IND vs PAK: SKY या सलमान, कौन बेहतर कप्तान-लाइव टीवी में पाकिस्तान-भारत के दिग्गजों ने सुना दिया फरमान

Suryakumar Yadav or Salman Ali Agha Who is Better Captain: 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान मेगा मुकाबले में आमने-सामने होंगे और इस मुकाबले से पहले एनडीटीवी पर एक खास चर्चा हुई जिसमें कपिल देव, अतुल वासन और निखिल चोपड़ा जैसे भारतीय थे, जबकि पाकिस्तान की तरफ से बासित अली, शोएब मलिक और कामरान अकमल थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Suryakumar Yadav or Salman Ali Agha Who is Better Captain

Suryakumar Yadav or Salman Ali Agha Who is Better Captain: 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान मेगा मुकाबले में आमने-सामने होंगे और इस मुकाबले से पहले एनडीटीवी पर एक खास चर्चा हुई जिसमें कपिल देव, अतुल वासन और निखिल चोपड़ा जैसे भारतीय थे, जबकि पाकिस्तान की तरफ से बासित अली, शोएब मलिक और कामरान अकमल थे. इस दौरान जब भारतीय कप्तान और पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा की बॉडी लैंग्वेज और कप्तान सूर्या की फॉर्म पर चर्चा हुई तो भारतीय क्रिकेटर्स ने साफ तौर पर माना कि सूर्यकुमार यादव एक बेहतर कप्तान तो हैं ही साथ ही उनके पास टीम भी पाकिस्तान से बेहतर है. 

भारत-पाकिस्तान की मैच की पूर्व संध्या पर आयोजित इस खास शो के दौरान जब कप्तान सूर्या की फॉर्म पर चर्चा हुई तो कपिल देव ने कहा," देखिए सूर्यकुमार यादव के पास ज्यादा अनुभव है." सलमान आगा को लेकर बोलते हुए कपिल ने कहा,"पिछले 6-8 महीने में उनके कप्तान ने बहुत अच्छी कप्तानी की. चाहे वो ऑस्ट्रेलियन से जीता हो या बाकी टीमों से जीता के आते हैं तो कॉन्फिडेंस आता है. पाकिस्तानी कप्तान को उतना अनुभव नहीं है." "लेकिन मैच जीते हैं जो बीते 6 महीने वो बहुत अच्छा है.  सूर्या का आप सबने बोल ही दिया है कि कप्तान बेहतर है लेकिन बल्लेबाजी अच्छी नहीं थी."

वहीं निखिल चोपड़ा ने माना कि सूर्या और सलमान की बॉडी लैंग्वेज में भी बहुत अधिक अंतर है. निखिल चोपड़ा ने कहा,"बहुत फर्क है. बहुत फर्क है कॉन्फिडेंस वो रहता है. सूर्यकुमार यादव का वापस फॉर्म में आना वो कॉन्फिडेंस की जो आप बात कर रहे हैं, ये एक ऐसा खिलाडी है जिसने 1000 रन बनाए 180 के स्ट्राइक रेट से, वो पीछे फॉर्म में नहीं था, वापस आया तो वो कॉन्फिडेंस की मेरे को एक स्टार्ट मिलेगा तो फिर मैं मैच खत्म करने को देखता हूं."

Advertisement

वहीं पाकिस्तानी कप्तान को लेकर उन्होंने कहा,"जिस तरह से सलमान ने आकर टीम को संभाला है, उसकी तारीफ करनी होगी. बहुत जरूरी था, जिन हालात में पूरी टीम बदली, पाकिस्तान की कप्तानी बदली, जिस तरीके से उन्होंने टीम की कप्तानी संभाली है, ड्रेसिंग रूम में सम्मान हासिल किया, ऑस्ट्रेलिया जाके वो जो कारनामा करके आए हैं, तो उससे बड़ा फर्क पड़ेगा."

वहीं बासिल अली ने कहा,"सूर्यकुमार यादव के पास टीम बहुत अच्छी है. जब कपिल देव ने 1983 में वेस्टइंडीज को हराया था, तो टीम क्या थी वेस्टइंडीज की, तो कपिल देव का क्रेडिट था वो. सूर्यकुमार यादव के पास टीम बहुत अच्छी है. सलमान अली आगा के पास मैच विनर खिलाड़ी नहीं है.

Advertisement

जबकि शोएब मलिक ने कहा,"मेरा मानना है कि सूर्यकुमार यादव अपनी बल्लेबाजी को अपनी कप्तानी से साथ नहीं मिलाते हैं. सलमान अली आगा का है कि वो मिक्स कर देते हैं. सूर्यकुमार यादव के पास टीम बहुत मजबूत है."

 यह भी पढ़ें: EXCLUSIVE: भारत-पाक मैच में किसकी होगी जीत, चामिंडा वास ने बताया, फाइनल को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी

 यह भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा कल खेलेंगे या नहीं, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा संकेत 

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: जंग के बीच ईरान ने पकड़ लिया अमेरिका का पायलट? | Donald Trump
Topics mentioned in this article