2 years ago

India vs New Zealand Live Score, 2nd ODI: भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच सीरीज के दूसरे वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच में दो बार बारिश के खलल के बाद इसे रद्द कर दिया गया है. भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी शुरू की थी. इसी बीच बारिश के चलते पहले 4.5 ओवर के बाद खेल रुका और बाद में एक बार खेल शुरू हुआ लेकिन 12.5 ओवर के बाद फिर से खेल रोका गया. लेकिन इसके बाद खेल शुरु नहीं हो सका और अंपायर्स ने मैच को रद्द करने का फैसला लिया. भारत के कप्तान शिखर धवन 3 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं शुभमन गिल 45 और सूर्यकुमार यादव 34 रन बनाकर क्रीज़ पर मौजूद थे. इससे पहले हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में खेले जा रहे इस मैच में मैदान गीला होने के चलते टॉस में देरी हुई थी. वहीं भारत की तरफ से दूसरे वनडे की टीम में दो बदलाव किए गए थे. शार्दुल ठाकुर की जगह दीपक चाहर और संजू सैमसन की जगह दीपक हुड्डा को आखिरी -11 में शामिल किया गया था. बता दें कि शुक्रवार को खेले गए पहले वनडे मैच में मेज़बान न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 7 विकेट से हराया था. अब सीरीज़ का तीसरा और आखिरी मैच बुधवार को होगा.  (LIVE SCOREBOARD)

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन : 

भारत प्लेइंग XI: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

न्यूजीलैंड प्लेइंग XI: फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, माइकल ब्रेसवेल, मैट हेनरी, टिम साउथी, लॉकी फर्ग्यूसन

Here are the Highlights of the 2nd ODI Match between India and New Zealand straight from Seddon Park, Hamilton

Nov 27, 2022 12:43 (IST)
IND vs NZ 2nd ODI Live: भारत बनाम न्यूज़ीलैंड के बीच दुसरा वनडे हुआ रद्द
IND vs NZ 2nd ODI Live: भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेला जा रहा दूसरा वनडे मैच बारिश के चलते रद्द हो गया है. सीरीज़ का तीसरा और आखिरी मैच बुधवार को खेला जाएगा. 
Nov 27, 2022 12:24 (IST)
India vs New Zealand Live: क्या 20 ओवर का मैच हो पाएगा.
Nov 27, 2022 12:00 (IST)
India vs New Zealand Live: फिर डाला खलल
India vs New Zealand Live: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को यहां दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दौरान बारिश के कारण दूसरी बार खेल रोकना पड़ा. बारिश के कारण दूसरी बार खेल रोके जाने तक भारत ने 12.5 ओवर में एक विकेट पर 89 रन बना लिए थे. खेल रोके जाने के समय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 45 जबकि सूर्यकुमार यादव 34 रन बनाकर खेल रहे थे. पहली बार जब खेल रोका गया तब भारत ने 4.5 ओवर में बिना विकेट खोए 22 रन बनाए थे.लगभग चार घंटे के विलंब के बाद मैच शुरू हुआ और इसे 29 ओवर का कर दिया गया। खेल फिर रोके जाने के कारण मैच दोबारा शुरू होने की स्थिति में ओवरों की संख्या में और कटौती होना तय है.
Nov 27, 2022 11:54 (IST)
IND vs NZ 2nd ODI Live: बारिश ने फिर डाला खलल
IND vs NZ 2nd ODI Live: एक बार फिर बारिश के कारण मैच को रोकना पड़ा है. सूर्या 25 गेंद पर 34 रन और शुबमन 42 गेंद पर 45 रन बना कर नाबाद हैं. भारत 89/1 (12.5 ओवर) 
Nov 27, 2022 11:49 (IST)
India vs New Zealand Live: सूर्या का धमाका
India vs New Zealand Live: अब सूर्यकुमार यादव अपने ही अंदाज में गेंदबाजों की धुनाई कर रहे हैं. वहीं, गिल अर्धशतक के करीब है. 
Nov 27, 2022 11:40 (IST)
India vs New Zealand LIve: भारत 60/1, 10 ओवर (29 ओवर मैच)
India vs New Zealand LIve: भारत ने 10 ओवर में 60 रन 1 विकेट पर बना लिए हैं. गिल 40 और सूर्या 10 रन बनाकर नाबाद हैं. धवन के रूप में भारत को पहला झटका लगा है. धवन केवल 3 रन ही बना सके.
Advertisement
Nov 27, 2022 11:30 (IST)
IND vs NZ 2nd ODI Live: शुभनम गिल और सूर्यकुमार यादव क्रीज़ पर
IND vs NZ 2nd ODI Live: कप्तान शिखर धवन के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव क्रीज़ पर आए हैं और शुभमन गिल का साथ निभा रहे हैं. 

Nov 27, 2022 11:21 (IST)
IND vs NZ 2nd ODI Live: मैच शुरू होते ही भारत को लगा पहला झटका
IND vs NZ 2nd ODI Live: बारिश के बाद जैसे ही मैच शुरू हुआ, भारत का पहला विकेट भी गिर गया है. शिखर धवन 3 रन बनाकर आउट हो गए हैं. 
Advertisement
Nov 27, 2022 11:14 (IST)
IND vs NZ 2nd ODI Live: बारिश के खलल के बाद मैच दोबारा शुरू, अब 29 ओवर का होगा मैच 
Nov 27, 2022 11:06 (IST)
IND vs NZ: 29-29 ओवर का मैच होने की संभावनाएं
Advertisement
Nov 27, 2022 11:02 (IST)
IND vs NZ Live: 29-29 ओवर का होगा मैच
Nov 27, 2022 10:47 (IST)
India vs New Zealand Live: 11 बजे होगा पिच का निरीक्षण
India vs New Zealand Live:
Advertisement
Nov 27, 2022 10:40 (IST)
IND Vs NZ ODI LIve:
IND Vs NZ ODI LIve:
Nov 27, 2022 10:33 (IST)
IND vs NZ Live: बारिश ने फिर बिगाड़ा मजा
Nov 27, 2022 10:14 (IST)
IND vs NZ live: फिर से आई बारिश
IND vs NZ live: फिर से आई बारिश, अब मैच रद्द होने का खतरा
Nov 27, 2022 10:13 (IST)
IND vs NZ Live: अंपायर करेंगे पिच का निरीक्षण
Nov 27, 2022 10:07 (IST)
IND vs NZ Live UPDATE
Nov 27, 2022 10:02 (IST)
IND vs NZ Live: ग्राउंड्समैन के साथ सूर्या की बातचीत
Nov 27, 2022 10:00 (IST)
IND vs NZ Live: पिच पर से कवर्स हटाए गए
IND vs NZ Live: पिच पर से कवर्स हटाए गए, लेकिन बारिश की संभावनाएं बरकरार
Nov 27, 2022 09:58 (IST)
IND vs NZ 2nd ODI Live
Nov 27, 2022 09:56 (IST)
India vs New Zealand ODI Live: हैमिल्टन में बारिश रूकी
India vs New Zealand ODI Live: हैमिल्टन में बारिश रूक गई है और अब ग्राउंड्समैन मैदान को जल्द से जल्द सुखाने की कोशश कर रहे ैं, 
Nov 27, 2022 09:10 (IST)
IND vs nZ Live: अभी भी हो रही है बारिश
Nov 27, 2022 08:33 (IST)
IND vs NZ ODI Live: बारिश हुई और तेज
IND vs NZ ODI Live:
Nov 27, 2022 08:18 (IST)
IND vs NZ 2nd ODI Live: बारिश अभी हो रही है और खेल रुका हुआ है
 IND vs NZ 2nd ODI Live: बारिश के चलते अभी भी खेल रुका हुआ है. जैसे ही बारिश रुकेगी और खेल शुरू होगा, हम एक बार फिर आपके साथ जुड़ेंगे लाइव अपडेट्स लेकर.......तब तक बने रहिए हमारे साथ
Nov 27, 2022 07:42 (IST)
IND vs NZ 2nd ODI Live: दूसरे वनडे मैच में बारिश के चलते खेल रुका
IND vs NZ 2nd ODI Live: भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में बारिश के चलते 4.5 ओवर के बाद खेल को रोक दिया गया है. ओपनर्स शिखर धवन 2 रन तो वहीं शुभमन गिल 19 रन बनाकर क्रीज़ पर मौजूद हैं. आगे की अपडेट लेकर जल्द ही जुड़ेंगे आपके साथ...
Featured Video Of The Day
Haryana Assembly Elections 2024 | हरियाणा का सियासी रण: 10 हॉट सीट का पूरा समीकरण