IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ इन भारतीय धुरंधरों ने बनाए हैं सबसे अधिक रन, टॉप पर इस दिग्गज का जलवा

IND vs PAK, T20 World Cup: पाकिस्तान के खिलाफ सबसे अधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले बल्लेबाजों में किंग कोहली का जलवा है. उन्होंने 11 मैचों में 70.28 की औसत से रन बनाए हैं. कोहली के बल्ले से इस दौरान 5 अर्द्धशतक भी आए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
IND vs PAK, T20 World Cup, Most T20I Runs vs Pakistan

IND vs PAK, T20 World Cup: भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में 15 फरवरी को बहुप्रतीक्षित मुकाबला होना है. दोनों पिछली बार एशिया कप के फाइनल में आमने-सामने थे और उस दौरान तिलक वर्मा भारतीय जीत के नायक रहे थे. तिलक इस बार भी हैं. ऐसे में फैंस को उनसे एक बार फिर बड़ी पारी की उम्मीद होगी. इसके अलावा अभिषेक शर्मा शानदार फॉर्म में है. कप्तान सूर्यकुमार यादव का बल्ला आग उगल रहा है. ईशान किशन तूफानी पारी खेल रहे हैं. इन्हीं बल्लेबाजों पर रविवार को जिम्मेदारी होगी कि वह पाकिस्तानी गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त करें. सबसे अहम सवाल पाकिस्तानी मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक को लेकर है. लेकिन भारतीय मैनेजमेंट ने होमवर्क जरूर किया होगा. उम्मीद की जा सकती है कि मैच डे पर भारतीय बल्लेबाज उन्हें क्रिकेट का पाठ जरूर पढ़ाएं. वहीं बात अगर पाकिस्तान के खिलाफ क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज की करें तो इसमें टॉप पर किंग कोहली है.

इन भारतीय धुरंधरों का है जलवा

विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 11 मैच खेले हैं और उन्होंने 70.28 की औसत से 492 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 5 अर्द्धशतक भी आए हैं. मेलबर्न में पाकिस्तान के खिलाफ उनकी 82 रनों की नाबाद पारी शायद ही कोई भारतीय फैन भूला हो. इसके बाद लिस्ट में युवराज सिंह हैं. युवराज ने 8 मैचों में 155 रन बनाए हैं. जबकि गौतम गंभीर इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं.

पाकिस्तान के खिलाफ सर्वाधिक T20I रन बनाने वाले भारतीय
खिलाड़ी का नाममैचरन100/50
विराट कोहली114920/5
युवराज सिंह81550/1
गौतम गंभीर51390/1
तिलक वर्मा31300/1
रोहित शर्मा12127-

यह भी पढ़ें: IND vs PAK: अगर बारिश के कारण रद्द हुआ मैच तो क्या होगा, टीम इंडिया को मिलेगा सुपर-8 का टिकट? जानें

यह भी पढ़ें: 'नाम की तरह ही...' ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जिम्बाब्वे की शानदार जीत पर सचिन तेंदुलकर का रिएक्शन हुआ वायरल

Advertisement
Featured Video Of The Day
Raghav Chadha Rajya Sabha: राज्यसभा में पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला बयान VIRAL | AAP
Topics mentioned in this article