24 days ago

India vs USA U19 World Cup 2026, Highlights: बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में भारत ने आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 का पहला मुकाबले में यूएसए को 6 विकेट से हरा दिया और जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया है.हेनिल पटेल के पंजे से भारत ने पहले अमेरिका को सिर्फ 107 रनों पर समेट दिया. इसके बाद बारिश के चलते भारतीय पारी बाधित हुई. थोड़ी देर के अंतराल के बाद जब पारी शुरू हुई तो भारत ने वैभव का विकेट गंवाया. 4 ओवर के बाद फिर लाइटनिंग और बारिश के चलते मैच रोका गया. इसके बाद जब मैच दोबारा शुरू हुआ तो इसे 37 ओवर का कर दिया गया और भारत को जीत के लिए 96 का लक्ष्य मिला. हालांकि, तेजी से रन बटोरे में भारत ने कप्तान आयुष और वेदांत के विकेट गंवाए. इसके बाद भारत ने विहान का भी विकेट गंवाया. लेकिन अभिज्ञान ने एक छोर संभाला और 6 विकेट रहते भारत को जीत दिलाई. (SCORECARD)

इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी थी दोनों टीमें

भारत U19 (प्लेइंग 11): आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश पंगालिया, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, खिलान पटेल

संयुक्त राज्य अमेरिका U19 (प्लेइंग 11): साहिल गर्ग, अमरिंदर गिल, अर्जुन महेश (डब्ल्यू), उत्कर्ष श्रीवास्तव (कप्तान), ऋत्विक अप्पीदी, अदनीत झांब, अमोघ अरेपल्ली, नितीश सुदिनी, सबरीश प्रसाद, अदित कप्पा, ऋषभ शिम्पी

Jan 15, 2026 19:40 (IST)

India U19 vs USA U19 Live Score: भारत ने जीता मुकाबला

भारतीय टीम ने मैच अपने नाम कर लिया है. टीम इंडिया ने जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया है. छक्के के साथ अभिज्ञान ने मैच को खत्म किया. अभिज्ञान 42 रन बनाकर नाबाद रहे.

Jan 15, 2026 19:36 (IST)

India U19 vs USA U19 Live Score: जीत के लिए चाहिए 10 रन

भारत को जीत के लिए 10 रन चाहिए. आखिरी ओवर से 6 रन आए. बीते दो ओवर में 10 रन आए हैं. भारत जीत से पहले कोई और विकेट नहीं गंवाना चाहेगा.
16.0 ओवर: भारत 86/4

Jan 15, 2026 19:29 (IST)

India U19 vs USA U19 Live Score: जीत के लिए चाहिए 22 रन

भारत को जीत के लिए 22 रन चाहिए. आखिरी ओवर से 5 रन आए. अभिज्ञान कुंडू अभी क्रीज पर हैं. बीते 10 ओवर में 54 रन आए हैं और भारत ने 3 विकेट गंवाए हैं. 
13.0 ओवर: भारत 74/4

Jan 15, 2026 19:27 (IST)

India U19 vs USA U19 Live Score: भारत को चौथा झटका

भारत को चौथा झटका लगा है.  विहान मल्होत्रा कैच आउट हुए. अमेरिका को इस विकेट की जरूरत थी. लेकिन क्या काफी देर कर दी है अमेरिका ने. ऑफ साइड के बाहर फ्लाइटेड डिलवरी. विहान प्रेस करने गए और मोटा बाहरी किनारा लगा. सिर्फ गेंद टर्न हुई. विहान को 17 गेंद में 18 रन चाहिए.

12.3 ओवर: भारत 70/4

Jan 15, 2026 19:24 (IST)

India U19 vs USA U19 Live Score: जीत के लिए चाहिए 26 रन

भारत को जीत के लिए 26 रन चाहिए. आखिरी ओवर से 8 रन आए हैं. भारत यहां कोई विकेट नहीं गंवाना चाहेगा. रन कम हैं, लेकिन ऐसा प्रदर्शन भारत को सोचने पर मजबूर जरूर कर सकता है कि यूएसए के खिलाफ 108 का लक्ष्य (शुरुआत में) और उसे हासिल करने में गंवाए 3 विकेट.
12.0 ओवर: भारत  69/3

Jan 15, 2026 19:21 (IST)

India U19 vs USA U19 Live Score: अब दोनों छोर से स्पिन

अब दोनों छोर से स्पिन है. भारत को जीत के लिए 35 रन और चाहिए. देखना मजेदार होगा कि क्या अभिज्ञान कुंडू का अर्द्धशतक हो पाता है या नहीं. आखिरी ओवर में एक रन आउट चांस मिस किया है अमेरिका ने. आखिरी ओवर से 2 रन आए.
11.0 ओवर: भारत 61/3

Advertisement
Jan 15, 2026 19:16 (IST)

India U19 vs USA U19 Live Score:

आखिरी गेंद पर चौका आया. भारत का स्कोर 50 पार हुआ है. अभिज्ञान कुंडू और विहान मल्होत्रा ऐसे ही खेलते रहना चाहेंगे. दोनों के बीच साझेदारी रनों की हो चुकी है. 
9.0 ओवर: भारत 53/3

Jan 15, 2026 19:14 (IST)

India U19 vs USA U19 Live Score: आखिरी ओवर से 10 रन आए

आखिरी ओवर से 10 रन आए हैं. अभिज्ञान कुंडू ने लगातार दो झटके हैं. भारत का स्कोर 50 के पास है. टीम इंडिया को अब जीत के लिए अधिक रन नहीं चाहिए.
8.0 ओवर: भारत  45/3

Advertisement
Jan 15, 2026 19:06 (IST)

India U19 vs USA U19 Live Score: अभिज्ञान कुंडू और विहान मल्होत्रा पर नजरें

अब अभिज्ञान कुंडू और विहान मल्होत्रा पर नजरें होंगी. दोनों यहां से बिना कोई विकेट गंवाए टीम इंडिया को जीत दिलाना चाहेंगे. विहान मल्होत्रा ने ओवर की पहली गेंद पर चौका जड़ा. आखिरी ओवर में 6 रन आए.
7.0 ओवर: भारत 35/3

Jan 15, 2026 19:01 (IST)

India U19 vs USA U19 Live Score: भारत को तीसरा झटका

भारत को तीसरा झटका लगा हुआ यहां पर. अभी बारिश हो रही है. लेकिन मैच जारी है. कप्तान आयुष म्हात्रे जल्दबाजी में लग रहे थे - उन्होंने शॉर्ट गेंद फेंकी और पुल शॉट खेलने के लिए घूमे, गेंद को नीचे रखने की कोशिश भी नहीं की और गेंद लॉन्ग लेग की तरफ चली गई. गिल एक बार फिर कमाल कर गए, आगे दौड़े, फिसले और अपना संतुलन खो बैठे, लेकिन उन्होंने खुद को संभाला, गेंद पर बाज की तरह नजर रखी और कैच पूरा किया. आयुष म्हात्रे 19 रन बनाकर आउट हुए. 
5.2 ओवर: भारत 25/3 

Advertisement
Jan 15, 2026 18:55 (IST)

India U19 vs USA U19 Live Score: और विकेट आया

भारत को दूसरा झटका लगा हुआ यहां पर. दूसरी तरफ बारिश हो रही है. अप्पिडी ने वेदांत का शिकार किया. अमरिंदर गिल ने आसान कैच लपका. दूसरा विकेट और अप्पिडी की खुशी का ठिकाना नहीं है. गेंद शॉर्ट और ऑफ स्टंप से काफी बाहर थी, बिल्कुल सही जगह पर थी, लेकिन त्रिवेदी ने इसे नीचे रखने की कोशिश नहीं की, सीधे बैकवर्ड पॉइंट की तरफ खेल बैठे.  वेदांत त्रिवेदी 10 गेंद में 2 रन बनाकर आउट हुए.
5.0 ओवर: भारत 21/2

Jan 15, 2026 18:46 (IST)

India U19 vs USA U19 Live Score: मैच शुरू

चलिए मैच शुरू हो चुका है. बारिश के चलते ओवरों में कटौती हुई है. भारत को 37 ओवर में जीत के लिए 96 रन बनाने हैं. टीम इंडिया 21 रन बना चुकी है. टीम इंडिया जीत से 75 रन दूर है. भारतीय बल्लेबाज जल्द से जल्द मैच खत्म करना चाहेंगे.

Advertisement
Jan 15, 2026 18:29 (IST)

India U19 vs USA U19 Live Score: थोड़ी देर में शुरू होगा मैच

मैदान पर कुछ हलचल है. अतिरिक्त कवर हटाए जा रहे हैं. भारतीय ड्रेसिंग रूम में भी कुछ हलचल है. दोनों नाबाद बल्लेबाज पूरी तैयारी के साथ डगआउट में आ रहे हैं, खेल फिर से शुरू होने में ज्यादा देर नहीं है. ऑनफील्ड अंपायर भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे से बातचीत कर रहे हैं. अमेरिकी टीम भी वार्म-अप के लिए तैयार हो रही है - आखिरी कवर भी हटा दिए गए हैं और अब हम खेल फिर से शुरू होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. सुपरसॉपर आउटफील्ड पर अपना चक्कर लगा रहा है. थोड़ी देर में मैच शुरू हो सकता है.

Jan 15, 2026 17:41 (IST)

India U19 vs USA U19 Live Score: स्थिति में बदलाव नहीं

दिलचस्प बात यह है कि हल्की बूंदा-बांदी हो रही है, लेकिन मौसम का पूर्वानुमान चिंताजनक बना हुआ है, जिसमें बारिश की 40% संभावना है, और दिन बढ़ने के साथ यह संभावना और बढ़ने की उम्मीद है. फिलहाल कवर्स बढ़ा दिए गए हैं. उम्मीद करनी होगी कि मैच में अधिक डिले नहीं होगा.

Jan 15, 2026 17:16 (IST)

India U19 vs USA U19 Live Score: स्थिति में बदलाव नहीं

परिस्थितियों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. बारिश जारी है. मैच के रद्द होने में अभी बहुत समय है. लेकिन ओवरों में कटौती शुरू हो सकती है. कट-ऑफ टाइम नहीं आया है अभी.

Jan 15, 2026 16:52 (IST)

India U19 vs USA U19 Live Score: बारिश भी आई

ताजा अपडेट यह है कि बारिश के कारण मैच रोक दिया गया है. कवर्स लगा दिए गए हैं. यह इंतजार लंबा हो सकता है. ओवरों में कटौती भी संभव है. 
4.0 ओवर: भारत 21/1

Jan 15, 2026 16:44 (IST)

India U19 vs USA U19 Live Score: लाइटनिंग के चलते मैच रूका

लाइटनिंग के चलते मैच रोक दिया गया है. फिलहाल बारिश नहीं हो रही है. लेकिन एहतियातन फैसला लिया गया है. भारत को जीत के लिए अभी भी 87 रन चाहिए. बता दें, मैच के रिजल्ट के लिए जरूरी है कि भारत कम से कम 10 ओवर खेले. 
4.0 ओवर: भारत 21/1

Jan 15, 2026 16:42 (IST)

India U19 vs USA U19 Live Score: भारत को तेजी से रन बनाने की जरूरत

भारत को तेजी से रन बनाने की जरूरत है. आसमान मे छाए बादल पास आए जा रहे हैं. किसी भी पल बारिश आ सकती है. चार ओवर में भारत ने 21 रन जोड़े हैं और एक और एक विकेट गंवाया है. 

4.0 ओवर: भारत 21/1

Jan 15, 2026 16:36 (IST)

India U19 vs USA U19 Live Score: भारत को लगा पहला झटका

वैभव सूर्यवंशी को जाना होगा. ऋत्विक अप्पिडी ने वैभव सूर्यवंशी को बोल्ड किया. सही लेंथ पर गेंद फेंकी. गेंद ने पड़ने के बाद कांटा बदला ओर अंदर की ओर आई. सूर्यवंशी ने आक्रामक होकर ऑन-साइड पर शॉट लगाने की कोशिश की. लेकिन लेग स्टंप उड़ गया. अमेरिका बेहद खुश दिख रहा है और भारत ने बड़ा विकेट गंवा दिया है. 
2.2 ओवर: भारत 12/1

Jan 15, 2026 16:30 (IST)

India U19 vs USA U19 Live Score: म्हात्रे के बल्ले से आया चौका

भारतीय पारी का पहला चौका म्हात्रे के बल्ले से आया है. ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने मिड ऑफ की दिशा में बाउंड्री लगाई है. जबकि ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने कवर की दिशा में चौका बटोरा.
2.0 ओवर: भारत 12/0

Jan 15, 2026 16:27 (IST)

India U19 vs USA U19 Live Score: पहली ही गेंद पर मिली जीवनदान

कप्तान आयुष म्हात्रे को पहली ही गेंद पर जीवनदान मिला है. पहले ओवर से सिर्फ 3 रन आए हैं. आसमान में काले बादल नजर आ रहे हैं और जल्द ही बारिश आ सकती है. ऐसे में दोनों की नजरें तेजी से रन बटोरकर भारत को जीत दिलाने पर होगी. अभी काफी हवा चल रही है. 

1.0 ओवर: भारत 3/0

Jan 15, 2026 16:19 (IST)

India U19 vs USA U19 Live Score: शुरू हुआ एक्शन

चलिए एक्शन शुरू हुआ. क्रीज पर वैभव और आयुष को जोड़ी मौजूद है. हालांकि, दोनों जल्दी ही मैच खत्म करना चाहेंगे क्योंकि आसमान में काले बादल नजर आ रहे हैं. 

Jan 15, 2026 16:19 (IST)

India U19 vs USA U19 Live Score: अच्छी खबर

अच्छी खबर है कि भारतीय पारी शुरू होने वाली है. कवर्स हटा लिए गए हैं. थोड़ी देर में एक्शन शुरू होगा.

Jan 15, 2026 16:18 (IST)

India U19 vs USA U19 Live Score: बारिश के कारण भारतीय पारी में देरी

बारिश के चलते भारतीय पारी की शुरुआत में देरी हो रही है. अभी कवर्स हैं. लग रहा है कि यह बैछार भर है. थोड़ी देर में मैच शुरू हो सकता है.

Jan 15, 2026 15:46 (IST)

India U19 vs USA U19 Live Score: अब वैभव पर नजरें

गेंदबाजों ने अपना काम कर दिया है और अब नजरें बल्लेबाजों पर होंगी. जीत के लिए 108 का लक्ष्य मिला है. देखना होगा कि कितने ओवर लगते हैं भारत को इसे हासिल करने के लिए. वैभव सूर्यवंशी आक्रमक पारी खेलना चाहेंगे. भारत जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगा. 

Jan 15, 2026 15:45 (IST)

India U19 vs USA U19 Live Score: वैभव ने झटका विकेट

चलिए वैभव गेंदबाजी के लिए आए थे और उन्हें भी सफलता मिली. वैभव ने नितीश सुदिनी को जाल में फंसाया. ऑफ साइड के बाहर गेंद से बड़े शॉर्ट के लिए ललचाया. नितीश इसमें फंस गए और वो बड़ा शॉर्ट लगाने गए. फील्डर को आगे दौड़ना पड़ा और डाइव लगाकर उन्होंने अच्छा कैच लपका. यूएसएस के सबसे सफल बल्लेबाज पवेलियन लौटे.
35.2 ओवर: यूएसए 107

Jan 15, 2026 15:42 (IST)

India U19 vs USA U19 Live Score: हेनिल पटेल ने फिर झटके ओवर नें दो विकेट

34.0 ओवर: हेनिल पटेल ने एक बार फिर ओवर नें दो विकेट झटक हैं. लगातार गेंदों पर विकेट आए हैं. ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने  सबरीश प्रसाद को पवेलियन की राह दिखाई. इसके बाद ऋषभ शिम्पी का शिकार किया. सबरीश प्रसाद 7 रन बनाकर आउट हुए. जबकि ऋषभ शिम्पी खाता भी नहीं खोल पाए. 
35.0 ओवर: यूएसए 105/9

Jan 15, 2026 15:25 (IST)

India U19 vs USA U19 Live Score: ड्रिंक्स का समय हुआ

अब ड्रिंक्स ब्रेक का समय हुआ. इस ओवर से 6 रन आए हैं. कनिष्क चौहान के 8 ओवर पूरे हुए. नितिश धीरे-धीरे अर्द्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं. यूएसए क्या पूरे 20 ओवर खेल पाएगी क्या फिर पहले ही ऑल-आउट हो जाएगी.

34.0 ओवर: 103/7

Jan 15, 2026 15:23 (IST)

India U19 vs USA U19 Live Score: USA 100 के करीब

यूएसए की टीम 100 के स्कोर के करीब है. आखिरी ओवर में कनिष्क ने अपना काम कर ही दिया था. लेकिन मिड विकेट और लॉन्ग ऑन के फील्डर कैच लेने के दौरान टकराए और कैच गिर गया. नितिश एक छोर संभाले हुए हैं और धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं.

32.0 ओवर: 90/7

Jan 15, 2026 15:06 (IST)

India U19 vs USA U19 Live Score: विहान के थ्रो पर आउट

विहान जो तीन ओवर पहले यहीं पर ऐसे ही थ्रो पर स्टंप्स हिट नहीं कर पाए थे, इस बार उन्होंने किया. अदित रन आउट हुए. ऑफ पर गेंद थी. अदित ने इसे कवर की दिशा में खेला. विहान ने डाइव लगाई और गेंद रोकी. हा-नां, हां-नां, तालमेल की कमी और विहान ने नॉन स्ट्राइकर एंड पर सीधा थ्रो किया. अदित को जाना होगा. 19 गेंदों में 5 रन बनाए. भारत को सातवीं सफलता.
29.3 ओवर: यूएसए 80/6

Jan 15, 2026 15:01 (IST)

India U19 vs USA U19 Live Score: कसी हुई गेंदबाजी जारी

भारतीय गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी जारी है. कनिष्क ने अपने आखिरी ओवर में 3 रन दिए. नितीश सुदिनी और अदित कप्पा की कोशिश यहां पर साजेदारी कर यूएसए का स्कोर कम से कम 100 पार लेकर जाना होगा. भारतीय गेंदबाज 100 के अंदर पारी समेटना चाहेगी. 
28.0 ओवर: यूएसए 78/6

Jan 15, 2026 14:58 (IST)

India U19 vs USA U19 Live Score: रन आउट का क्लोज कॉल

कनिष्क चौहान ने थोड़ी शॉर्ट  गेंद फेंकी ऑफ‑स्टंप के बाहर. अदित कप्पा ने हल्का सा चॉप शॉट खेला—गेंद कवर‑पॉइंट के बाएं हिस्से की ओर गई. वहीं पर विहान ने शानदार डाइव लगाई और बेहतरीन बचाव किया. विहान ने तुरंत उठकर थ्रो किया. गेंदबाज़ स्टंप्स के बिल्कुल सामने खड़ा था, गेंद क्लेक्ट की और स्टंप्स पर मारा.  लेकिन लगता है उस एक पल की देरी ने अदित कप्पा को बचा लिया. थर्ड अंपायर ने माना कि जब गेंद लगी, तब बल्ला क्रीज के अंदर था. थर्ड अंपायर का क्लोज कॉल. 
26.0 ओवर: यूएसए 73/6

Jan 15, 2026 14:48 (IST)

India U19 vs USA U19 Live Score: अंबरीश आए, विकेट लाए

अंबरीश को अटैक पर साझेदारी को तोड़ने के लिए लगाया गया और उन्होंने सफलता हासिल की. जब साझेदारी पनप रही थी, भारत ने फिर वापसी की. ऑफ के ठीक बाहर गेंद थी. अदनीत ने बल्ला अड़ाया और गेंद बैट को चूमती हुई सीधे विकेट के पीछे विकेटकीपर के दस्तानों  में गई. 
24.5 ओवर: यूएसए 69/6

Jan 15, 2026 14:45 (IST)

India U19 vs USA U19 Live Score: यूएसए के लिए अच्छा ओवर

यूएसए के लिए एक अच्छा ओवर. नितीश सुदिनी और अदनीत झांब ने आखिरी ओवर से 7 रन बटोरे हैं. खिलान पटेल के 5 ओवर पूरे हो चुके हैं. यूएसए धीरे-धीरे 100 के स्कोर की तरफ बढ़ रही है. भारतीय कप्तान यहां पर इस साझेदारी को तोड़ने के लिए अगले कुछ ओवरों में पेस अटैक को वापस ला सकते हैं.  
24.0 ओवर: यूएसए 67/5

Jan 15, 2026 14:43 (IST)

India U19 vs USA U19 Live Score: नितीश सुदिनी और अदनीत झांब के बीच पनप रही साझेदारी

 नितीश सुदिनी और अदनीत झांब के बीच साझेदारी पनप रही है. दोनों धीरे-धीरे स्कोरबोर्ड चलाए हुए हैं. विकेटकीपर अभिज्ञान कुंडू लगातार कहते हुए सुने जा सकते हैं, चलो भाइयों, चलो भाइयों. भारत को छठे विकेट की तलाश है. धूप और छांव का लुकाछुपी का खेल जारी है. बीते तीन ओवर में 9 रन आए हैं. 
23.0 ओवर: यूएसए  60/5

Jan 15, 2026 14:32 (IST)

India U19 vs USA U19 Live Score: भारत की नजर छठे विकेट पर

भारत की नजर छठे विकेट पर है. 20 ओवरों का मैच हो चुका है. खिलान पटेल के आखिरी ओवर से 5 रन आए हैं. यूएसए ने 50 का स्कोर पार कर लिया है. अभी एक छोर से खिलान हैं और दूसरे से कनिष्क चौहान. 

20.0 ओवर: यूएसए 51/5 

Jan 15, 2026 14:24 (IST)

India U19 vs USA U19 Live Score: USA का रन रेट 3 के नीचे

यूएसए का रन रेट 3 के नीचे है. उसको यहां पर एक साझेदारी की जरूरत है. आखिरी ओवर से 4 रन आए हैं. आसमान में बादल छाए हुए हैं. अभी एक छोर से अंबरीश हैं और दूसरे से खिलान पटेल. भारत जल्द से जल्द यूएसए की पारी को समेटना चाहेगा.
17.0 ओवर: यूएसए 43/5

Jan 15, 2026 14:20 (IST)

India U19 vs USA U19 Live Score: भारत को पांचवीं सफलता

भारत को पांचवीं सफलता मिली. खिलान पटेल को अटैक पर लगाया गया था और उन्होंने आते ही विकेट हासिल किया. विहान मल्होत्रा ​​ने कैच पकड़ा. एक आसान सा विकेट. ऑफ स्टंप के आसपास उछाली गई गेंद पर अरेपल्ली ने जल्दी ड्राइव करने की कोशिश की, गेंद कवर की तरफ चली गई जहां विहान ने आगे बढ़कर कैच लपक लिया. अमेरिका अब मुश्किल में है. 39 के स्कोर पर ही आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है.
16.0 ओवर: USA 39/5

Jan 15, 2026 14:14 (IST)

India U19 vs USA U19 Live Score: ड्रिंक्स का टाइम हुआ है

ड्रिंक्स ब्रेक का टाइम हुआ है. आखिरी ओवर से 1 रन आए हैं. भारतीय गेंदबाजों ने अभी तक अच्छा काम किया है. यूएसए के लिए अभी क्रीज पर अमोघ अरेपल्ली और अदनीत झांब की जोड़ी है और दोनों की नजरें एक साझेदारी करने पर होगी. भारतीय गेंदबाजों की नजरें एक और विकेट पर होंगी. यूएसए के बल्लेबाज संघर्ष कर रहे हैं. 
15.0 ओवर: USA 39/4

Jan 15, 2026 14:01 (IST)

India U19 vs USA U19 Live Score: ओवर का दूसरा विकेट

हेनिल पटेल ने एक और शिकार किया. इस ओवर का दूसरा विकेट अर्जुन महेश लौटे. आरएस अंबरीश ने थर्ड मैन पर कैच लपका. अर्जुन का खराब शॉर्ट. कट खेलना चाहा था. ऑफ साइड के बाहर शॉर्ट डिलवरी. हेनिल के खाते में तीसरी सफलता. भारत को मिला चौथा विकेट.
12.0 ओवर: USA 35/4

Jan 15, 2026 13:56 (IST)

India U19 vs USA U19 Live Score: हेनिल पटेल ने किया शिकार

हेनिल पटेल ने शिकार किया. उत्कर्ष श्रीवास्तव पवेलियन लौटे. बोल्ड किया. गेंद पड़ने के बाद कांटा बदली. उत्कर्ष के पास काफी कम समय था. वह दोहरी मानसिकता में दिखे कि गेंद को छोड़ा जाए या खेला जाए. उन्होंने खेलना चाहा. बल्ला चलाया और गेंद अंदरूनी किनारा लेकर स्टंप्स में जा लगी. भारत को तीसरी सफलता. हेनिल के खाते में दूसरा विकेट. हेनिल को एक ओवर अतिरिक्त करवाने का फैसला सही साबित हुआ.
11.2 ओवर: USA 34/3

Jan 15, 2026 13:49 (IST)

India U19 vs USA U19 Live Updates: हल्की बूंदा-बांदी हो रही

हल्की बूंदा बांदी के बीच मैच जारी है. 10 ओवर पूरे हुए. आखिरी ओवर से 3 रन आए हैं. भारत की नजरें और विकट पर होगी. हेनिल पटेल और दीपेश के 5-5 ओवर हो चुके हैं. यूएसए को यहां पर एक साझेदारी की जरूरत है. 
10.0 ओवर: यूएसए  32/2

Jan 15, 2026 13:44 (IST)

India U19 vs USA U19 Live Updates: भारत को दूसरी सफलता

भारत को दूसरी सफलता मिली. दीपेश के खाते में यह विकेट आया. शॉर्ट गेंद थी ऑफ के बाहर. थर्ड मैन की दिशा में शॉर्ट खेला. लेकिन पैर ही नहीं चले. साहिल गर्ग को जाना होगा. शॉर्ट अच्चा था, लेकिन कंट्रोल नहीं रहा. जाना होगा उन्हें.
9.0 ओवर: यूएसए 29/2

Jan 15, 2026 13:20 (IST)

India U19 vs USA U19 Live Updates: टीम इंडिया अटैक मोड में

युवा टीम इंडिया फुर्ती के साथ अटैक पर लगी हुई है, मैदान में पूरे जोश के साथ टीम के सभी खिलाड़ी अपनी रणनीति के हिसाब से आगे बढ़ते हुए दिख रहे हैं.

Jan 15, 2026 13:12 (IST)

India U19 vs USA U19 Live Updates: हेनिल पटेल ने भारत को दिलाई पहली सफलता

हेनिल पटेल ने अमरिंदर गिल को विकेट के पीछे कैच कराते हुए भारत की झोली में पहला विकेट दाल दिया है, USA ने पहले 2 ओवर में 1 विकेट खोकर 1 विकेट गवां दिया है.

Jan 15, 2026 13:09 (IST)

India U19 vs USA U19 Live Updates: USA को लगा पहला झटका

USA को लगा पहला झटका, अमरिंदर गिल लौटे पवेलियन 

Jan 15, 2026 13:07 (IST)

India U19 vs USA U19 Live Updates: भारत की शानदार गेंदबाजी

USA ने बल्लेबाजी शुरू कर दी है और पहले ओवर में मात्र 1 रन आया है, भारतीय टीम जल्द से जल्द पहला विकेट लेने की कोशिश में रहेगी.

Jan 15, 2026 12:58 (IST)

India U19 vs USA U19 LIVE Score & Updates: ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11:


भारत U19 (प्लेइंग 11): आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश पंगालिया, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, खिलान पटेल

संयुक्त राज्य अमेरिका U19 (प्लेइंग 11): साहिल गर्ग, अमरिंदर गिल, अर्जुन महेश (डब्ल्यू), उत्कर्ष श्रीवास्तव (सी), ऋत्विक अप्पीदी, अदनीत झांब, अमोघ अरेपल्ली, नितीश सुदिनी, सबरीश प्रसाद, अदित कप्पा, ऋषभ शिम्पी

Jan 15, 2026 12:48 (IST)

India U19 vs USA U19 LIVE: अर्शदीप सिंह का टीम इंडिया अंडर-19 के लिए खास संदेश

भारतीय सीनियर टीम के तेज़ गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह ने अंडर-19 विश्व कप 2026 में भाग ले रही भारतीय युवा टीम का हौसला बढ़ाया है और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं.

अर्शदीप ने अपने संदेश में युवा खिलाड़ियों से कहा:

"आईसीसी पुरुष अंडर-19 विश्व कप ज़िम्बाब्वे और नामीबिया 2026 एक बहुत अच्छा मंच है. उम्मीद है कि भविष्य में हम एक-दूसरे के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करेंगे. अंडर-19 भारतीय टीम को विश्व कप के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं. इन पलों का आनंद लें, ये जीवन में बार-बार नहीं आएंगे. यह आप सभी के लिए एक बहुत अच्छी बुनियाद है. कोई दबाव न लें, बस कप घर ले आएं,"

Jan 15, 2026 12:37 (IST)

India U19 vs USA U19 LIVE Score & Updates: 14 वर्षीय सनसनी वैभव सूर्यवंशी पर होगी निगाहैं

पांच बार के चैंपियन भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. आयुष म्हात्रे की कप्तानी में, अपने रिकॉर्ड-विस्तारित छठे खिताब पर नजर गड़ाए हुए है. इस मैच में सबसे बड़ी लाइमलाइट 14 वर्षीय सनसनी बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी पर होगी.

Jan 15, 2026 12:33 (IST)

India vs USA U19 LIVE Score, U-19 World Cup 2026: USA के खिलाफ भारत ने जीता टॉस

USA के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का लिया फैसला 

Jan 15, 2026 12:30 (IST)

India vs USA U19 LIVE Score, U-19 World Cup 2026: वैभव सूर्यवंशी मचाएंगे खलबली

14 साल की उम्र में ही वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी है. उनका आक्रामक और बेखौफ अंदाज़ उन्हें मौजूदा अंडर-19 विश्व कप में सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक बनाता है. उनकी बल्लेबाजी अप्रोच उन्हें लगभग 'अजेय' बनाती है. उनके नाम दर्ज कुछ हैरान कर देने वाले रिकॉर्ड्स उनकी प्रतिभा की गवाही देते हैं:

IPL 2025 में धमाका: राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए सिर्फ 38 गेंदों में शतक जड़ा.

लिस्ट A क्रिकेट: पुरुषों की लिस्ट A क्रिकेट में 59 गेंदों में सबसे तेज़ 150 रन बनाने का रिकॉर्ड.

यूथ ODI: यूथ वनडे में भारत का दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर: 95 गेंदों में 171 रन.

एशिया कप T20: यूएई के खिलाफ एशिया कप राइजिंग स्टार्स टी20 मैच में 42 गेंदों में 144 रनों की तूफानी पारी.

Jan 15, 2026 12:15 (IST)

India vs USA U19 LIVE Score, U-19 World Cup 2026: वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर कोहली का 'विराट' रिकॉर्ड

वैभव ने 18 पारियों में 973 रन बनाए हैं और छह रन और बनाने पर विराट कोहली का यूथ वनडे रिकॉर्ड तोड़ देंगेविराट कोहली ने 2006 से 2008 के बीच 25 पारियों में 978 रन बनाए थे.

Jan 15, 2026 12:12 (IST)

India U19 vs USA U19 Live Updates: भारत आज USA के खिलाफ अभियान शुरू करेगा

भारतीय अंडर-19 टीम आज बुलावायो में संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के खिलाफ अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगी. आयुष म्हात्रे की कप्तानी में टीम इंडिया रिकॉर्ड-विस्तारित छठे आईसीसी U19 विश्व कप खिताब पर कब्जा करने का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरेगी.

भारतीय टीम के दिल में अभी भी 2024 विश्व कप फाइनल की हार ताज़ा होगी, जहाँ ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें 79 रनों से हराया था. उस मैच में 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम महली बियर्डमैन (3/15) की शानदार गेंदबाज़ी के आगे 174 रनों पर सिमट गई थी. आज के मैच में युवा ब्रिगेड उस हार का बदला लेने और एक मजबूत शुरुआत करने के इरादे से उतरेगी.

Jan 15, 2026 12:09 (IST)

India U19 vs USA U19 LIVE: U19 विश्व कप 2026 की हमारी लाइव कवरेज में आपका स्वागत है

नमस्कार और U19 विश्व कप 2026 की हमारी लाइव कवरेज में आपका स्वागत है. हम सीधे बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब से आपके लिए ग्रुप ए के पहले मैच, भारत बनाम यूएसए (India vs USA) की हर अपडेट लेकर हाजिर हैं. बने रहिए हमारे साथ मैच की हर गेंद, हर विकेट और हर रोमांचक पल के लाइव अपडेट्स के लिए.

Featured Video Of The Day
Surajkund Mela Accident: सूरजकुंड मेला हादसे पर बड़ा अपडेट, 2 लोग हुए गिरफ्तार | Breaking News
Topics mentioned in this article