Ind vs SA 4th T20I: क्या मजाक बना दिया अर्शदीप ने इस दक्षिण अफ्रीकी अर्द्धशतकवीर स्टार का, आज फिर से इज्जत दांव पर

India vs South Africa t20i: टीम इंडिया के लिए चौथा टी20 बहुत ही अहम है. और मनोवैज्ञानिक लाभ सिर्फ मेजबानों के पास ही नहीं, बल्कि अर्शदीप के पास भी बहुत ही बड़ा है

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
South Africa in India 2025:

टीम इंडिया के लिए आज बहुत ही बड़ा मुकाबला है. इस पहलू से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका को हराने के साथ ही टीम इंडिया का एक और टी20  सीरीज पर कब्जा हो जाएगा, जो अगले साल भारत में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारियों से पहले कॉन्फिडेंस बढ़ाने के लिहाज से एक बड़े टॉनिक का काम करेगा. कप्तान  सूर्यकुमार यादव इसी 'गंभीर' पहलू को ध्यान में रखते हुए आज ही 'सीरीज क्लोज' करना चाहेंगे. और इसमें लेफ्टी पेसर अर्शदीप सिंह की भी बहुत ही अहम भूमिका होने जा रही है, जिसने उसके स्टार ओपनर क्विंटन डिकॉक को बुरी तरह रुला रखा है. भले ही डिकॉक ने दूसरे टी20 में 91 रन की पारी खेल कर कॉन्फिडेंस हासिल कर लिया हो, लेकिन जब-जब अर्शदीप सिंह लेफ्टी बल्लेबाज के सामने आते हैं, तो वह भीगी बल्लेबाज बन जाते हैं. 

अर्शदीप आए, डिकॉक के उड़े तोते!

आज डिकॉक फिर से अर्शदीप के निशाने  पर हैं. आंकड़ों से साफ है कि लेफ्टी पेसर ने डिकॉक का मजाक बना दिया है. आज जब लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आमना-सामना होगा, तो मनोवैज्ञानिक लाफ लेफ्टी पेसर के हाथ में होगा. एक बार और विकेट मिला नहीं, तो स्थिति डिकॉक की बद से बदतर हो जाएगी. आंकड़े कुछ ऐसे हैं कि टी20 फॉर्मेट में  अर्शदीप ने लेफ्टी बल्लेबाज को फेंकी 56 गेदों में अभी तक 5 बार आउट किया है. और डिकॉक उनके खिलाफ सिर्फ 66 ही रन बना सके हैं. मतलब सरदार के जी के खिलाफ डिकॉक का औसत सिर्फ 13.2 का ही है. अब आप ही बताएं कि यह औसत मजाक नहीं है, तो और क्या है?

अर्शदीप के पास आज बड़ा मौका

भारतीय लेफ्टी पेसर के पास आज सीरीज का नंबर-1 गेंदबाज बनने का मौका है, लेकिन इसके लिए उन्हें अपनी ही टीम के वरुण चक्रवर्ती और दक्षिण अफ्रीका के लुंगी एंगिडी से मुकाबला करना होगा. इन दोनों के ही नाम 6-6  विकेट हैं, जबकि अर्शदीप चार विकेट लेकर फिलहाल तीसरे नंबर पर हैं. अगर आज वह तीन और विकेट लेते हैं, तो उनके पास छाप छोड़ने और नंबर-1 बॉलर बनने का मौका रहेगा.
 

Featured Video Of The Day
Netanyahu का नया वीडियो आया सामने, क्या इजरायली PM जिंदा नहीं हैं? आखिर क्या है मौत का सच? Iran War