IND vs NED: अभिषेक शर्मा फिर हुए 0 पर ऑउट, 8 मैचों में 5वीं बार नहीं खोल पाए खाता, सुपर-8 से पहले बढ़ाई टेंशन

Abhishek Sharma Three ducks in a row: भारत सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुका है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उसने ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच खेला. अब भारत सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच खेलेगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Abhishek Sharma Three ducks in a row: अभिषेक शर्मा फिर हुए 0 पर ऑउट
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अभिषेक शर्मा ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में तीन पारियों में बिना कोई रन बनाए आउट होकर निराश किया है.
  • पेट के संक्रमण के कारण अभिषेक नामीबिया के खिलाफ मैच नहीं खेल पाए थे, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ वापसी की थी.
  • वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में भी अभिषेक ने 2 बिना रन बनाए आउट हुए थे.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Abhishek Sharma Three ducks in a row: संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ गोल्डन डक, पाकिस्तान के खिलाफ 4 गेंद और रन 0, नीदरलैंड्स के खिलाफ तीन गेंदों का सामना किया और खाता नहीं खोल पाए, यह प्रदर्शन है जारी टी20 वर्ल्ड कप में टी20 अंतरराष्ट्रीय में नंबर-1 बल्लेबाज का. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप से पहले अभिषेक शर्मा ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से विरोधी टीम के गेंदबाजों में डर बैठा रखा था. लेकिन वह अब रनों के लिए संघर्ष करते नजर आए हैं. मौजूदा आईसीसी टूर्नामेंट में वह अभी कर रनों का खाता नहीं खोल पाए हैं. ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान को छोड़कर भारत ने बाकी किसी मजबूत टीम का सामना नहीं किया था. सुपर-8 में टीम इंडिया को वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमों के खिलाफ खेलना है और उससे पहले अभिषेक के इस प्रदर्शन के टीम मैनेजमेंट के सामने गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है. 

वर्ल्ड कप में नहीं बनाए पाए हैं एक भी रन

अभिषेक शर्मा पेट के संक्रमण के चलते जारी टी20 वर्ल्ड कप में नामीबिया के खिलाफ मैच नहीं खेल पाए थे और पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में उनके खेलने पर भी संशय था. लेकिन उन्होंने वापसी की. हालांकि, वापसी पर भी उन्होंने निराश किया. अभिषेक जारी वर्ल्ड कप में अपना रनों का खाता भी नहीं खोल पाए हैं. वर्ल्ड कप से पहले उनके प्रदर्शन ने फैंस को उम्मीद थी कि बाएं हाथ का यह बल्लेबाज चौकों-छक्कों की बरसात करेगा, लेकिन वह निराश कर रहे हैं. 

वर्ल्ड कप से पहले भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेली थी. इस सीरीज में भी अभिषेक दो मौकों पर खाता नहीं खोल पाए थे. अगर बात अभिषेक की बीती 8 पारियों की करें तो पांच में वो खाता नहीं खोल पाए हैं. हालांकि, उनकी क्षमता पर शायद ही किसी को शक हो. अभिषेक जिस दिन रंग में आए, उस दिन छक्कों की बरसात कर देंगे. 

सुपर-8 से पहले मैनेजमेंट के सामने 'गंभीर' सवाल

भारत सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुका है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उसने ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच खेला. अब भारत सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच खेलेगा. ऐसे में मैनेजमेंट के सामने सवाल है कि क्या रनों के लिए संघर्ष कर रहे अभिषेक को ड्रॉप कर संजू सैमसन को मौका दिया जाएगा? देखना मजेदार होगा कि क्या गंभीर एंड कंपनी अभिषेक को मौका देना जारी रखती है या फिर उन्हें ड्रॉप करके संजू को मौका दिया जाता है.

संजू सैमसन जब रनों के लिए संघर्ष कर रहे थे, तब उनकी जगह ईशान किशन को ओपनिंग करवाई गई. टीम मैनेजमेंट ने संजू को पूरे मौके दिए थे. लेकिन वह उसे भुना नहीं पाए. दूसरी तरफ ईशान ने नंबर-3 पर खेलते हुए धमाकेदार प्रदर्शन किया. नामीबिया के खिलाफ जब अभिषेक बाहर रहे थे, तो संजू ओपनिंग के लिए आए थे. नामीबिया के खिलाफ संजू ने 8 मैचों में 22 रन बनाए थे. अगर संजू सैमसन प्लेइंग इलेवन में आते हैं तो भारत को ओपनिंग में लेफ्ट हेंड और राइड हेंड बैटर का विकल्प मिलेगा. बता दें, भारत अपने सुपर-8 के सभी मैच अपने ही देश में खेलेगा.

यह भी पढ़ें: India vs Netherlands: ईशान किशन- अभिषेक शर्मा पर होंगी नजरें, नीदरलैंड्स ने इन खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान

Advertisement

यह भी पढ़ें: T20 World Cup: सुपर-8 से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, पथिराना बाहर, इस खिलाड़ी ने किया रिप्लेस

Featured Video Of The Day
NDTV AI Summit 2026: चंद मिनटों में तैयार NDTV के Managing Editor Shiv Aroor की गजब AI वीडियो!
Topics mentioned in this article