T20 World Cup 2026 Prize money: भारत ही नहीं, न्यूजीलैंड भी हुआ मालामाल, जानें इनाम में मिले कितने करोड़, पूरी लिस्ट

ICC T20 World Cup 2026 Prize Money: 256 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी न्यूजीलैंड 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई. टिम साइफर्ट ने 26 गेंदों पर 52 और मिचेल सेंटनर ने 35 गेंद पर 43 रन बनाए. डेरिल मिचेल ने 17 रन बनाए, बाकी बल्लेबाज दो अंकों में नहीं जा सके.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
India win T20 World Cup 2026; claim record ₹27.5 crore prize
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीता
  • भारत तीसरी बार टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन गई और घरेलू मैदान पर यह उपलब्धि हासिल की
  • ICC ने पूरे टूर्नामेंट के लिए 120 करोड़ रुपये का पुरस्कार राशि घोषित किया था.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Total prize money for the T20 World Cup 2026 : भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीत लिया है.  रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता. भारतीय टीम का यह लगातार दूसरा और कुल तीसरा टी20 विश्व कप खिताब है. टीम इंडिया तीन टी20 विश्व कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है. अपने घर में टी20 विश्व कप जीतने वाली भी भारतीय टीम पहली टीम बनी है। इस ऐतिहासिक सफलता के बाद आईसीसी की तरफ से भारतीय टीम पर पैसों की बारिश हुई है. बता दें कि आईसीसी ने इस पूरे टूर्नामेंट के लिए कुल 120 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया था.

ये भी पढ़ें-  T20 World Cup Final 2026: गौतम गंभीर का मास्टर प्लान और भारत बना विश्व चैंपियन, डगआउट में बैठकर ऐसे पलटी पूरी बाजी

करीब 27.48 करोड़- विजेता
भारतीय टीम को विश्व चैंपियन बनने पर आईसीसी की तरफ से इनामी राशि के रूप में 3 मिलियन डॉलर मिले हैं. भारतीय रुपये में यह रकम करीब 27.48 करोड़ है.

14.65 करोड़ रुपये- उपविजेता
उपविजेता न्यूजीलैंड को 1.6 मिलियन डॉलर (लगभग 14.65 करोड़ रुपये) मिले. 

साउथ अफ्रीका- इंग्लैंड- 7.24 करोड़ रुपये
सेमीफाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हुईं साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड में से प्रत्येक को 790,000 डॉलर (लगभग 7.24 करोड़ रुपये) मिले.

Advertisement

सुपर-8 तक पहुंचने वाली टीम को मिला 3.48 करोड़ रुपये
सुपर-8 तक पहुंची टीमों को 380,000 डॉलर (लगभग 3.48 करोड़ रुपये) मिले.

ग्रुप स्टेज से बाहर हुई टीमों  को मिला  2.29 करोड़ रुपये
ग्रुप स्टेज से बाहर हुई टीमों के लिए 250,000 डॉलर (लगभग 2.29 करोड़ रुपये) की राशि सुनिश्चित की गई थी.

Advertisement

96 रन से जीता भारत 

भारत की ओर से  संजू सैमसन के 46 गेंदों पर 8 छक्कों और 5 चौकों की मदद से बनाए 89 रन, अभिषेक शर्मा के 21 गेंदों पर 3 छक्कों और 6 चौकों की मदद से बनाए 52 रन, ईशान किशन के 25 गेंदों पर 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से बनाए 54 रन और शिवम दुबे के 8 गेंदों पर 2 छ्क्कों और 3 चौकों की मदद से बनाए 26 रन की मदद से भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 255 रन बनाए थे.

256 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी न्यूजीलैंड 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई. टिम साइफर्ट ने 26 गेंदों पर 52 और मिचेल सेंटनर ने 35 गेंद पर 43 रन बनाए. डेरिल मिचेल ने 17 रन बनाए, बाकी बल्लेबाज दो अंकों में नहीं जा सके.

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Sambhal Masjid Controversy पर Sangeet Som का छिन्न- भिन्न करने वाला जवाब!
Topics mentioned in this article