T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप में रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand Final) के बीच खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले को लेकर करोड़ों फैंस की नींद गायब है. ये तमाम लोग बेसब्री से मैच के बस शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बातें और चर्चा अलग-अलग पहलुओं से जारी है कि कौन सी टीम विश्व कप चैंपियन बनेगी? टॉस जीतने वाले को पहले क्या करना चाहिए?..वगैरह..वगैरह. 'वास्तविक तस्वीर' सामने आने में अभी खासा समय लगेगा, लेकिन ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के अलग-अलग करीब 5 चैटबॉट प्लेटफॉर्म ने बताया है कि भारत और न्यूजीलैंड में किसके जीतने के कितने प्रतिशत आसार हैं. वहीं, इन प्लेटफॉर्मों ने टॉस जीतने की सूरत में क्या करना चाहिए और कौन से खिलाड़ी फाइनल में असर डालेंगे
किसके कितने % आसार?
ज्यादातर AI प्लेटफॉर्म ने भारत की करीब 70 प्रतिशत जीत की भविष्यवाणी की है. गूगल जैमिनी नेभारत के आसार को 65 से 75 प्रतिशत, तो न्यूजीलैंड की जीत की संभावनाओं को 25 से 35 प्रतिशत रखा है. बाकी और दूसरे डेटा-AI प्लेटफॉर्म जैसे क्रिकेट वर्ल्ड ने भारत की दावेदारी 99.3, न्यूजीलैंड की 30.7, तो आउटलुक डाटा एनालिसिस ने भारत की संभावना 60 , तो न्यूजीलैंड की जीत की संभावना 40 प्रतिशत रखी है. ChatGPT ने भारत की संभावनाओं को 60-35 तो न्यूजीलैंड की उम्मीद को 35-40 % तक रखा है.
Perplexity प्लेटफऑर्म ने भारत की जीत को खासा बढ़ाते हुए 55-72% कर दिया है, तो न्यूजीलैंड की संभावना को इसने 28-45 प्रतिशत रखा है, तो Copilot ने भारत का जीत प्रतिशत 60-65 और न्यूजीलैंड के आसार को 35-40 प्रतिशत रखा है. कुल मिलाकर बात यह है कि ज्यादार AI प्लेटफॉर्म ने भारत के आसार को 60-70 प्रतिशत, तो न्यूजीलैंड की संभावनाओं को 30-40 प्रतिशत करार दिया है.
टॉस का क्या है गणित?
AI डाटा के अनुसार मोदी स्टेडियम में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करना ज्यादा फायदे का सौदा है. गूगल जैमिनी का कहना है कि शाम को ओस गिरने के कारण फायदा दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम को मिलेगा. ऐसी ही राय दूसरे प्लेटफॉर्म को-पायलट और ChatGPT और परप्लेक्सिटी की भी है. बात यह है कि इन सहित ज्यादातर प्लेटफॉर्मों का एकमत से मानना है कि जो भी टीम टॉस जीतेगी, उसे पहले बॉलिंग ही करनी चाहिए.
ये खिलाड़ी करेंगे अंतर पैदा
ChatGpt के अनुसार भारत के लिए फाइनल में प्रचंड फॉर्म में लौटे संजू सैमसन और जसप्रीत बुमारह अंतर पैदा करेंगे, तो न्यूजीलैंड के लिए इसने सेमीफाइनल के तूफानी शतकवीर फिन एलेन और रचिन रविंद्र को चुना है. Perplexity ने भी चैटजीपीटी से सहमति जताते हुए इसमें अभी तक प्लॉप रहे वरुण चक्रवर्ती को भी शामिल किया है, तो इस प्लेटफॉर्म ने भी न्यूजीलैंड के इन दोनों ही खिलाड़ियों को चुना है. यहां Google Gemini की सोच बाकियों से अलग है. उसने सैमसन के अलावा कप्तान सूर्यकुनार को चुना है, तो न्यूजीलैंड टीम में इसने फिन एलेन के साथ ग्लेन फिलिप्स पर दांव लगाया है. Copilot ने भी संजू सैसमन और बुमरहा को चुना है, लेकिन कीवी टीम में फिन एलेन के साथ इसने कप्तानन सैंटनर को अंतर पैदा करने वाला खिलाड़ी चुना है.
यह भी पढ़ें: IND vs NZ Final: कुछ अलग नियमों से खेला जाएगा भारत vs न्यूजीलैंड फाइनल, मैच धुला, तो कौन जीतेगा? डिटेल से जानें













