IND vs NZ Final: अर्शदीप और SKY फाइनल में दिखाएंगे टशन? एक की वाइड और दूसरे के कम रन से टेंशन

IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: अर्शदीप का प्रदर्शन इस विश्व कप में बहुत अच्छा रहा है मगर वाइड बॉल की वजहों से टीम परेशान रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final:

IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: विश्व कप का फाइनल वो भी अपने ही देश में ,हज़ारों की भीड़,स्टेडियम खचाखच भरा हुआ हो और आप दौड़ रहे हैं अपने बॉलिंग रनअप पर,आप बॉल फेंकते हैं और वह वाइड हो जाता है.पूरा स्टेडियम कहता है ओह.आप दुबारा से अपने रनअप पर आते हैं तेजी से भागते हैं बॉल करते हैं और गेंद फिर वाईड हो जाती है,पूरे स्टेडियम से आवाज आती है ओह नो.जी हां ये सच है जो इस विश्व कप में भारत के गेंदबाज़ों के साथ हो रहा है.एक मैच में शिवम दुबे को एक ही ओवर में कई वाइड करते देखा मगर वो नियमित गेंदबाज़ नहीं हैं मगर जब यही काम अर्शदीप करते हैं तब चिंता होती है.अब तो हालत ये है कि टीम के साथी खिलाड़ी भी कहने लगे हैं कि अर्शदीप के लिए दो विकेटकीपर चाहिए.मजाक में कही गई इस बात में सच्चाई है और टीम में दो विकेटकीपर ईशान किशन और संजू सैमसन टीम में खेल भी रहे हैं.

वैसे अर्शदीप का प्रदर्शन इस विश्व कप में बहुत अच्छा रहा है मगर वाइड बॉल की वजहों से टीम परेशान रही है. फाइनल में सभी खिलाड़ियों पर अतिरिक्त दबाव रहता है ऐसे में अर्शदीप को अपने आप पर नियंत्रण रखना होगा वैसे माना जाता है कि यह टीम की रणनीति होती है कि मैच के अंतिम के ओवरों में वाइड यार्कर फेंकी जाए ताकि जब बल्लेबाज उस गेंद तक पहुंच कर शॉट खेले दो कैच आउट हो मगर ऐसा करने में अक्सर गेंद वाइड हो जाती है और खामियाजा टीम को भुगतना पड़ता है विरोधी टीम को एक रन के साथ एक अतिरिक्त गेंद भी मिलता है.अर्शदीप को फाइनल में अपने पर नियंत्रण रखना होगा.

दूसरे खिलाड़ी है कप्तान सूर्या कुमार यादव.उनके फॉर्म को लेकर भी चर्चा हो रही है.कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भी सूर्या के रन न बनने पर चिंता जताई है.सूर्या कुमार यादव के इस विश्व कप के 8 इनिंग में 242 रन हैं.सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 6 गेंद में 11 रन,पाकिस्तान के खिलाफ 32 रन वो भी करीब 100 के स्ट्राइक रेट से.सूर्या की इस विश्व कप में अमेरिका के खिलाफ शानदार पारी आई है जिसमें उन्होंने 84 रन बनाए थे मगर उसके बाद से उनका फॉर्म बहुत अच्छा नहीं रहा है.

वैसे तो भारतीय टीम बहुत संतुलित है यदि एक खिलाड़ी नहीं चलता है तो दूसरा अच्छा खेल जाता है यही वजह है कि अभिषेक शर्मा के ना चलने पर कभी ईशान किशन तो कभी संजू सैमसन टीम के लिए रन बना देते हैं,यही हाल बॉलिंग का है टीम में बुमराह तो हैं मगर उनको साथ देने वाला चाहिए.वैसे भारतीय टीम तैयार है लगातार दूसरी बार टी20 का वर्ल्ड कप जीतने के लिए और इतिहास बनाने और बदलने के लिए.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail |Iran Israel War: ईरान ने F-15 E मार गिराया?Bharat Ki Baat Batata Hoon|Iran Attack On US
Topics mentioned in this article