IND vs SA 1st ODI: विराट ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड, धोनी के शहर में उनसे निकले आगे

Virat kohli, India vs South Africa: कोहली ने जेएससीए स्टेडियम में जो कमाल कर डाला है, उसे देखते हुए तो धोनी के समर्थक भी कोहली को "रांची का राजा" अगर कह दें, तो चौंकाने वाली बात नहीं ही होगी

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
विराट कोहली शतक बनाने के बाद
X: social media

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रांची में खेले गए गए पहले वनडे में पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) करियर का 52वां शतक जड़कर वनडे इतिहास के वनडे के शतक किंग बन गए. वहीं, इस पारी के साथ ही विराट ने बीसीसीआई का वह 'चुनौतीपूर्ण पेपर' भी पास कर लिया, जिसे लेकर इस तरह की खबर मैच से ठीक पहले आईं कि बीसीसीआई विशाखापट्टम में खेले जाने वाले तीसरे और आखरी वनडे के दिन विराट और रोहित दोनों की समीक्षा करने जा रहा है. बहरहाल, कोहली ने शानदार शतकीय पारी से पूर्व कप्तान एमएस धोनी के शहर रांची में वह बड़ा धमाका कर डाला, जो खुद धोनी भी नहीं कर सके. दरअसल इस शतक के सात ही विराट रांची के जेएससीए स्टेडियम में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. जब भारत में एक ही स्टेडियम में सबसे ज्यादा शतक जड़ने की बात आती है, तो कोहली का स्कोर सचिन के खिलाफ 3-1 से है 

भारत में एक ही स्थल पर सबसे ज्यादा शतक

शतक        पारी        बल्लेबाज              शहर

3             5                विराट               रांची
3             7               सचिन                बड़ौदा
3             7                 विराट              विशाखापट्टम
3             8                 विराट              पुणे

(कुल स्कोर विराट-3, सचिन-1)

कोहली आगे, सचिन पीछे

वहीं, इस 52वें शतक के साथ ही विराट कोहली पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर और डेविड वॉर्नर को पछाड़कर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए. यह कोहली का प्रोटीज के खिलाफ छठा शतक रहा. 

रांची के राजा बने कोहली !

इस शतक के साथ ही कोहली रांची के भी राजा बन गए. रांची में अभी तक कोहली ने पांच वनडे मैच खेले हैं. और आप उनके स्कोर और औसत पर नजर डालिए: 

Advertisement

रन           बनाम              साल

77*            इंग्लैंड              2013

139*        श्रीलंका             2014

45          न्यूजीलैंड           2016

123      ऑस्ट्रेलिया          2019

135     द. अफ्रीका         2025

कोहली ने इन पांच मैचों में 519 रन बनाए. इनमें उनका औसत 173 का और स्ट्राइक-रेट 110.19 का रहा है. अब आप ही  बताएं कि कोहली के चाहने वाले विराट को रांची का राजा न कहें, तो क्या कहें!

यह भी पढ़ें:

रोहित ने आफरीदी का घमंड किया चूर, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, यहां भी किंग बना 'मुंबई का राजा'

क्या गजबे चिपका है!  टीम इंडिया का अजब रिकॉर्ड, 5  लाख में एक बार होता है

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Nuclear पर एंकर ने PAK पैनलिस्ट को दिखाया आईना! | Sucherita Kukreti | Pakistan