जो कारनामा आमिर जंगू ने किया, वह रिचर्ड्स, लारा भी नहीं कर सके, 46 साल में विंडीज के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने

आमिर जंगू ने भारत के खिलाफ ऐसी ऐसा यादगार शतक जड़ा, जिसे गुवाहाटी के फैंस ताउम्र नहीं ही भूल पाएंगे

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
विंडीज के बल्लेबाज आमिर जंगू
source: X

किसी ने भी नहीं सोचा था कि जब भारत ने टॉस जीतकर विंडीज को बल्लेबाजी थमाई तो उसके बल्लेबाज बॉलरों पर ऐसा कहर ढहाएंगे. पहले ओपनर जॉन कैंपबेल (101) और फिर शाई  होप (104) ने प्रसिद्ध कृष्णा एंड कंपनी की धुलाई की, तो भारत के खिलाफ सिर्फ दूसरा मैच खेल रहे आमिर जंगू ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 70 गेंदों पर 12 चौकों और 2 छक्कों से शतक बना दिया. और इस तूफानी शतक के साथ ही आमिर जंगू भारत के खिलाफ 46 साल के इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए. संयोग के सबसे तकेज शतक भी इसी मुकाबले में जॉन कैंपबेल ने बनाया, जिन्होंने 65 गेंदों पर शतक जड़ा. साथ ही, आमिर आमिर जंगू भारत के खिलाफ वनडे में करियर के शुरुआती दोनों  ही मैचों में अर्द्धशतक जड़ने वाले सिर्फ तीसरे विंडीज बल्लेबाज बन गए. इससे पहले विंडीज के सिर्फ दो ही ऐसे बल्लेबाज हुए थे, जिन्होंने वनडे में भारत के खिलाफ करियर क शुरुआती दो मैचों में अर्द्धशतक जड़े. 

भारत के खिलाफ सबसे तेज शतक बनाने वाले विंडीज के 6 बल्लेबाज

गेंद

          नाम

जगह

साल

65

जॉन कैंपबेल

गुवाहाटी

2026

70

अमीर जांगू

गुवाहाटी

2026

72

रिकार्डो पॉवेल

सिंगापुर

1999

73

मार्लोन सैमुअल्स

विजयवाड़ा

2002

74

शिमरोन हेटमायर

गुवाहाटी

2018

85

शिमरोन हेटमायर

चेन्नई

2019

सिर्फ तीसरे ऐसे बल्लेबाज बने आमिर जंगू

वहीं, आमिर जंगू भारत के खिलाफ वनडे में ऐसे सिर्फ तीसरे बल्लेबाज बन गए, जिन्होंने शुरुआती खेले दोनों ही वनडे मैच में अर्द्धशतक जड़े. आमिर जंगू से पहले मार्लन सैमुअल्स और शिमोरन हेटमायर ही और ऐसे बल्लेबाज रहे,  जिन्होंने भारत के खिलाफ 46 साल के इतिहास में शुरुआती दो वनडे में अर्द्धशतक बनाए  थे. अब तीसरे बल्लेबाज पर आमिर जंगू ने अपना नाम लिखवा दिया है. 

Featured Video Of The Day
प्रेमानंद जी के शिष्य की मौत मामले में सामने आई Postmortem Report

Topics mentioned in this article
Amir Anthony Jangoo
India
West Indies
India Vs West Indies 09/30/2026 Inwi09302026270271
Cricket