IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ जीतते ही भारत को मिलेगा सुपर-8 का टिकट, ऐसा है पूरा समीकरण

IND vs PAK, T20 World Cup 2026: कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को महामुकाबला होना है. भारतीय धुरंधर अपने प्रतिद्वंदी जीत के साथ ही सुपर-8 के लिए का टिकट हासिल कर लेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
IND vs PAK, T20 World Cup 2026:
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • भारत ने नामीबिया को 93 रनों से हराकर टी20 विश्व कप के ग्रुप ए में शीर्ष स्थान हासिल किया है.
  • भारत-पाकिस्तान मैच में जीत से टीम इंडिया का सुपर-8 में प्रवेश लगभग सुनिश्चित हो जाएगा.
  • भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अब तक १६ में से १३ बार जीत दर्ज की है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

IND vs PAK, T20 World Cup 2026: भारतीय धुरंधर जब कोलंबो में 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे तो उनकी नजरें जीत के साथ ही सुपर-8 का टिकट हासिल करने की होगी. टीम इंडिया ने गुरुवार को नामीबिया को 93 रनों से हराकर जीत के साथ ही ग्रुप ए में अंक तालिका में टॉप पर जगह बना ली है. टीम इंडिया के 2 मैचों में 2 जीत के साथ 4 अंक हैं और उनका नेट रन रेट +3.050 का है. एक जीत उनको अगले राउंड का टिकट दे देगी. बता दें, भारत-पाकिस्तान के मैच पर दुनिया भर के फैंस की नजरें होती है और वो इस बार भी होंगी. हालांकि, बीते दिनों पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ ना खेलने को लेकर जो ड्रामा किया था और उसके बाद अपने फैसले से यू-टर्न लिया था, उससे इस मैच को लेकर उत्सुकता और अधिक है. 

ऐसा है समीकरण 

भारत अगर रविवार को कोलंबों में जीत दर्ज करती है तो उसके 6 अंक हो जाएंगे. ऐसे में ग्रुप ए की कोई अन्य टीम इतने अधिक अंकों तक नहीं पहुंच पाएगी और टीम इंडिया का सुपर-8 का टिकट कंफर्म हो जाएगा. भारत की कोशिश इसके बाद नीदरलैंड्स के खिलाफ अपने आखिरी मैच को जीतकर अंक तालिका में टॉप पर रहने की होगी. 

हालांकि, अगर टीम इंडिया को हार मिली तो फिर उसे नीदरलैंड्स के खिलाफ अपने लीग स्टेज के आखिरी मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. क्योंकि तब भी इंडिया के 6 अंक होंगे और ग्रुप स्टेज में टॉप-2 पर वह आसानी से फिनिश करेगी. 

15 फरवरी को कोलंबो में बारिश की संभावना जताई गई है. ऐसे में अगर बारिश के कारण मैच रद्द होता है तो दोनों टीमों को 1-1 अंक दिया जाएगा. भारतीय टीम इस 1 अंक के साथ ही सुपर-8 का टिकट लगभग कंफर्म कर लेगी. ऐसे में टीम को अपने आखिरी मैच में जीत दर्ज करनी होगी. इसके अलावा अगर पाकिस्तान को नामीबिया के खिलाफ हार मिलती है और नीदरलैंड्स भारत के खिलाफ उटलफेर करता है तो ऐसी सूरत में भी भारत बेहतर नेट रन रेट के आधार पर सुपर-8 में पहुंच सकती है. 

भारतीय धुरंधर्स का पलड़ भारी

रिकॉर्ड पर नजर डालें को पाकिस्तान के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारतीय धुरंधर्स का रिकॉर्ड बेहतरीन है. दोनों देशों के बीच अभी तक 16 मुकाबले हुए हैं और इस दौरान 13 मैचों में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है. जबकि पाकिस्तान 3 बार जीतने में सफल हुई है. पाकिस्तान के खिलाफ भारत का जीत-हार का प्रतिशत 81.25 का है.  अगर बात टी20 वर्ल्ड कप की करें तो दोनों देश 8 बार भिड़े हैं. इस दौरान भारत ने 7 बार जीत दर्ज की है. वहीं पाकिस्तान एक बार भारत के खिलाफ जीतने में सफल हुई है. 

यह भी पढ़ें: IND vs PAK: अभिषेक शर्मा कोलंबो रवाना हो रहे हैं या नहीं? आ गया अपडेट

यह भी पढ़ें: सुनील गावस्कर ने पाकिस्तान के खिलाफ अर्शदीप सिंह की जगह इस खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में शामिल करने की कर दी मांग

Advertisement
Featured Video Of The Day
ये Balloons हैं चलते-फिरते बम? Hydrogen से भरे पार्टी गुब्बारे फटकर आग लगा रहे हैं | Balloon Blast
Topics mentioned in this article