Ind vs Rsa 1st ODI: रोहित के निशाने पर तूफानी रिकॉर्ड, शाहिद आफरीदी बिल्कुल भी नहीं बचेंगे, बीसीसीआई का इरादा समझें

Rohit Sharma vs South Africa: रोहित शर्मा के लिए यह सीरीज खासी चुनौतीपूर्ण होने जा रही है क्योंकि शनिवार को ही बीसीसीआई की उन्हें लेकर बहुत ही अहम रिपोर्ट सामने आई है

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
South Africa tour of India, 2025:
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • टीम इंडिया रविवार से रांची के जेएससीए स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरू करेगी
  • रोहित शर्मा ने 276 मैचों में 349 छक्के लगाए हैं और शाहिद आफरीदी का छक्कों का रिकॉर्ड जल्द तोड़ना तय है
  • बीसीसीआई आगामी विश्व कप 2027 के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली की टीम में जगह पर चर्चा करेगा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

टीम इंडिया  रविवार से एक बार फिर से व्हाइट-बॉल फॉर्मेट में फिर से नई शुरुआत करने जा रही है. रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में मेहमान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को खेला जाएगा. और अब जबकि पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली फिर से टीम इंडिया से् जुड़े हैं, तो करोड़ों फैंस की उम्मीदें फिर से परवान हो चली हैं. वैसे रोहित शर्मा रांची में तमाम फैंस की आंखों के तारे बने हुए हैं. वजह है कि फैंस को भरोसा है पिछली सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्लेयर ऑफ द सीरीज बने रोहित दक्षिण अफ्रीकियों का भी वैसा ही हाल करेंगे. और सीरीज से पहले ही रोहित के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड है. और एक बात साफ है कि नंबर पायदान से शाहिद आफरीदी का नंबर-2 बनना तय है. 

रोहित बॉस बनेंगे ही बनेंगे!

अब रांची में बनें, या फिर इसके बाद खेले जाने वाले मैचों में, लेकिन एक बात साफ है कि रोहित का वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के कारनामे पर अपना लिखना एकदम तय है. यह  फिलहाल पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी के नाम पर है. उन्होंने 398 मैचों में 351 छक्के जड़े हैं, तो वहीं रोहित ने 276 मैचों में ही 349 छक्के जमा कर लिए हैं. मतलब रोहित को आफरीदी को पछाड़ने के लिए सिर्फ 3 छक्के बस और लगाने हैं. और ऐसा रांची में भी हो सकता है. और अगर यहां नहीं होगा, तो रोहित के रिटायर होने से पहले तो होगा ही होगा. 

BCCI ने कह दी रोहित के बारे में यह बड़ी बात

शुक्रवार को एक अग्रणी हवाले से रोहित को लेकर बड़ी खबर आई कि बीसीसीआई जल्द ही रोहित और विराट के साल 2027 के विश्व कप में खेलने को लेकर गौतम गंभीर और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के साथ मीटिंग करने जा रहा है. दरअसल बोर्ड जानना चाहता है रोहित सहित विराट को लेकर वर्तमान प्रबंधन का क्या नजरिया है. मतलब रोहित की भी समीक्षा होने जा रही है. बोर्ड के अधिकारियों को मानना है कि रोहित पिछले दिनों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच जरूर रहे, लेकिन उन्होंने जरूरी जोखिम लेने की अनदेखी की. बोर्ड चाहता है कि रोहित आगे रहते हुए एकदम फीयरलेस एप्रोच के साथ बैटिंग करें. 

(खबर जारी है)
 

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti Israel Attack On Israel | बीच जंग Trump ने ईरान को दे डाली ये 3 धमकियां | War News