भारत-पाक मैच से पहले संजय मांजेरकर ने हैंडशेक को लेकर दी नसीहत, भड़के यूजर्स ने लगा दी क्लास

पहलगाम आतंकी हमले के बाद एशिया कप में खेले गए भारत-पाकिस्तान मैच में दोनों देशों के खिलाड़ियों ने हाथ नहीं मिलाया था. तब नो हैंडशेक की पॉलिसी पर बड़ा बवाल मचा था. अब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने हाथ न मिलाने की नीति को लेकर बड़ी नसीहत दी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
भारत-पाकिस्तान खिलाड़ी के बीच हाथ न मिलाने की नीति को लेकर संजय मांजेरकर ने बड़ा बयान दिया है.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ICC टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा.
  • इस मैच में दोनों देशों के खिलाड़ी हाथ मिलाएंगे या नहीं... इस पर सबकी निगाहें टिकी है.
  • इस बीच पूर्व क्रिकेटर संजय मांजेरकर ने भारत की हैंडशेक न करने की नीति को सोशल मीडिया पर मूर्खतापूर्ण बताया है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Ind Vs Pak Match: ICC T-20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला अब से कुछ देर में शुरू होने वाला है. इस मुकाबले में दोनों टीमों की टक्कर कैसी होगी, इस पर तो पूरी दुनिया की नजरें टिकी ही है, लेकिन साथ-साथ ही लोग यह भी देखना चाहते हैं कि आज के मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के क्रिकेटर हाथ मिलाते हैं या नहीं. दरअसल पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए एशिया कप के मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हाथ नहीं मिलाया था. जिसके बाद नो हैंडशेक की पॉलिसी पर बड़ा हो-हल्ला मचा था. 

भारतीय कप्तान से भी पूछा गया था हैंडशेक को लेकर सवाल

कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाने वाले इस महामुकाबले से एक दिन पहले आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस में भी सूर्यकुमार यादव से हैंडशेक को लेकर सवाल पूछा गया था. तब सूर्यकुमार यादव ने हंसते हुए इस सवाल को टाल दिया था. सूर्य कुमार यादव ने 24 घंटे के इंतजार की बात कही थी. आज के मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ी हाथ मिलाएंगे या नहीं, यह तो कुछ घंटों बाद पता चलेगा. 

संजय मांजेरकर का एक्स पोस्ट.

संजय मांजेरकर बोले- हाथ न मिलाने की नीति मुर्खतापूर्ण

लेकिन इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी संजय मांजेरकर ने हैंडशेक पॉलिसी को लेकर बड़ा बयान दिया है. संजय मांजेरकर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखे एक पोस्ट में लिखा- "भारत ने हाथ न मिलाने का जो नियम शुरू किया है, वह बहुत ही मूर्खतापूर्ण है. हमारे जैसे देश के लिए यह शोभा नहीं देता. या तो खेल भावना के अनुरूप सही तरीके से खेलें, या फिर बिल्कुल न खेलें."

Advertisement

मांजेरकर के बयान पर बंटी लोगों की राय

लेकिन संजय मांजेरकर के इस पोस्ट से लोग भड़क उठे. उनके पोस्ट पर जवाब देते हुए कुछ यूजर्स ने पूर्व क्रिकेटर की क्लास लगा दी. हालांकि कई लोगों ने पूर्व क्रिकेटर के बयान का समर्थन भी किया है. एक यूजर ने लिखा- हम जानते हैं कि आप कमेंट्री के पैनल का हिस्सा न होने से आहत हैं. क्या आप प्रासंगिक बने रहने के लिए इतनी मेहनत कर रहे हैं?

यह भी पढ़ें - IND vs PAK: कोलंबो की पिच क्या असर दिखाएगी, बारिश बनेगी विलेन, बल्लेबाजों की मौज या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें सबकुछ

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | War, Trump, Yogi, Supreme Court, Shankaracharya पर Ramdev का बेबाक जवाब! | Chakravyuh
Topics mentioned in this article