- ICC T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए.
- इस मैच में एक समय भारतीय टीम 300 के टोटल की ओर बढ़ती नजर आ रही थी, लेकिन 16 ओवर ने मैच को मोड़ दिया.
- जेम्स नीशम ने 16वें ओवर में मात्र एक रन खर्च करते हुए तीन महत्वपूर्ण भारतीय बल्लेबाजों को आउट किया.
IND vs NZ WC Final: 'हिस्ट्री रिपीड और हिस्ट्री डिफीट' करने के मकसद से न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उतरी भारतीय टीम एक समय 300 से ऊपर स्कोर बनाती नजर आ रही थी. लेकिन 16 ओवर में कीवी टीम ने ऐसी वापसी की कि भारतीय क्रिकेट टीम 250 के आस-पास रह गई. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 15वें ओवर में 203 रन को पार कर चुकी थी. संजू सैमसन और ईशान किशन जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे थे. लेकिन 16वें ओवर में कुछ ऐसा हुआ कि एक के बाद एक भारत के तीन बल्लेबाज आउट हुए और स्कोर वहां तक नहीं पहुंच सका, जिसकी उम्मीद की जा रही थी.
जानिए 16वें ओवर में क्या हुआ?
पहली गेंदः नीशम ने पहली ही गेंद पर संजू सैमसन को आउट किया. संजू 46 गेंदों पर 89 रन बनाकर आउट हुए.
दूसरी गेंदः संजू के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए हार्दिक को नीशम ने दूसरी गेंद फेंकी. इस गेंद पर कोई रन नहीं बना.
तीसरी गेंदः नीशम की तीसरी गेंद पर भी कोई रन नहीं बना.
चौथी गेंदः नीशम के इस ओवर की चौथी गेंद पर हार्दिक पांड्या ने एक रन लिया.
पांचवी गेंदः फिफ्टी पूरी कर चुके ईशान किशन स्ट्राइक पर थे. नीशम ने फुलटॉस फेंकी, जिसपर ईशान ने तेज प्रहार किया लेकिन वो लॉन्ग ऑन पर लपक लिए गए.
छठी गेंदः ईशान के आउट होने के बाद कप्तान सूर्या बैटिंग करने आए. सूर्या ने नीशम की इस गेंद को ऑफ साइट की ओर आगे बढ़कर लेफ्ट में मारा. लेकिन बाउंड्री पर तैनात रचिन रविंद्र ने शानदार कैच लेते हुए भारतीय कप्तान को गोल्डन डक पर आउट करवा दिया.
इस तरह से नीशम के इस एक ओवर ने मैच का रुख बदल दिया. यदि इस ओवर में विकेट नहीं गिरते तो निश्चित तौर पर भारतीय टीम इस मैच में 300 के पार स्कोर ले जा सकती थी.
यह भी पढ़ें - IND vs NZ: मोदी स्टेडियम में टूटा रिकॉर्ड! सैमसन-किशन-अभिषेक के तूफान से न्यूजीलैंड पर 255 की मार














