IND vs WI, T20 World Cup: वेस्टइंडीज़ में कई खतरनाक खिलाड़ी, इन खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा बचकर

India vs West Indies Head to Head Record: भारत और वेस्ट इंडीज़ की टीमें 2-2 बार टी-20 वर्ल्ड कप का ख़िताब जीत चुकी हैं और दोनों ही टीमों की नज़र तीसरा ख़िताब जीतकर इतिहास बनाने पर है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
India vs West Indies, T20 World Cup 2026

India vs West Indies, T20 World Cup: भारत और वेस्ट इंडीज़ की टीमें 2-2 बार टी-20 वर्ल्ड कप का ख़िताब जीत चुकी हैं और दोनों ही टीमों की नज़र तीसरा ख़िताब जीतकर इतिहास बनाने पर है. भारत टूर्नामेंट का डिफेंडिंग चैंपियन है. टूर्नामेंट से पहले से ही भारत को ख़िताब का सबसे मज़बूत दावेदार माना जा रहा है.  ICC की मौजूदा रैंकिंग में भारत नंबर-1 टीम है जबकि विंडीज़ 7वें नंबर पर है. दोनों ही टीमों को टूर्नामेंट में अबतक सिर्फ़ दक्षिण अफ़्रीका के हाथों हार का सामना करना पड़ा और टूर्नामेंट उस मुकाम पर आ गया है जहां से इन दोनों टीमों में से एक ही टीम आगे सेमीफ़ाइनल तक पहुंच पाएगी.    

भारत ने 12 साल पहले वर्ल्ड कप में विंडीज़ को हराया

टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों ही टीमों की आपस में 4 बार भिड़ंत हुई है. भारत को कैरीबियाई टीम के ख़िलाफ़ ढाका में 2014 में जीत मुकम्मल हुई थी. कप्तान एमएस धोनी की अगुआई में खेले गए उस मैच में रोहित शर्मा ने नाबाद 62 और विराट कोहली ने 54 रनों की पारियां खेली थीं. अमित मिश्रा ने 18 रन देकर 2 विकेट झटके और मैन ऑफ़ द मैच बने थे. 

टी-20 वर्ल्ड कप में भारी पड़ा है विंडीज़

टी-20 वर्ल्ड कप में खेले गए 4 में से 3 मुक़ाबलों में कैरीबियाई टीम को जीत हासिल हुई है. विंडीज़ ने भारत को 2009 में वेस्ट इंडीज़ ने भारत को लॉर्ड्स, इंग्लैंड में 7 विकेट से हराया. 2010 में वेस्ट इंडीज़ ने ब्रिजटाउन में भारत को 14 रनों से शिकस्त दी. आख़िरी बार दोनों टीमों की वर्ल्ड कप में भिड़ंत 2016 में हुई जब वर्ल्ड कप के सेमीफ़ाइनल में विंडीज़ ने भारत को मुंबई में 7 विकेट से हरा दिया था. 

क्यों ख़तरनाक है कैरीबियाई टीम 

वर्ल्ड कप में भारत की तरह विंडीज़ टीम को भी अबतक सिर्फ़ प्रोटियाज़ ने शिकस्त दी है. लेकिन विंडीज़ टीम ने इसी टूर्नामेंट में खतरनाक लग रही इंग्लैंड को भी शिकस्त दी है. दो हफ़्ते पहले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में विंडीज़ ने खराब शुरुआत के बावजूद ग्रुप मैच में इंग्लैंड को 30 रनों से हरा दिया था. 

कैरीबियाई टीम की बैटिंग में डेप्थ है. सातवें नंबर तक उनकी बैटर रन बना सकते हैं. यहां तक कि आठवें नंबर पर उनके गेंदबाज़ रोमारिया शेफर्ड भी टूर्नामेंट में एक अर्द्धशतक लगा चुके हैं. 

कैरीबियाई गेंदबाज़ी भी धारदार नज़र आ रही है. विंडीज़ गेंदबाज़ अनुभवी हैं. उनमें स्पीड भी है और स्पिन की वेराइटी भी है.  30 साल के गायना के लेफ्ट आर्म रिस्ट स्पिनर ने विंडीज़ के लिए टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा 10 विकेट झटके हैं जबकि जेसन होल्डर और रोमारियो शेफ़र्ड ने 8-8 विकेट झटके हैं.   

Advertisement

विंडीज़ के टॉप बैटर- इनपर रहेगी नज़र:

1.    शिमरन हेटमायर
6 मैच, 1221 रन, बेस्ट 85, 183 स्ट्राइक रेट, हाफ़ सेंचुरी 2

2.    शाई होप 
6 मैच, 185 रन, बेस्ट 75, स्ट्राइक रेट 140, हाफ़ सेंचुरी 2

3.    शेरफेन रदरफोर्ड 
5    मैच, 169 रन, 76* बेस्ट, 182 स्ट्राइक रेट, हाफ़ सेंचुरी 1

4.    रोवमैन पॉव
6 मैच, 169 रन, 76* बेस्ट, 182 स्ट्राइक रेट, हाफ़ सेंचुरी 1

5.    रोमारियो शेफर्ड
4 मैच, 115 रन, 59 बेस्ट, 141 स्ट्राइक रेट, हाफ़ सेंचुरी 1

6.    जेसन होल्डर 
6 मैच, 104 रन, 49 बेस्ट, 177 स्ट्राइक रेट, हाफ़ सेंचुरी 0


विंडीज़ के टॉप बॉलर- इनपर रहेगी नज़र:

1.  30 साल के गायना के लेफ़्ट आर्म रिस्ट स्पिनर गुडाकेश मोटी

6-मैच, 10 विकेट, 7.75 इकॉनमी

2.  दांये हाथ के 34 साल के पेसर जेसन होल्डर 

6 मैच, 8 विकेट, 8.73 इकॉनमी

3.  31 साल के दांये हाथ के पेसर रोमारियो शेफर्ड

4 मैच, 6 विकेट, 8.16 इकॉनमी

4.   31 साल के बांये हाथ के स्पिनर अकील हुसैन

5-मैच, 6 विकेट, 8.29 इकॉनमी

5.   23 साल बारबेडस के मीडियम पेसर मैथ्यू फोर्ड

5 मैच, 6 विकेट, 6.06 इकॉनमी

यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर पहली बार रणजी चैंपियन, 'यह बिशन सिंह बेदी को याद करने का दिन'

यह भी पढ़ें: कोच अजय शर्मा: रणजी में 'शतकों का शहंशाह', खिलाड़ियों ने कहा 'हिटलर', अब टीम पहली बार बनी चैंपियन

Featured Video Of The Day
Israel Attack On Iran: इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला | Iran US Tension | Breaking News
Topics mentioned in this article