IND vs NAM: ईशान किशन का 'पावरफुल' कारनामा, की रोहित के सुपर रिकॉर्ड की बराबरी, अब नजर अभिषेक पर

India vs Namibia, Ishan Kishan: ईशान ने नामीबियाई बॉलरों की बखिया उधेड़ते हुए अभिषेक की भरपाई करत हुए उनके ही रिकॉर्ड पर नजर गड़ा दी

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ICC Men's T20 World Cup 2026: ईशान किशन
X: Social media

India vs Namibia: खेले जा रहे टी20  विश्व कप (T20 World Cup 2026) में ईशान किशन (Ishan Kishan) ने दिखाया कि अगर कभी अभिषेक शर्मा नहीं होंगे, तो फिर वह 'अभिषेक' बन जाएंगे. यूएसए के खिलाफ पहले मैच में  सस्ते में आउट होने के बाद लेफ्टी बल्लेबाज ने सारी कसर वीरवार को नामीबिया के खिलाफ (India vs Namibia) के खिलाफ निकल दी.  अभिषेक शर्मा की जगह आए संजू सैमसन (22) के तेवर जल्द ही थम गए, तो कुछ देर पिच का मिजाज समझने के बाद नामीबिया बॉलरों की बखिया उधेड़ने की जिम्मेदारी ईशान किशन (61 रन, 24 गेंद, 6 चौके, 5 छक्के) ने संभाल की और जब जब तक पावर-प्ले (शुरुआत 6 ओवर खत्म हुए), तो वह तिलक वर्मा के साथ मिलकर नामीबिया गेंदबाजों को बुरी तरह लूट चुके थे.  और इस लेफ्टी ओपनर ने वह कारनामा कर डाला, जो भारत के टी20 इतिहास में बहुत ही कम ओपनर कर सके हैं. 

ईशान ने की रोहित की बराबरी

जब बात पारी में शुरुआती 36 गेंदों के भीतर अर्द्धशतक जड़ने की आती है, तो ईशान से पहले दो बार कारनामा सिर्फ रोहित शर्मा ने किया था. लेकिन अब ईशान ने नामीबिया के खिलाफ दूसरी बार पावर-प्ले के भीतर अर्द्धशतक जड़कर पूर्व कप्तान की बराबीर कर ली. इस मामले में अभिषेक शर्मा बॉस हैं, जिन्होंने शुरुआती 6 ओवरों में 3 बार अर्द्धशतक लगाने का कारनामा किया है. कुल मिलाकर बात यह है कि अब इस रिकॉर्ड मामले में ईशान किशन और अभिषके के बीच रेस छिड़ गई है. यह रेस टीम इंडिया के लिए अच्छी है!

स्मिट नहीं भूलेंगे यह सुनामी ओवर

ईशान किशन ने पावर-प्ले ओवर खत्म होने से पहले अर्द्धशतक जड़ने का कारनामा किया, उसमें छठे ओवर का सबसे बड़ा योगदान रहा. मानो एकदम से ही ईशान ने पिछले ओवरों की भरपाई करने का फैसला कर लिया. और उन्होंने बदलाव के रूप में आए स्मिट को बुरी तरह से रुई की तरह धुन डाला. पहली गेंद खाली जाने के बाद ईशान ने उनकी अगली चार गेंदों पर चार लगातार छक्के और आखिरी गेंद पर चौका जड़कर सिर्फ 20 गेंदों पर पचासा पूरा किया, तो इसी के साथ ही उन्होंने छह ओवर पूरे होने से पहले ही दूसरा अर्द्धशतक जमाकर रोहित की बराबरी कर ली. 

यह भी पढ़ें:

'फिट होने में समय लगेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे अभिषेक शर्मा? सूर्या के बयान से मची खलबली

Featured Video Of The Day
Syed Suhail|Bharat Ki Baat Batata Hoon| Kanpur Lamborghini Crash: Shivam Mishra को बचाने की कोशिशें?