IND vs PAK: 'भारतीय बल्लेबाज जीत गए', उस्मान तारिक बोले, 'हम पर असर नहीं'

Pakistan V/s Namibia: नामीबिया के खिलाफ पाकिस्तान करो या मरो के मुहाने पर खड़ा है. और ऐसे समय में उसके तमाम खिलाड़ी हालत और अपनी घबराहट पर पर्दा डालने पर जुटे हैं

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
pakistan vs Nambibia, T20 World Cup 2026
X: social media

भारत के हाथों टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2026) में मिली करारी शिकस्त के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों को प्रशंसकों और पूर्व क्रिकेटरों की तीखी आलोचना का सामना करना पड़ा है. पाकिस्तान टीम की बॉडी लैंग्वेज मैच और मैदान के बाहर क्या थी, यह पूरी दुनिया ने देखा. पूरी टीम का मनोबल एकदम जमीन पर है, लेकिन मैच से पहले बड़ा मिस्ट्री बॉलर और तूफान करार दिए गए उस्मान तारिक कह रहे हैं कि टीम पर किसी तरह का दबाव नहीं है. इस 28 वर्षीय ‘मिस्ट्री स्पिनर' (जिसकी गेंदों को पढ़ना बल्लेबाज के लिए मुश्किल होता है) ने भारत के खिलाफ फीके प्रदर्शन के बाद अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम और तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी का भी बचाव करते हुए कहा कि इन दोनों खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को कई मैच जिताए हैं.

अनोखे गेंदबाजी एक्शन से सुर्खियां बटोरने वाले तारीक ने नामीबिया के खिलाफ ग्रुप चरण के अपने आखिरी मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘सच कहूं तो यह दबाव ज्यादातर दर्शकों और बाहरी शोर से होता है. लोगों को लगता है कि टीम में घबराहट का माहौल है, लेकिन टीम के भीतर मैंने ऐसा कोई दबाव महसूस नहीं किया. जीत और हार खेल का हिस्सा हैं.' उन्होंने नामीबिया के खिलाफ एकादश में बदलाव के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘हम अपनी ताकत पर भरोसा करते हैं और आने वाले मैचों में उसी का इस्तेमाल करेंगे. फिलहाल अंतिम एकादश को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है. मैच के दिन देखा जाएगा कि कौन खेलता है.' पाकिस्तान को टूर्नामेंट के सुपर आठ चरण में पहुंचने के लिए नामीबिया के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी.

उन्होंने कहा, ‘भारत के खिलाफ मैच के बाद हमने बैठक की. हमने इस पर चर्चा की कि हमारी योजनाओं में कहा खामी रह गयी, किन क्षेत्रों में चूक हुई और उन्हें कैसे सुधारा जाए ताकि वही गलतियां दोबारा न हों. हम उन कमियों पर काम करेंगे और इससे निश्चित रूप से बेहतर नतीजे मिलेंगे.' भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से प्रेरित होकर क्रिकेट खेलने वाले इस गेंदबाज ने कहा कि भारतीय बल्लेबाजों की उनके खिलाफ योजना कारगर रही.

इस मुकाबले में चार ओवर में 24 रन देकर एक विकेट लेने वाले तारिक ने कहा, ‘पाकिस्तान-भारत मैच पूरा देश देखता है और दुनिया भर की नजरें भी उसी पर होती हैं. यह मेरे लिए बड़ा मौका था ताकि मैं अपनी पहचान बना सकूं. मैं हालांकि उस स्तर तक नहीं पहुंच पाया, जैसा मुझे करना चाहिए था. अगर फिर मौका मिला तो मैं पिछली बार से बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा.' उन्होंने कहा, ‘भारतीय बल्लेबाजों की योजना कारगर  रही. मैं अपनी रणनीति के अनुसार विकेट लेने की कोशिश कर रहा था. अंत में मुझे लगा कि मेरी ओर से गेंदबाजी संतुलित रही. विकेट भले कम मिले, लेकिन रन भी ज्यादा नहीं दिए. कई बार एक गेंदबाज रन पर अंकुश लगाता है तो दूसरे छोर से विकेट मिल जाते हैं.'

यह भी पढ़ें:

PAK vs NAM: पाकिस्तान ग्रुप स्टेज से वर्ल्ड कप से होगा बाहर! इस टीम को होगा फायदा, जानें क्या है समीकरण

Featured Video Of The Day
Sahil Dhaneshra Death: एक रील ने ले ली जान! साहिल को कब मिलेगा इंसाफ? | Sucherita Kukreti
Topics mentioned in this article