IND vs PAK:'बहुत शक्तिशाली टीम है' सौरव गांगुली ने महामुकाबले से पहले पाकिस्तान को दी 'चेतावनी'

Sourav Ganguly Big Warning to Pakistan: भारत और पाकिस्तान एक बार फिर भिड़ने के लिए तैयार है और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा है कि यह मैच तो रोमांचक होगा, लेकिन इसके लिए पाकिस्तान को अच्छा खेलना पड़ेगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Sourav Ganguly on India vs Pakistan Match
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप का मैच 15 फरवरी को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा.
  • भारत फिलहाल ग्रुप ए में टॉप पर है और पाकिस्तान दूसरे स्थान पर है, जीत से सुपर-8 में प्रवेश तय होगा.
  • पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि भारत मजबूत टीम है और पाकिस्तान को अच्छा प्रदर्शन करना होगा.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Sourav Ganguly Big Warning to Pakistan: भारत और पाकिस्तान एक बार फिर भिड़ने के लिए तैयार है और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा है कि यह मैच तो रोमांचक होगा, लेकिन इसके लिए पाकिस्तान को अच्छा खेलना पड़ेगा. 15 फरवरी को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में दोनों देश भिड़ने के लिए तैयार  है. भारत अभी ग्रुप ए में टॉप पर है. जबकि पाकिस्तान दूसरे स्थान पर है. पाकिस्तान के खिलाफ जीत भारत को सुपर-8 का टिकट देगी. ऐसे में सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी की कोशिश जीत दर्ज करके अगले राउंड में पहुंचने की होगी.   

भारत-पाकिस्तान मैच से पहले सौरव गांगुली ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा,"अच्छा है मैच हो रहा है. भारत फेवरेट है, मेरे हिसाब से, बहुत शक्तिशाली टीम है." सौरव गांगुली ने आगे कहा,"कुछ भी हो सकता है, लेकिन मेरा मानना है कागजों पर भारत मजबूत टीम है." टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान के भारत के खिलाफ ना खेलने के ड्रॉमे पर गांगुली ने कहा,"क्रिकेट होना चाहिए. मैं हैरान हुआ था जब पाकिस्तान ने कहा था कि हम नहीं खेलेंगे. क्यों नहीं खेलेंगे? वर्ल्ड कप में हर प्वॉइंट जरूरी है. आप वर्ल्ड कप जीतने के लिए खेलते हैं.  आप थोड़ी मैच ना खेलकर, वर्ल्ड कप जीत पाओगे. तो अच्छा हुआ वो खेल रहे है."

सौरव गांगुली ने माना कि भारत-पाकिस्तान के बीच मैच बड़ा है, लेकिन उन्होंने आगे कहा कि सभी बड़े मैच हैं. गांगुली ने कहा,"भारत-पाक का मैच बड़ा है. बड़ा मैच सभी है. साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड सभी बड़ा मैच है. भारत-ऑस्ट्रेलिया भी बड़ा मैच है. वेस्टइंडीज भी बड़ा मैच है. सारे बड़े मैच हैं. भारत-पातिस्तान हम थोड़े उत्साहित हो जाते हैं. मैं कभी भारत-पाकिस्तान से इतना उत्साहित हुआ नहीं हूं."

भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को मैच कोलंबो में खेला जाना है. बांग्लादेश के टी20 विश्व कप से बाहर होने और आईसीसी द्वारा स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में लाने के बाद पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया था. आईसीसी की मध्यस्थता के बाद पाकिस्तान भारत के साथ खेलने को तैयार है. भारत-पाकिस्तान मैच पर दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों की नजर रहती है. इसलिए भारत-पाकिस्तान मैच से संशय हटने के बाद फैंस मैच शुरू होने का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं.

टी20 में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड शानदार रहा है. टी20 विश्व कप इतिहास की बात करें तो दोनों देशों के बीच अब तक 8 मैच खेले गए हैं. भारतीय टीम ने 6 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 1 मैच में जीत मिली है. 1 मैच का परिणाम नहीं आया है. ओवरऑल टी20 में भारत और पाकिस्तान 17 बार एक दूसरे के सामने आए हैं. भारतीय टीम ने 13 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि 3 मैच पाकिस्तान ने जीते हैं. एक मैच टाई रहा है.

यह भी पढ़ें: क्या टीम इंडिया के लिए आउट ऑफ सिलेबस सवाल बन गए हैं पाकिस्तान के उस्मान तारिक, SKY ने दिया करार जवाब

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'तीनों के तीनों हो गए फिस्स', भारत-पाकिस्तान का पहला मुकाबला जिसे दुनिया आज भी करती है याद, VIDEO

Topics mentioned in this article