India vs United States of America: पिछले दिनों न्यूजीलैंड को बुरी तरह घायल करने के बाद भारतीय 'धुरंधर' अब टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2026) में अमेरिकियों को की कमर तोड़ने के तैयार हैं. टीम सूर्यकुमार मेगा इवेंट में अपना विजयी अभियान का आगाज करने के लिए तैयार है. वहीं, ज्यादातर भारतीय मूल के खिलाड़ियों से सजी यूएस टीम पसीने-पसीने है. और उसकी वजह है भारतीय धुरंधरों के साल 2025 से अभी तक ऐसे-ऐसे कारनामे कर डाले हैं, जिनसे पूरा क्रिकेट जगत चिंता में बड़ गया है. फिर यूएस की तो बिसात ही क्या. चलिए आप फिलहाल उन 4 बड़ी बातों के बारे में जान लें, जिसने यूएस टीम के मैच से पहले ही होश उड़ा रखा है.
1. टी20 इतिहास का सबसे तेज 200+ चेज
कुछ ही दिन पहले की तो बात है, जब भारतीय धुरंधरों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले महीने रायपुर में खेले गए दूसरे टी20 में मानो आग लगा दी. भारत ने 15-2 ही ओवरों में 209 रन का टारगेट हासिल कर लिया. टी20 इतिहास के करीब 21 साल में सबसे तेज हासिल किया दो सौ या इससे ऊपर का लक्ष्य. पूरी 28 गेंद बाकी बची थीं और 7 विकेट. यूएस के बॉलर इसी बात से पसीने-पसीने है.
2. भारत का सर्वश्रेष्ठ स्कोर
रायपुर के दो मैच बाद ही इस बार फिर से भारतीय धुरंधरों के बल्ले के दहाड़ से दुनिया गूंज उठी. तिरुवनंतपुरम में पांचवें वनडे में कीवियों पर दे-दनादन भारतीय 'बमबारी'करते हुए 5 विकेट पर 271 रन टांग दिए. भारत ने यह मैच 46 रन से जीता और न्यूजीलैंड हाथ मलता रह गया. यह भारत का फॉर्मेट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा. 13.55 का औसत निकला और 2 छक्के लगे. इसी बात ने यूएस को पसीने-पसीने किया हुआ है.
3. यह कारनामा बहुत बड़ा है
टीम सूर्यकुमार ने जनवरी में एक और बड़ा कारमामा किया. और रिकॉर्ड छठी बार दो सौ से ऊपर के योग का सफलतापूर्वक चेज किया. भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान को पछाड़कर इस मामले में नंबर दो टीम बन गई. कंगारुओं ने कारनामा 7 बार अंजाम दिया है. बस एक बार और...फिर ऑस्ट्रेलिया भी पीछे हो जाएगा.
4. ये आंकड़े डराते हैं!
साल 2025 से लेकर अभी तक भारत ने खेले 41 मैचों में 33 मैच जीते हैं. सिर्फ 6 मैचों में हार मिली है. एशिया कप पिछले साल जीता है, तो 9 लगातार द्विपक्षीय सीरीज पर कब्जा किया है. और जीत का प्रतिशत है 74. जब आंकड़े ऐसे हों, तो यूएस क्या, कंगारुओं भी परेशान हो उठे होंगे. और अब जब सूर्यकुमार प्रचंड फॉर्म में है, जो आने वाले समय में जीत का प्रतिशत और नई ऊंचाई हासिल कर सकता है.
यह भी पढ़ें:














