IND vs PAK: 'कुंग फू पांड्या' से ख़ौफ़ज़दा होगा पाकिस्तान, आंकड़े दे रहे गवाही, अकेले काफी हैं हार्दिक

India vs Pakistan T20 World Cup 2026: कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में जब भारत-पाकिस्तान मैदान पर होंगे तो एक बार फिर फैंस की नजरें 'कुंग फू पांड्या पर होंगी, जिनको पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन करने में खास मजा आता है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Hardik Pandya Enough for Pakistan
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • 2017 के चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान के खिलाफ ताबड़तोड़ अर्धशतक लगाता था
  • हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान के खिलाफ 9T20I में महत्वपूर्ण विकेट लेकर टीम का पलड़ा भारी किया है.
  • उन्होंने टी20 विश्व कप में 25 से अधिक विकेट और 250 से अधिक रन बनाकर खास सूची में जगह बनाई है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

India vs Pakistan T20 World Cup 2026: साल 2017 का चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल शायद ही कोई भारतीय फैंस भूल पाए. भारत 339 का चेज कर रहा था. 54 पर आधी टीम इंडिया पवेलियन में थी. लेकिन फिर शुरू हुआ हार्दिक का 'कुंग फू'. हार्दिक ने शाबाद खान को लगातार तीन छक्के जड़कर झलक दिखाई कि वह किसी को भी नहीं बख्शने वाले. पाकिस्तान भयभीत होने लगा. लेकिन उस दिन शायद भाग्य हार्दिक के साथ नहीं था और रवींद्र जडेजा के साथ मिक्स-अप के चलते हार्दिक रन आउट हुए. उन्होंने 43 गेंदों में ताबड़तोड़ 76 रन बनाए थे. हार्दिक उस दिल भले चूके. लेकिन फिर उन्होंने जैसे एक मिशन बना लिया कि वह हार नहीं मानने वाले. बात फिर चाहे मेबलर्न में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए टी20 वर्ल्ड कप मैच की करें, जिसमें कोहली ने नाबाद 83 रनों की पारी खेली थी या फिर 2025 चैंपियंस ट्रॉफी की. हार्दिक ने फिर कभी फैंस को निराश नहीं किया और जब 15 फरवरी को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान भिड़ेंगे तो एक बार फिर नजरें हार्दिक पर ही होंगी. 

हार्दिक से ख़ौफ़ज़दा होगा पाकिस्तान

भारत और पाकिस्तान जब 2024 वनडे वर्ल्ड कप में भिड़े थे, तब उन्हें जीत के लिए 120 रन चाहिए थे. हार्दिक पहले दो ओवरों में 18 रन लुटा चुके थे, लेकिन 13वें ओवर में उन्होंने फखर को अपना शिकार बनाया और 17वें ओवर में शादाब को. इन विकटों ने पाकिस्तान के टूर्नामेंट से बाहर होने की इबारत लिखी. 

हार्दिक ने अभी तक पाकिस्तान के खिलाफ 9  टी20 अंतरराष्ट्रीय खेले हैं और उन्होंने अहम मौकों पर आकर विकेट निकाले हैं और मोमेंटम भारत के पक्ष में मोड़ा. हार्दिक ने पाक के खिलाफ 115 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं और 11 की स्ट्राइक रेट से विकेट निकाले हैं. हार्दिक पाकिस्तान के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय हैं. उन्होंने 8 पारियों में 15 विकेट लिए हैं. जबकि लिस्ट में दूसरे स्थान पर भुवनेश्वर हैं, जिन्होंने 11 विकेट झटके हैं. 

बात अगर हार्दिक के टी20 वर्ल्ड के रिकॉर्ड की करें तो उन्होंने अभी तक 18 पारियों में 145 की स्ट्राइक रेट से 414 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्द्धशतक आए हैं. जबकि उन्होंने 23 पारियों में 26 विकेट भी झटके हैं. हार्दिक उन चुनिंदा ऑल-राउंडरों की सूची में शुमार हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में 250 से अधिक रन बनाए हैं और 25 से अधिक विकेट झटके हैं. 

बीते कुछ सालों में हार्दिक ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में बैटिंग में भी अच्छा प्रदर्शन किया है. 2016-2020 में जहां उन्होंने 28 पारियों में 388 रन बनाए थे. 18.5 की औसत और 149 की स्ट्राइक रेट से तो 2021-2023 के बीच उन्होंने 43 पारियों में 30.0 की औसत और 136 की स्ट्राइक रेट से 960 रन बनाए. जबकि 2024-2026 के बीच 31 पारियों में 35.5 की औसत और 155 की स्ट्राइक रेट से 780 रन बनाए हैं. 

बीते टी20 वर्ल्ड कप के बाद से मिडिल ऑर्डर में हार्दिक पांड्या का स्ट्राइक रेट (20+ पारियों में) किसी अन्य बल्लेबाज की तुलना में सबसे अधिक है. उन्होंने 25 पारियों में मिडिल ऑर्डर में 636 रन बनाए हैं. 156 की स्ट्राइक रेट से.

Advertisement

रविवार को एक बार फिर भारत के आक्रामक शीर्ष क्रम का नेतृत्व करते हुए अभिषेक शर्मा और ईशान किशन पर सबकी निगाहें होंगी, साथ ही बुमराह और वरुण की गेंदबाज़ी की प्रतिभा पर भी. हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ बड़े मंच पर हार्दिक पांड्या अक्सर निर्णायक भूमिका निभाते हैं और उन पर नजरें होना स्वाभाविक है.

यह भी पढ़ें: IND vs PAK: उस्मान तारिक vs वरुण चक्रवर्ती, कोलंबो की पिच पर किसकी 'मिस्ट्री' है बल्लेबाजों के लिए बड़ा खतरा ?

Advertisement

यह भी पढ़ें: IND vs PAK मैच से पहले कप्तान सलमान आगा का अभिषेक शर्मा पर बड़ा बयान, 'हम अच्छे खिलाड़ियों के खिलाफ...'

Featured Video Of The Day
PM Modi in Assam: असम दौरे पर PM मोदी, देंगे हजारों करोड़ों की परियोजनाओं की सौगात! | Latest News
Topics mentioned in this article