IND vs SA 1st ODI: क्या गजबे चिपका है! टीम इंडिया का अजब रिकॉर्ड, करीब 5 लाख में एक बार होता है ऐसा, गणित आपको चौंका देगा

India vs South Africa: जो भारत के साथ हो रहा है या हो चुका है, वह बहुत ही हैरान करने वाला है. फैंस के बीच तो यह मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

ऐसा लगता है कि टीम इंडिया के साथ मानो किसी ने कोई काला जादू करा दिया है, या कोई टोटका कर दिया है. वजह यह है जो उसके साथ हो रहा है, वह बहुत ही विचित्र हो रहा है, जो किसी अजूब से कम नहीं है. चर्चा तो इस पर बहुत पहले से हो रही थी, लेकिन रांची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में इस  चर्चा में फिर से हालात ने पलीता लगा दिया.रिकॉर्ड भी ऐसा है, जिसकी कोई कैटेगिरी आंकड़ेविद नहीं नहीं बनाते, लेकिन यह तो अब लोगों के जहन में चिपक गया है. फैंस एक बार को भूल जाएं, लेकिन टीम इंडिया की यादों से यह बिल्कुल भी नहीं मिटने जा रही है यह गजब टॉस की अजब कहानी! एक ऐसाी अजब कहानी, जिसने खुद ही इतिहास रच दिया है. यह वह बात है जो 1951 में खेले गए पहले वनडे से लेकर अभी तक के 54 साल के इतिहास में पहली बार हुई है. 

गजब टॉस की अजब कहानी!

न यह कहानी कभी पहले सुनी गई, और लगता है कि टीम इंडिया के बाद शायद ही कभी फिर सुनी जाए. मतलब जो हो रहा है या हो चुका है, वह अगली बार किस टीम के साथ कब होगा, इसकी कोई भी गारंटी नहीं है.जी हां, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह भारत के साथ लगातार 19वीं बार हुआ, जब उसने टॉस गंवाया. पिछले लगातार 19 मैचों में भारत को टॉस जीतना नसीब नहीं हुआ है. विद्वान लोग जब इसे गणित के पैमाने पर तौलते हैं, तो बहुत ही ज्यादा हैरान करने वाला आंकड़ा सामने आता है. 

यह गणित हैरान करने वाला है!

विद्वानों का कहना है कि लगातार 19 बार मैच में टॉस हारना एक ऐसी गणितिज्ञ संभावना है, जो करीब सवा पांच लाख (5,24,288) में एक बार घटित होती है. और अगर इसे प्रतिशत में मापा जाए, तो यह संख्या 0.00019% निकल कर आती है. वैसे जब बात लगातार मैचों में टॉस हारने की आती है, तो इस मामले में दूसरा नंबर नीदरलैंड्स् का है. इस टीम ने 2011 से लेकर 2013 के बीच लगातार 11 वनडे मैचों में टॉस गंवाया था, लेकिन टीम इंडिया नीदरलैंड्स के मुकाबले मीलों आगे निकल चुकी है. और अब ईश्वर ही जानता है कि यह सिलसिला कब टूटेगा. 

Featured Video Of The Day
Iran Attacks से डरे Arab Countries ने Vladimir Putin को क्यों किया फोन? Middle East Crisis