1 month ago

India vs New Zealand 4th T20I Highlights: न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए चौथे टी20 मैच को अपने नाम किया. बुधवार को कीवी टीम ने भारत के खिलाफ मैच 50 रन से अपने नाम करते हुए सीरीज में आखिरकार जीत का खाता खोला. हालांकि, टीम इंडिया सीरीज पर पहले ही अपना कब्जा कर चुकी है. टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी कीवी टीम ने सलामी जोड़ी के बीच शतकीय साझेदारी के दम पर 7 विकेट खोकर 215 रन बनाए. (Scorecard)

डेवोन कॉन्वे ने टिम सीफर्ट के साथ 8.2 ओवरों में 100 रन की साझेदारी की. दोनों बल्लेबाजों ने महज 8.1 ओवरों में टीम को शतक तक पहुंचाया. यह भारतीय सरजमीं पर टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के खिलाफ किसी टीम का सबसे तेज शतक भी रहा. कॉन्वे 23 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 44 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद सीफर्ट ने मोर्चा संभालने की कोशिश की. उन्होंने 36 गेंदों में 62 रन जुटाए. सीफर्ट की इस पारी में 3 छक्के और 7 चौके शामिल रहे.

यहां से ग्लेन फिलिप्स ने 24 रन, जबकि डेरिल मिचेल ने 18 गेंदों में 39 रन की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को 215/7 के स्कोर तक पहुंचाया. भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट अपने नाम किए, जबकि जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई ने 1-1 विकेट हासिल किया. इसके जवाब में भारतीय टीम 18.4 ओवरों में महज 165 रन पर सिमट गई. 

टीम इंडिया ने पहली ही गेंद पर अभिषेक शर्मा (0) का विकेट खो दिया था. कुछ देर बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव (8) भी पवेलियन लौट गए. यहां से रिंकू सिंह ने संजू सैमसन के साथ तीसरे विकेट के लिए 28 गेंदों में 46 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला. संजू ने 15 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 24 रन जुटाए, जबकि रिंकू 30 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

मेजबान टीम 82 के स्कोर तक 5 विकेट खो चुकी थी. यहां से शिवम दुबे ने हर्षित राणा (9) के साथ 27 गेंदों में 63 रन की साझेदारी करते हुए भारत की हार के अंतर को कम करने में अहम भूमिका निभाई. दुबे ने महज 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जिसके साथ वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीसरे सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बन गए. दुबे दुर्भाग्यवश 65 के निजी स्कोर पर रन आउट हुए. 23 गेंदों की पारी में दुबे ने 7 छक्के और 3 चौके लगाए. 

न्यूजीलैंड की तरफ से मिचेल सेंटनर ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि जैकब डफी और ईश सोढ़ी ने 2-2 विकेट निकाले. मैट हेनरी और जैकरी फॉल्क्स ने 1-1 विकेट अपने नाम किया. भारतीय टीम 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज में 3-1 से आगे है. सीरीज का अंतिम मैच 31 जनवरी को तिरुवनंतपुरम में खेला जाना है.

इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी थी दोनों टीमें

भारत प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह

न्यूजीलैंड प्लेइंग इलेवन: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), ज़ाकरी फाउल्क्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी

Here are the Highlights of India vs New Zealand (IND vs NZ) 4th T20I 2026 Match Today Straight from Dr YS Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium Visakhapatnam


 

Jan 28, 2026 22:46 (IST)

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड ने 50 रन से जीता मैच

न्यूजीलैंड ने 50 रन से मैच अपने नाम कर लिया है. स्लोर बंपर पर पुल शॉर्ट का प्रयास था. लेकिन कनेक्श सही नहीं हुआ. इस विकेट के साथ ही टीम इंडिया ऑल-आउट हुई. 215 के लक्ष्य का पीछा करते हुए टॉप -ऑर्डर के फ्लॉप होने के बाद मैच वैसे भी भारत के हाथ से निकल गया था, लेकिन शिवम दुबे ने आतिशी पारी खेल, इसे रोमांचक जरूर बना दिया था. लेकिन जब वह रन आउट हुए तो मैच खत्म हो चुका था. भारत सीरीज पहले ही जीत चुका है और आज के मैच में उसके लिए दुबे एक बड़ा पॉजिटिव रहे. भारत सीरीज में 3-1 से आगे है.
18.4 ओवर: भारत 165

Jan 28, 2026 22:30 (IST)

IND vs NZ Live Score: 12 गेंद टिक पाएंगे?

अब आखिरी की 12 गेंद बची हैं. कुलदीप और बिश्नोई क्रीज पर हैं. बड़ा सवाल यह है कि क्या दोनों 12 गेंद खेल पाएंगे? आखिरी ओवर से सिर्फ 1 रन आया.
18.0 ओवर: भारत 162/9

Jan 28, 2026 22:28 (IST)

IND vs NZ Live Score: बुमराह भी लौटे

जसप्रीत बुमराह भी पवेलियन लौटे. 4 रन बनाकर आउट हुए. सैंटनर का एक और शिकार. सैंटनर ने 4 ओवर में 3 विकेट झटके. अब कुलदीप आएंगे. स्लॉग स्पीव खेलने गए थे. लेकिन गेंद इतनी फुल नहीं थी कि इस पर यह शॉर्ट खेला जाए. टॉप एज लगा और शॉर्ट फाइन लेग पर लपके गए.
17.5 ओवर: भारत 162/9

Jan 28, 2026 22:25 (IST)

IND vs NZ Live Score: अर्शदीप भी लौटे

अर्शदीप भी पवेलियन लौटे. सैंटनर ने कैच लपका. शानदार कैच रहा. अर्शदीप लेग साइड में शॉर्ट खेलने गए थे, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लगा. इस ओवर का दूसरा विकेट. देखना होगा कि क्या टीम इंडिया पूरे 20 ओवर खेल पाएगी?

16.3 ओवर: भारत 157/8 

Advertisement
Jan 28, 2026 22:23 (IST)

IND vs NZ Live Score: हर्षित राणा आउट

हर्षित राणा आउट हुए. इसके साथ ही आखिरी बल्लेबाज भी लौटे, जो रन बना सकते थे. रवींद्र ने कैच लपका. भारत को सातवां झटका. अब अर्शदीप आएंगे. आगे बढ़कर बड़ा शॉर्ट खेलने का प्रयास था, लेकिन शॉर्ट थर्ड मैन पर लपके गए. राणा 13 गेंद में 9 रन बनाकर आउट हुए. 
16.3 ओवर: भारत 157/6

Jan 28, 2026 22:21 (IST)

IND vs NZ Live Score: 24 गेंद में चाहिए 60

शिवम दुबे पवेलियन लौट चुके हैं. लेकिन आउट होने से पहले उन्होंने अपना काम जरूर कर लिया है. भारत 150 का स्कोर पार करने में सफल रहा है. हालांकि, भारत यह जीत नहीं पाएगा, क्योंकि 24 गेंद में जीत के लिए 60 रन चाहिए और अब कोई बल्लेबाज बचा नहीं है. आखिरी ओवर में 11 रन आए हैं. अब जब तक हर्षित हैं, तब तक भारत का स्कोरबोर्ड चलता रहेगा.
16.0 ओवर: भारत 156/6

Advertisement
Jan 28, 2026 22:17 (IST)

IND vs NZ Live Score: शिवम दुबे रन आउट

क्या दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हुए शिवम दुबे. हर्षित ने शॉर्ट खेला. ऑफ स्टंप के बाहर लेंथ गेंद और हर्षित ने इसे वापस गेंदबाजी की तरफ खेल दिया. हेनरी ने हाथ लगाया. गेंद उनकी उंगली से लगी और विकेट पर जा लगी. दुबे क्रीज से काफी आगे थे. 
15.0 ओवर: भारत 145/6

Jan 28, 2026 22:09 (IST)

IND vs NZ Live Score: 36 में चाहिए 82

मैच अभी भी भारत के हाथ से गया नही हैं. शिवम दुबे अगर ऐसे ही छक्के बरसाते रहे तो टीम इंडिया मैच अपने नाम कर सकती है. पिछले ओवर में सिर्फ 5 रन आए हैं. जीत के लिए जरूरी रन रेट 14 के करीब है. जबकि मौजूदा रन रेट 9.57 का है. दुबे भारत की उम्मीद हैं. 
14.0 ओवर: भारत 134/5

Jan 28, 2026 22:04 (IST)

IND vs NZ Live Score: दुबे का अर्द्धशतक

शिवम दुबे की विस्फोटक पारी जारी है. 15 गेंद में ही फिफ्टी ठोक दी है. दो चौके और 6 छक्के. स्ट्राइक रेट 325 का. आखिरी ओवर में दुबे के बल्ले से दो छक्के आए हैं. भारत को अब 42 गेंद में जीत के लिए 87 रन चाहिए. बीते 5 ओवर में 69 रन आए हैं. दुबे अगर ऐसे ही खेलते रहे तो भारत मैच जीत जाएगा. भारत की जीत की संभावना 8 प्रतिशत हो गई है. दुबे गेम को आखिरी तक आसानी से लेकर जा सकते हैं. 2020 में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक ओवर में उन्होंने 34 रन लुटाए थे और आज उन्होंने 29 रन बटोरे हैं.
13.0 ओवर:  भारत 129/5

Jan 28, 2026 21:58 (IST)

IND vs NZ Live Score: शिवम दुबे चला रहे बल्ला

शिवम दुबे बल्ला चला रहे हैं. भारत के 100 रन पूरे हो चुके हैं. आखिरी ओवर से 29 रन आए हैं. ईश सोढ़ी की आखिरी चार गेंदों में उन्होंने 22 रन बटोरे हैं. 6,4,6,6. भारत को जीत के लिए 48 गेंद में 100 रन चाहिए. जीत के लिए जरूरी रन रेट 13 के नीचे का है. जबकि मौजूदा रन रेट 9.66 का है. अगर अगले कुछ ओवर ऐसे ही रहेंगे तो भारत वापसी कर सकता है. जीत की संभावना बढ़कर 5 की हो चुकी है. 
12.0 ओवर: भारत 116/5

Advertisement
Jan 28, 2026 21:50 (IST)

IND vs NZ Live Score: रिंकू सिंह भी लौटे

रिंकू सिंह भी पवेलियन लौटे. भारत ने 82 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए हैं. जीत की संभावना 2 प्रतिशत से भी कम है. अब कोई चमत्कार की टीम इंडिया को जीत दिला सकता है. हर्षित राणा अब क्रीज पर आएंगे. रिंकू सिंह को एलबीडब्ल्यू आउट करार दिया गया. हालांकि, उन्होंने रिव्यू लिया. अंदर आती गुड लेंथ गेंद, घुटने मोड़कर स्वीप करने का प्रयास था. लेकिन चूक गए और गेंद पैड पर लगी. अपील होती है अंपायर ने उंगली उठाई. हालांकि, रिव्यू लिया था, लेकिन  कोई फायदा नहीं हुआ. अल्ट्राएज में गेंद और बल्ले का कोई संपर्क नहीं था. तीन रेड और उन्हें जाना होगा. भारतीय टीम मुश्किल में. 
10.3 ओवर: भारत 82/5

Jan 28, 2026 21:43 (IST)

IND vs NZ Live Score: जरूरी रन रेट 14 का

जीत के लिए जरूरी रन रेट 14 का हो गया है. भारत को 60 गेंद में जीत के लिए 139 रन चाहिए. आखिरी ओवर से 7 रन आए हैं. रिंकू ने ओवर की आखिरी गेंद पर चौका जड़ा था. रिंकू एक छोर संभाले हुए हैं आज. भारत की जीत की संभावना 2 प्रतिशत है. आखिरी 5 ओवर में 36 रन आए हैं और भारत ने 2 विकेट गंवाए हैं. अब ड्रिंक्स का समय हुआ है. भारत को यहां पर अपना गेम बदलना होगा. देखना होगा कि इस ब्रेक का किसे फायदा मिलता है.
10.0 ओवर: न्यूजीलैंड 77/4

Advertisement
Jan 28, 2026 21:38 (IST)

IND vs NZ Live Score: भारत को चौथा झटका

भारत को चौथा झटका लगा है. हार्दिक पांड्या भी लौटे. सिर्फ 2 रन बना पाए. बड़ा शॉर्ट लगाने का प्रयास था. लेकिन कनेक्शन सही नहीं हुआ.  धीमी गेंद फुल लेंथ पर थी. पांड्या ने अपना पिछला पैर मोड़कर इसे कवर के ऊपर से खेलने की कोशिश की. उन्होंने शॉट जल्दी खेल लिया और गेंद बल्ले के बाहरी किनारे से लगी. फाउल्क्स ने बैकवर्ड पॉइंट पर पीछे हटकर सुरक्षित कैच लपका. हार्दिक पांड्या 2 रन बनाकर आउट.
8.4 ओवर: न्यूजीलैंड 63/4 

Jan 28, 2026 21:34 (IST)

IND vs NZ Live Score: ओवर से आए 3 रन

IND vs NZ Live Score: इस ओवर से 3 रन आए हैं. गेंद गीली हैं, लेकिन स्पिन कर रही है. क्रीज पर अभी रिंकू सिंह और हार्दिक पांड्या है. हार्दिक के खिलाफ पिछले ओवर की चौथी गेंद पर न्यूजीलैंड ने रिव्यू लिया था, लेकिन उसे बर्बाद किया. रिंकू 26 के स्कोर पर हैं. जीत के लिए जरूरी रन रेट बढ़कर 13 का हो गया है, जबकि मौजूदा रन रेट 8 से नीचे का है. 
8.0 ओवर: न्यूजीलैंड 60/3

Jan 28, 2026 21:27 (IST)

IND vs NZ Live Score: भारत को तीसरा झटका

भारत को तीसरा झटका लगा है. संजू सैमसन बोल्ड हुए. सैंटनर ने स्ट्राइक किया. राउंड द विकेट से लेंथ डिलवरी. मिडिल स्टंप पर पिच हुई और स्पिन हुई. सैमसन ने रूम बनाकर इसे ऑफ साइड में खेलना चाहा.लेकिन मिस कर गए. सैमसन स्टार्ट को बड़ी पारी में बदलने में विफल रहे. उन्होंने 15 गेंदों में 24 रन बनाए. 
6.4 ओवर: भारत 55/3

Jan 28, 2026 21:25 (IST)

IND vs NZ Live Score: पावरप्ले पूरा

पावरप्ले पूरा हुआ. टीम इंडिया ने 52 रन बटोरे हैं और 2 विकेट गंवाए हैं. संजू ने ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का जड़ा था. संजू के पास आाज बेहतरीन मौका है, पिछले तीन मैचों में विफल रहे थे, लेकिन आज वह आलोचकों को साबित कर सकते हैं. आखिरी ओवर से 12 रन आए हैं. जरूरी रन रेट लगातार बढ़ता हुआ. हालांकि, अच्छी बात यह है कि गेंद गीली हो रही है. ओस अधिक है. 
6.0 ओवर: भारत  53/2

Jan 28, 2026 21:21 (IST)

IND vs NZ Live Score: संजू-रिंकू के कंधों पर भार

अब संजू सैमसन और रिंकू सिंह के कंधों पर भार है. आज रिंकू फिनिशर की भूमिका में नहीं है. आखिरी ओवर से 9 रन आए हैं. भारत के लिए जरूरी रन रेट बढ़कर 12 के करीब पहुंच गया है, जबकि मौजूदा स्ट्राइक रेट 8 का है. संजू और रिंकू को यहां पर साझेदारी करनी होगी. 

5.0 ओवर: भारत 41/2

Jan 28, 2026 21:14 (IST)

IND vs NZ Live Score: सैमसन और रिंकू के कंधों पर आया भार

सारा दारोमदार अब संजू सैमसन और रिंकू सिंह के कंधों पर टिका हुआ है. सैमसन आठ गेंद में 11, जबकि रिंकू सिंह पांच गेंद में छह रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम को जीत के लिए 216 रन बनाने हैं. 

Jan 28, 2026 21:08 (IST)

IND vs NZ Live Score: अभिषेक के बाद सूर्यकुमार ने भी छोड़ा साथ, भारत को लगा दूसरा झटका

भारतीय टीम को दूसरा झटका सूर्यकुमार यादव के रूप में लगा है. यादव तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए आठ गेंद में आठ रन बनाकर जेकब डफी का शिकार बने हैं. टीम का स्कोर दो ओवरों में 2-9 रन है.

Jan 28, 2026 20:59 (IST)

IND vs NZ Live Score: अभिषेक शर्मा आउट

भारत को पहला झटका अभिषेक शर्मा के रुप में लगा है. पारी का आगाज करते हुए पहली ही गेंद पर वह हेनरी का शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच डेवोन कॉनवे ने पकड़ा है. 

Jan 28, 2026 20:58 (IST)

IND vs NZ Live Score: अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन कर रहे हैं पारी का आगाज

भारत की तरफ से पारी का आगाज करने के लिए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन मैदान में आए हैं. जीत के लिए 216 रनों का लक्ष्य मिला है. 

Jan 28, 2026 20:47 (IST)

IND vs NZ Live Score: भारत को मिला 216 का लक्ष्य

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड ने भारत को जीत के लिए दिया 216 रनों का लक्ष्य दिया है. आखिरी ओवर में 14 रन आए हैं. एक समय लग रहा था कि न्यूजीलैंड 200 के अंदर रूक जाएगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. अच्छी शुरुआत के बाद न्यूजीलैंड ने अंत भी अच्छा किया, लेकिन बीच में भारतीय गेंदबाजों ने अच्छी वापसी की है. न्यूजीलैंड ने बिना कोई विकेट गंवाए 100 रन सिर्फ 8.1 ओवर में बटोर लिए थे. लेकिन फिर भारतीय गेंदबाजों ने विकेट झटके. कुलदीप ने साझेदारी तोड़ी थी औ फिर एक-एक करके विकेट गिरते गए. 
20.0 ओवर: न्यूजीलैंड 215/7

Jan 28, 2026 20:38 (IST)

IND vs NZ Live Score: आखिरी ओवर बाकी हैं

IND vs NZ Live Score: आखिरी ओवर बाकी हैं. न्यूजीलैंड ने 200 रन पूरे कर लिए हैं. आखिरी ओवर से 19 रन आए हैं. डैरिल मिचेल 27 रन बना चुके हैं. आखिरी ओवर फेंकने हर्षित आएंगे. आखिरी 5 ओवर में 62 रन आए हैं और 3 विकेट गंवाए हैं. 
19.0 ओवर: न्यूजीलैंड 201/7  

Jan 28, 2026 20:35 (IST)

IND vs NZ Live Score: भारत को सातवीं सफलता

भारत को सातवीं सफलता मिली. आसान कैच नहीं था, लेकिन रिंकू सिंह ने कैच लपका. आखिरी ओवर में 14 रन आए. रिंकू ने ओवर की आखिरी गेंद पर कैच लपका. मिडिल और लेग स्टंप पर गेंद थी. रिंकू लॉन्ग ऑन पर थे. ज़ाकरी फाउल्क्स वापस लौटे.
18.0 ओवर: न्यूजीलैंड 182/7

Jan 28, 2026 20:31 (IST)

IND vs NZ Live Score: 3 ओवर बाकी

आखिरी के 3 ओवर बाकी है. न्यूजीलैंड का स्कोर 168 है. अर्शदीप अगला ओवर फेंकने आएंगे. भारतीय गेंदबाजी की अच्छी वापसी हुई है. आखिरी ओवर से 5 रन आए हैं. 
17.0 ओवर: न्यूजीलैंड 168/6

Jan 28, 2026 20:24 (IST)

IND vs NZ Live Score: सैंटनर रन आउट

क्या यह रन आउट है? भारतीय कप्तान आश्वस्त दिख रहे हैं.  हार्दिक पांड्या का शानदार थ्रो. स्टंप्स पर बैक ऑफ लेंथ गेंद, सैंटनर ने बल्ले का मुंह जल्दी बंद कर लिया और बल्ले का बाहरी किनारा शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ शॉर्ट खेला. पांड्या ने फुर्ती से गेंद को लपकते हुए गेंदबाज के छोर पर सीधा थ्रो किया. सैंटनर की डाइव उन्हें बचा नहीं पाई. और एक छोटी सी पारी खेलकर पवेलियन लौट गए. हार्दिक का जबरदस्त थ्रो. 

16.1 ओवर: न्यूजीलैंड 163/6

Jan 28, 2026 20:20 (IST)

IND vs NZ Live Score: 4 ओवर बाकी

आखिरी के 4 ओवर बाकी हैं. सैंटनर ने आखिरी ओवर में प्रहार किया है. भले ही विकेट मिला, लेकिन 11 रन बटोरे हैं न्यूजीलैंड ने. बीते 5 ओवर में न्यूजीलैंड ने 47 रन बटोरे हैं और 3 विकेट गंवाए हैं. विकेट लगातार गिरते जा रहे हैं. यहां से देखना मजेदार होगा कि क्या न्यूजीलैंड 200 का स्कोर पार करती है या नहीं.
16.0 ओवर: न्यूजीलैंड 163/5

Jan 28, 2026 20:17 (IST)

IND vs NZ Live Score: अब रवि बिश्नोई ने किया शिकार

चलिए पार्टी में रवि बिश्नोई भी शामिल हो गए हैं. उन्होंने मार्क चैपमैन का शिकार किया. न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है. हर्षित राणा ने कैच लपका.  गेंद थोड़ी छोटी थी और चैपमैन ने इसे डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग की तरफ पुल किया. डीप में खड़े हर्षित राणा ने ऊंची छलांग लगाते हुए शानदार कैच लपक लिया. कीवी टीम ने आखिरी 52 रनों पर 5 विकेट खो दिए हैं. चैपमैन 9 रन बनाकर लौटे.
15.1 ओवर: न्यूजीलैंड 152/5

Jan 28, 2026 20:12 (IST)

IND vs NZ Live Score: भारतीय गेंदबाजों की अच्छी वापसी

भारतीय गेंदबाजों ने अच्छी वापसी की है. अब आखिरी के 6 ओवर बचे हैं. न्यूजीलैंड का रन रेट 10 से नीचे का आ गया है. क्रीज पर दो नए बल्लेबाज हैं. टीम इंडिया न्यूजीलैंड को क्या 200 के अंदर रोक पाएगी?

14.0 ओवर: भारत 139/4

Jan 28, 2026 20:08 (IST)

IND vs NZ Live Score: भारत को चौथी सफलता

भारत को चौथी सफलता मिली है. एक बार फिर रिंकू सिंह ने कैच पकड़ा. कुलदीप यादव ने एक बार फिर फिलिप्स का विकेट लिया. गेंद थोड़ी छोटी थी और फिलिप्स ने उसे लॉन्ग-ऑन की तरफ हवा में उछाला. रिंकू सिंह तेजी से बाईं ओर मुड़े और बाउंड्री से ठीक पहले एक शानदार कैच लपक लिया. यह उनका शाम का तीसरा कैच. न्यूजीलैंड एक समय 100/0 पर था और अब 137/4 पर सिमट गया है. फिलिप्स 24 रन बनाकर आउट हुए.


13.4 ओवर: न्यूजीलैंड 137/4 

Jan 28, 2026 20:05 (IST)

IND vs NZ Live Score: अर्शदीप ने सीफर्ट का शिकार किया

अर्शदीप ने फंसाई बड़ी मछली, सीफर्ट लौटे. रिंकू सिंह ने कैच पकड़ा. गेंदबाजी में बदलाव भारत के लिए कारगर साबित हुआ. अर्शदीप सिंह ने सेट बल्लेबाज को आउट कर दिया. गेंद शॉर्ट और वाइड थी, ऑफ स्टंप के बाहर थोड़ी धीमी थी और सीफर्ट ने उस पर जोर से शॉट लगाया. गेंद बल्ले से लॉन्ग-ऑफ की तरफ गई जहां रिंकू सिंह ने सुरक्षित कैच लपक लिया. यह शाम का उनका दूसरा कैच है. इससे पहले उन्होंने कॉनवे का कैच लिया था, अब सीफर्ट का. कीवी सलामी बल्लेबाज की शानदार पारी का अंत हुआ. सीफर्ट ने 36 गेंदों में 62 रन बनाए. उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के लगाए थे.
12.2 ओवर: न्यूजीलैंड 126/3

Jan 28, 2026 19:55 (IST)

IND vs NZ Live Score: बिश्नोई का 8 रन का ओवर

रवि बिश्नोई के इस ओवर से 8 रन आए हैं. टिम सीफर्ट ने चौके के साथ उनका स्वागत किया है. दो विकेट आने से कुछ दबाव जरूर बना है. लेकिन टिम सीफर्ट स्कोरबोर्ड चलाए हुए हैं और रन बटोर रहे हैं. भारत यहां विकेट चाहेगा. 
11.0 ओवर: न्यूजीलैंड 116/2

Jan 28, 2026 19:53 (IST)

IND vs NZ Live Score: 10 ओवर पूरे

10 ओवरों का खेल पूरा हुआ. न्यूजीलैंड ने आखिरी ओवर से सिर्फ 5 रन बटोरे हैं. हालांकि, उनका रन रेट 10 से ऊपर का है. उन्होंने शुरुआती 10 ओवरों में 108 रन बनाए हैं और उसके लिए अच्छी बात यह है कि टिम सीफर्ट अभी भी क्रीज पर हैं. भारत को उनका विकेट चाहिए होगा जल्द से जल्द.
10.0 ओवर: न्यूजीलैंड 108/2

Jan 28, 2026 19:45 (IST)

IND vs NZ Live Score: रवींद्र आए और गए

कॉन्वे के आउट होने के बाद रचिन रवींद्र क्रीज पर आए थे और बिना कोई कमाल किए पवेलियन लौटे. बुमराह ने अपने दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर उनका विकेट झटका. लेंथ डिलवरी. गति में बदलाव किया. रचिन ने कलाई का सहारा लेकर खेलना चाहा. लेकिन सीधे गेंदबाज के हाथों में खेल बैठे. रचिन 2 रन बनाकर लौटे.
9.1 ओवर: न्यूजीलैंड 103/2

Jan 28, 2026 19:43 (IST)

IND vs NZ Live Score: कुलदीप ने दिलाई सफलता

कुलदीप ने भारत को सफलता दिलाई और इसके साथ ही कॉन्वे और सीफर्ट के बीच हुई खतरनाक साझेदारी का अंत हुआ. कॉन्वे को अपने जाल में फंसाया. एक बार फिर बड़ा शॉर्ट खेलने का प्रयास था, रिंकू सिंह ने डीप कवर पर कैच लपका. कॉन्वे ने 23 गेंदों में चार चौके और तीन छक्कों के दम पर 44 रनों की पारी खेली. पहले विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी हुई. 
8.2 ओवर: न्यूजीलैंड 100/2

Jan 28, 2026 19:39 (IST)

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड का स्कोर 100 के करीब

आखिरी ओवर से 12 रन आए हैं. न्यूजीलैंड का स्कोर 100 के करीब है. अभी 10 ओवर नहीं हुए हैं. भारत को विकेट की तलाश है. यह विकेट कौन दिलाएगा? कुलदीप अगला ओवर फेंकेंगे. इस साझेदारी को तोड़ना होगा भारतीय गेंदबाजों को जल्द से जल्द.
8.0 ओवर: भारत 94/0

Jan 28, 2026 19:37 (IST)

IND vs NZ Live Score: टिम सीफर्ट का अर्द्धशतक

टिम सीफर्ट ने पचासा पूरा किया. रवि बिश्नोई की गेंद पर सिंगल लेकर पचासा पूरा किया है. सिर्फ 25 गेंदों में यह फिफ्टी आई है. यह कीवी बल्लेबाज द्वारा भारत के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्द्धशतक है.
7.1 ओवर: न्यूजीलैंड 83/0

Jan 28, 2026 19:29 (IST)

IND vs NZ Live Score: पहला पावरप्ले पूरा

तेज गेंदबाजों को मार पड़ने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव रवि बिश्नोई के पास गए थे. लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. कॉन्वे ने उनके ओवर में 16 रन बटोरे. टिम सीफर्ट अपने अर्द्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं. इसके साथ ही पावरप्ले खत्म हुआ. न्यूजीलैंड ने पावरप्ले में 71 रन बटोरे हैं. टीम का रन रेट 11.83 का है. भारत को यहां विकेट चाहिए ही होगा. 
6.0 ओवर: भारत 71/0

Jan 28, 2026 19:26 (IST)

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड का स्कोर 50 पार

अभी 5 ओवरों का खेल हुआ है और न्यूजीलैंड का स्कोर 50 पार हो चुका है. टिम सीफर्ट लगातार आक्रमक बल्लेबाजी कर रहे हैं. बुमराह के आखिरी ओवर ें उन्होंने छक्का जड़ा था. आखिरी ओवर से भी 10 रन बटोरे है न्यूजीलैंड ने. अभी पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी हैं. 
5.0 ओवर: भारत 55/0

Jan 28, 2026 19:22 (IST)

IND vs NZ Live Score: बुमराह का कैच ड्रॉप करना पड़ रहा महंगा

बुमराह ने मैच की तीसरी ही गेंद पर टिम सीफर्ट का कैच ड्रॉप कर दिया था. थर्ड मैन पर गेंद का पीछा करते हुए वह चूक गए थे. गेंद उनके हाथ से छिटक गई थी.  बुमराह का यह कैच भारत को महंगा पड़ता हुआ क्योंकि टिम सीफर्ट 17 गेंदों में 38 रन बटोरे चुके हैं. हर्षित के आखिरी ओवर में 15 रन बटोरे हैं उन्होंने. एक छक्का और एक चौका जड़ा था. फिर कॉन्वे ने चौका जड़ा था.
4.0 ओवर: न्यूजीलैंड 45/0

Jan 28, 2026 19:16 (IST)

IND vs NZ Live Score: अर्शदीप की अच्छी वापसी

अर्शदीप की यह अच्छी वापसी कही जा सकती है. पहले दो ओवर में मार पड़ने के बाद इस ओवर से सिर्फ 4 रन आए हैं. टिम सीफर्ट ने इस ओवर में सिर्फ दो गेंद खेली है. टिम सीफर्ट आज जोखिम ले रहे हैं और वो आक्रमक बल्लेबाजी कर रहे हैं. 

3.0 ओवर: न्यूजीलैंड 30/0

Jan 28, 2026 19:10 (IST)

IND vs NZ Live Score: टिम सीफर्ट बाल-बाल बचे

टिम सीफर्ट  को परेशानी हो रही है. हर्षित की पटकी हुई गेंद पर उन्होंने अतरंगी शॉर्ट खेला है. इसके अलावा इससे पहले वाली गेंद पर वह बाल-बाल बचे थे, क्योंकि गेंद सूर्या के सामने गिरी थी. हालांकि, टिम सीफर्ट दूसरे ओवर से भी 12 रन बटोरने में सफल हुए हैं. दो ओवर के बाद न्यूजीलैंड का रन रेट 13 का है. भारत को पहले विकेट की तलाश है. न्यूजीलैंड पावरप्ले का अधिक से अधिक फायदा उठाना चाहेगा.

2.0 ओवर: न्यूजीलैंड 26/0

Jan 28, 2026 19:06 (IST)

IND vs NZ Live Score: पहला ओवर पूरा

अर्शदीप सिंह पहला ओवर लेकर आए थे और उन्हें मार पड़ी है. टिम सीफर्ट ने उन्हें लगातार तीन बाउंड्री लगाई है. हालांकि, दो मौके जरूर बने थे, लेकिन दोनों बहुत मुश्किल थे. अगला ओवर फेंकने हर्षित राणा आएंगे. देखना होगा कि कॉन्वे उनका कैसे सामना करते हैं.

1.0 ओवर: न्यूजीलैंड 14/0

Jan 28, 2026 19:00 (IST)

IND vs NZ Live Score: शुरू हुआ मैच

चलिए शुरू हुआ मैच. न्यूजीलैंड की डेवन कॉन्वे और टिम साइफ़र्ट की सलामी जोड़ी क्रीज पर है. डेवन कॉन्वे स्ट्राइक लेंगे. भारत के लिए अर्शदीप सिंह गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे.

Jan 28, 2026 18:42 (IST)

IND vs NZ Live Score: ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह

न्यूजीलैंड प्लेइंग इलेवन: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), ज़ाकरी फाउल्क्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी

Jan 28, 2026 18:34 (IST)

IND vs NZ Live Score: ईशान किशन बाहर

ईशान किशन बाहर हो गए हैं और उनकी जगह अर्शदीप सिंह आए हैं. कप्तान सूर्या ने बताया कि ईशान किशन को निगल हुआ है.

Jan 28, 2026 18:31 (IST)

IND vs NZ Live Score: भारत ने जीता टॉस

श्रेयस अय्यर को मौका दिया जाएगा? अय्यर आज अभ्यास करते दिख रहे हैं. ऐसे में संभव है कि उन्हें मौका दिया जाएगा. तिलक के चोटिल होने पर अय्यर टीम का हिस्सा बने हैं.

Jan 28, 2026 18:26 (IST)

IND vs NZ Live Score: क्या बुमराह को मिलेगा आराम?

श्रेयस अय्यर को मौका दिया जाएगा? अय्यर आज अभ्यास करते दिख रहे हैं. ऐसे में संभव है कि उन्हें मौका दिया जाएगा. तिलक के चोटिल होने पर अय्यर टीम का हिस्सा बने हैं.

Jan 28, 2026 18:18 (IST)

IND vs NZ Live Score: क्या बुमराह को मिलेगा आराम?

भारत पहले ही सीरीज में अपने नाम कर चुका है. ऐसे में देखना होगा कि क्या आज बुमराह खेलेंगे या नहीं. वहीं क्या अर्शदीप को मौका दिया जाएगा, यह भी देखने वाली बात होगी.

Jan 28, 2026 18:15 (IST)

IND vs NZ Live Score: संजू पर होंगी नजरें

संजू सैमसन पर आज के मैच में नजरें होंगी. चौथे मुकाबले की पूर्व संध्या पर गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने संकेत दिए थे कि संजू को मौके दिए गए थे. ऐसे में आज उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिलने की संभावना है.

Jan 28, 2026 17:45 (IST)

नमस्कार!

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी टी20 इंटरनेशनल सीरीज के चौथे मुकाबले में आपका स्वागत है. पल-पल की अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ. 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: 'सरेंडर करने वाला है ईरान' पश्चिम एशिया में जंग के बीच Trump का बयान | Breaking
Topics mentioned in this article