Asia Cup 2022: मैच हारने के बाद फूटा कप्तान रोहित का गुस्सा, बताई हार की​असली वजह

India vs SL Asia Cup 2022: श्रीलंका के हाथों सुपर फोर चरण के मैच में छह विकेट से मिली हार के बाद एशिया कप से बाहर होने की कगार पर खड़ी गत चैम्पियन भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कहा कि उनकी टीम 10 . 15 रन पीछे रह गई.

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
रोहित शर्मा ने बल्लेबाजों को बताया हार का जिम्मेदार

India vs SL Asia Cup 2022: श्रीलंका के हाथों सुपर फोर चरण के मैच में छह विकेट से मिली हार के बाद एशिया कप से बाहर होने की कगार पर खड़ी गत चैम्पियन भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कहा कि उनकी टीम 10 . 15 रन पीछे रह गई. जीत के लिये 174 रन का लक्ष्य श्रीलंका ने एक गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. भारत के लिये रोहित ( 41 गेंद में 72 रन ) को छोड़कर कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका.

रोहित ने मैच के बाद कहा ,‘‘ हमें 10 . 15 रन और बनाने चाहिये थे. बल्लेबाजों को जिम्मेदारी से खेलना होगा और शॉट्स चयन में सतर्क रहना होगा. उन्होंने कहा ,‘‘ यह टीम लंबे समय से अच्छा खेल रही थी. इस तरह की हार से एक टीम के रूप में सीखने को मिलेगा.

उन्होंने अपने गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा ,‘‘ जिस तरह की शुरूआत श्रीलंका ने की थी , हमारे गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया. स्पिनरों ने काफी आक्रामक गेंदबाजी की लेकिन श्रीलंका ने दबाव का बखूबी सामना किया.

श्रीलंका के कप्तान और ‘प्लेयर आफ द मैच' दासुन शनाका ने कहा ,‘‘ ड्रेसिंग रूम में आत्मविश्वास जबर्दस्त है. दिलशान और तीक्षणा ने बेहतरीन गेंदबाजी की. पहले मैच के बाद अपनी गलतियों से सबक लेकर खेला. उन्होंने कहा ,‘‘ पाथुम और कुसल ने टीम को अच्छी शुरूआत की जिसे मैने और राजपक्षा ने आगे बढाया.

Advertisement

रिकी पोंटिंग ने चुने T20I के टॉप-5 खिलाड़ी, नंबर वन पर बाबर आजम नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को दी जगह

आखिरी ओवर में आया पूरा मजा, अर्शदीप की 5 गेंदों ने जान डाल दिया था, बैटर 2 बार रन आउट होने से बचा और ऐसे हारा भारत- Video

Advertisement

स्पोर्ट्स से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Lebanon में तबाही! Israel ने पावर स्टेशन तबाह कर दिया, तायर इलाका बर्बाद | Nazir Masoodi | War
Topics mentioned in this article