अगले साल टी20 विश्व कप से पहले टीम इंडिया को कई बॉक्स टिक करने हैं. मैचों की बची संख्या सिर्फ दस है. यह सही है कि सूर्यकुमार का बॉक्स बड़ा नहीं है और देर सबेर उन्हें फॉर्म मिल ही जाएगी. फैंस को अगर ऐसा भरोसा है, तो इसके पीछे भी ठोस वजह है, लेकिन इस साल जनवरी से यादव का जो हाल चल रहा है, उसे जल्द ही यादव को सूर्य की रोशनी से नहलाना होगा! वजह यह है कि यादव इस साल अभी तक (पहले टी20 से पहले) तक सूर्यकुमार ने 17 मैचों की 15 पारियों में सिर्फ 15.33 के औसत से ही रन बनाए हैं.
साल खत्म होने को, नहीं खुला खाता !
कुछ दिन बाद ही दुनिया नया साल बना रही होगी. लेकिन सूर्यकुमार यादव के लिए साल भूलने वाला रहा. सूखा-सूखा! औसत तो बहुत सूखा है ही, तो आतिशी बल्लेबाज का अर्द्धशतक के पहलू से तो खाता ही नहीं खुला. जी हां, सूर्य एक भी अर्द्धशतक नहीं बना सके. अब ये 5 मैच उनके लिए बहुत अहम हो चले हैं. चाहने वालों को भरोसा है सूखा खत्म होगा. इस साल अर्द्धशतक का खाता खुलेगा. ऐसा सोच रहे हैं, तो वजह है.. बहुत ही ठोस वजह !
बतौर कप्तान स्ट्राइक-रेट में बड़ों-बड़ों पर भारी!
कम से कम 30 पारियों के आधार पर साल 2023 के बाद से इस फॉर्मेट में नजर डाली जाए, यही वो आंकड़े हैं, जो करोड़ों फैंस को भरोसा देते हैं कि वह दिन दूर नहीं जब यादव का बल्ला आग उगलेगा. कौन जानता है कि शुरुआत कटक में पहले टी20 से हो जाएगा. इस बताई अवधि में यादव दूनिया में दूसरे नंबर के बल्लेबाज हैं. और यह है स्ट्राइक-रेट!
| नाम | पारी | रन | स्ट्राइक रेट |
| मिचेल मार्श | 32 | 997 | 157 |
| सूर्यकुमार यादव | 31 | 714 | 155 |
| मोहम्मद वसीम | 65 | 2182 | 154 |
| रोवमैन पोवल | 33 | 857 | 147 |
| एडेन मार्करम | 31 | 588 | 143 |
साल 2021 से सूर्यकुमार यादव दूसरे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज
पिछले चार साल में टी20 में दुनिया में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में नंबर-2 पर होना की छोटी बात नहीं है. आंकड़े पर गौर फरमाएं
नाम पारी रन
टिम डेविड 44 2038
सूर्यकुमार 55 1775
साबिर जखील 40 828
मारकस स्टोइनिस 48 1102
हैरी ब्रूक 44 1012














