IND vs SA: ईशान किशन 1 छक्का लगाते ही रच देंगे इतिहास, बनाएंगे यह महारिकॉर्ड

Ishan Kishan upcoming record: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7 बजे से सुपर-8 का मुकाबला खेला जाने वाला है

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
IND vs SA, T20 World Cup 2026: ईशान किशन के पास इतिहास रचने का मौका

T20 World cup 2026, IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7 बजे से सुपर-8 का मुकाबला खेला जाने वाला है. ग्रुप स्टेज में दोनों टीमें अजेय रही हैं. किसी न किसी टीम को पहली हार का सामना रविवार की शाम को करना होगा. श्रीलंका में खेले जा रहे मैचों की तरह भारत-साउथ  अफ्रीका मैच पर बारिश का खतरा नहीं है और एक रोमांचक मैच होने की उम्मीद है. इस मैच में भारत के ईशान किशन के पास इतिहास रचने का मौका होगा. 

ये भी पढ़ें-  T20 World Cup 2026: 'उम्मीदें उस पर भारी पड़ रही', 0 की हैट्र‍िक बनाने वाले अभिषेक शर्मा को सुनील गावस्कर ने दिया फॉर्म में वापसी का गुरु मंत्र

ईशान किशन रचेंगे इतिहास

ईशान किशन के पास आजके मैच में इतिहास रचने का मौका होगा. ईशान साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में 4 छक्का लगाते ही टी-20 क्रिकेट में बतौर विकेटकीपर 200 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. इसके अलावा ईशान एक छक्का लगाने में सफल रहे तो वह टी-20 क्रिकेट में 300 छक्के पूरा कर लेंगे. वहीं, 41 रन बनाते ही ईशान टी-20 इंटरनेशनल में भारत में खेलते हुए 1000 रन पूरा करने में सफल हो जाएंगे. 

बता दें कि ईशान किशन ने अबतक 40 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 1 शतकीय और 9 अर्धशतकीय पारियां के साथ कुल 1187 रन बनाए हैं जिसमें उनका औसत 30.43 का है. वहीं, स्ट्राइक रेट 144.75 का रहा है. इसके अलावा  ईशान किशन ने 40 T20I मैचों में 120 चौके लगाने के साथ 63 छक्के लगाए हैं. ईशान किशन ने 40 T20I मैचों में 120 चौके लगाने के साथ 63 छक्के लगाए हैं. 

टीम इस प्रकार हैं:

भारत: सुयकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्क्रम (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकलटन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को यानसन, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, केशव महाराज, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नार्किया, क्वेना मफाका, जॉर्ज लिंडे, जेसन स्मिथ

Advertisement
Featured Video Of The Day
अब नए विवाद में फंसे शंकराचार्य, बोले सत्य सामने आएगा | Avimukteshwaranand Controversy