- भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बनाई, वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच विकेट से जीत हासिल की.
- संजू ने 50 गेंदों में नाबाद 97 रन बनाए, जो टी20 विश्व कप में भारत के लिए दूसरा सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है.
- संजू रनों का पीछा करते हुए टी20 विश्व कप में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए.
Sanju Samson Big Record: भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है. ईडन गार्डन्स के मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को 5 विकेट से मिली जीत के नायक संजू सैमसन रहे. संजू ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों में 97 रनों की नाबाद पारी खेली. इस पारी के साथ ही संजू ने एक बड़ी रिकॉर्ड लिस्ट में रोहित शर्मा, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव को एक साथ पीछे छोड़ दिया. वेस्टइंडीज से मिले 196 के पीछे करते हुए टीम इंडिया ने 4 गेंद रहते ही मुकाबला अपने नाम किया.
संजू सैमसन टी20 विश्व कप में भारत के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर आ गए है. इस लिस्ट में टॉप पर सुरेश रैना रहे हैं. सुरेश रैना ने 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 101 रन बनाए थे. वहीं अब संजू अब लिस्ट में दूसरे स्थान पर गए हैं. जबकि तीसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं. उनके बाद विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव हैं.
टी20 विश्व कप में भारत के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
- 101 सुरेश रैना बनाम दक्षिण अफ्रीका, ग्रोस आइलेट 2010
- 97* संजू सैमसन बनाम वेस्ट इंडीज, ईडन गार्डन्स 2026
- 92 रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया, ग्रोस आइलेट 2024
- 89* विराट कोहली बनाम वेस्ट इंडीज, वानखेड़े 2016
- 84* सूर्यकुमार यादव बनाम अमेरिका, वानखेड़े 2026
इसके अलावा संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप में रनों की पीछा करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेज करते हुए 82 रनों की दमदार पारी खेली थी. वहीं, टी20 विश्व कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ भी विराट ने नाबाद 82 रन बनाए थे. सैमसन ने अपनी तूफानी पारी में 12 चौके और 4 छक्के लगाए. भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज के आगे कैरेबियाई टीम के गेंदबाज पूरी तरह से बेबस नजर आए। 97 रनों की नाबाद पारी के साथ ही सैमसन भारत की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप में दूसरी सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं.
संजू ने हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर 58 रनों की अहम साझेदारी निभाई. एक तरफ से विकेट गिरने के बावजूद सैमसन एक छोर को संभालकर खड़े रहे और रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर चौका लगाते हुए टीम इंडिया को छठी बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल का टिकट दिलाया. वेस्टइंडीज से मिले 196 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल किया. सैमसन के अलावा भारत की ओर से तिलक वर्मा ने 27 और हार्दिक पांड्या ने 17 रनों का योगदान दिया.
इससे पहले वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 195 रन लगाए. टीम की तरफ से रोस्टन चेज ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में 40 रनों की दमदार पारी खेली, जबकि रोवमैन पॉवेल ने 19 गेंदों में नाबाद 34 रन बनाए. जेसन होल्डर ने 22 गेंदों में 2 चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 37 रन बनाए. सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत 5 मार्च को इंग्लैंड के साथ होगी. वहीं, वेस्टइंडीज का टूर्नामेंट में सफर खत्म हो गया है.
यह भी पढ़ें: अबू धाबी में फंसे जॉनी बेयरस्टो, सोशल मीडिया पर पीएम से लगाई मदद की गुहार
यह भी पढ़ें: Auqib Nabi: दो सीज़न में 100+ विकेट हैं, हार्दिक पांड्या की झलक है- इसे टीम इंडिया में अभी मौक़ा मिलना चाहिए: कोच














