नासूर, जानें यहां से क्या करना होगा धुरंधरों को

Featured Video Of The Day
US Iran Tension | सुबह-सुबह ईरान-अमेरिका बातचीत पर बहुत बड़ा अपडेट | Trump | Khamenei | Top News