T20 World Cup, IND vs PAK: गौतम गंभीर का ‘मास्टरप्लान’, पड़ोसी की 5 कमजोरियों पर निशाना, धुआं-धुआं हो जाएगा पाकिस्तान

India vs Pakistan,Gautam Gambhir:: टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर हैं जो अपनी रणनीति से विरोधी खेमे का हाल बेहाल करने के लिए जाने जाते हैं. वैसे, भी गंभीर का रिश्ता पाकिस्तान से पुराना है. अपने खेलने के दिनों में भी गंभीर, पाकिस्तान के खिलाफ काफी आक्रामक रहते थे. ऐसे में पूरी उम्मीद है कि पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में भी गंभीर ने मास्टर प्लान बना लिया होगा. 

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Gautam Gambhir, IND vs PAK: गंभीर का मास्टर प्लान

T20 World Cup 2026, IND vs PAK,: भारत और पाकिस्तान के बीच  कोलंबो में सुपरहिट मुकाबला खेला जाएगा. पाकिस्तान और भारत की टीम 9वीं बार टी-20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरने वाली है. भारतीय टीम हमेशा से पाकिस्तान पर हावी रही है. इस बार भी उम्मीद है कि पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम कमाल का खेल दिखाएगी. बता दें कि इस बार टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर हैं जो अपनी रणनीति से विरोधी खेमे का हाल बेहाल करने के लिए जाने जाते हैं. वैसे, भी गंभीर का रिश्ता पाकिस्तान से पुराना है. अपने खेलने के दिनों में भी गंभीर, पाकिस्तान के खिलाफ काफी आक्रामक रहते थे. ऐसे में पूरी उम्मीद है कि पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में भी गंभीर ने मास्टर प्लान बना लिया होगा. 

पाकिस्तान के खिलाफ गंभीर का मास्टर प्लान क्या हो सकता है ?

उस्मान तारिक से निपटना का फॉर्मूला

गंभीर हमेशा से विरोधी खेंमे से एक कदम आगे रहते हैं. अब जब पाकिस्तान उस्मान तारिक को लेकर इतरा रहा है तो गंभीर ने इसके लिए अलग ही मास्टर प्लान बना लिया है. इसका उदाहरण भारत के प्रैक्टिस के दौरान देखने को मिला, जब कप्तान सूर्या उस्मान तारिक के एक्शन में गेंदबाजी करते हुए नजर आए और भारतीय बल्लेबाज इसपर प्रैक्टिस करते नजर आए. 

ये भी पढ़ें- IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी और गौतम गंभीर आमने-सामने

Photo Credit: AFP And Video Grab

बाबर आजम की धीमी बल्लेबाजी

सभी को पता है कि बाबर आजम में अब वो बात नहीं है जो पहले हुआ करती थी. बाबर आजम अब टी-20 में धीमी बल्लेबाजी करते हैं और जब भी वो बैटिंग करते हैं तो अपने रन रेट को गिरा कर रखते हैं, ऐसे में बाबर के खिलाफ भारतीय टीम नई रणनीति के साथ मैदान पर उतर सकती है. हो सकता है कि भारतीय गेंदबाज बाबर को ज्यादा से ज्यादा क्रीज पर रहने दे जिससे पाकिस्तान का रन रेट चाह कर भी आगे नहीं बढ़ सके., बाबर का टी-20 में औसत स्ट्राइक रेट 130 का रहा है, यानी बाबर जितना देर बैटिंग करेंगे, पाकिस्तान का रन रेट नीचे रहेगा. भारत के खिलाफ बाबर आजम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 128.05 के मामूली स्ट्राइक रेट से सिर्फ 105 रन बनाए हैं, यानी पाकिस्तान का बेस्ट बल्लेबाज पाकिस्तान की सबसे बड़ी कमजोरी बनेगा. 

शाहीन अफरीदी का खराब फॉर्म

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी अब पुूरी तरह से औसत गेंदबाज नजर आ रहे हैं. शाहीन के खिलाफ भी गंभीर और सूर्या ने मिलकर रणीति बना ली होगी. उम्मीद है कि शाहीन के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज पहली गेंद से ही धमाकेदार बल्लेबाजी कर इस गेंदबाज को फॉर्म में आने से रोक देंगे. इस टी20 वर्ल्ड कप में भी शाहीन अफरीदी  ने नीदरलैंड के खिलाफ 3 ओवर में 28 रन देकर 1 विकेट लिए, फिर यूएसए के खिलाफ 10.20 की इकॉनमी से सिर्फ 1 विकेट ही ले पाए हैं. यानी शाहीन अफरीदी अब पाकिस्तान की कमजोरी बनकर उभरे हैं. 

Photo Credit: PTI

वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव के साथ एक साथ अटैक

आजके मैच में कोलंबो में स्पिन अपना कमाल करेगा. ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ वरुण चक्रवर्ती के साथ कुलदीप यादव को भी इलेवन में शामिल किया जा सकता है, भारत के पास अक्षर पटेल भी हैं. ऐसे में गंभीर पाकिस्तान के खिलाफ तीन स्पिन के साथ मैदान पर उतरेनी की रणनीति अपना सकते हैं. दरअसल, पाकिस्तान के पास मिडिल ऑर्डर में अच्छे बल्लेबाज नहीं है, ऐसे में भारतीय स्पिनर्स आज पाकिस्तान के बल्लेबाजों का हाल बेहाल कर सकते हैं.

Advertisement

Photo Credit: X/@IPL2025Auction

पाकिस्तान पर ज्यादा से ज्यादा मानसिक दबाव देने की रणनीति

पाकिस्तान खेमा एक ऐसी टीम है जो दबाव में पूरी तरह से बिखर जाती है, ऐसे में आजके मैच में भारतीय टीम पाकिस्तानी टीम पर दबाव बनाने के लिए हर तरह की रणनीति अपना सकती है. इसकी शुरुआत नो हैंडशेक से भी हो सकती है. सूर्या टॉस के समय पाकिस्तानी कप्तान से हाथ मिलाएंगे या नहीं, यह भी गंभीर की खास रणनीति का हिस्सा हो सकता है. कुल मिलाकर गंभीर ने पाकिस्तान को धुआं-धुआं करने के लिए मास्टर प्लान बना लिया है. उम्मीद है कि आज एक बार फिर गंभीर की रणनीति से पाकिस्तानी खेमा तार-तार हो जाएगा. 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरानी राष्ट्रपति Pezeshkian से Putin ने फोन पर की बात, क्या बोले? | Trump | Missile
Topics mentioned in this article