राहुल गांधी ने लोकसभा में भारत-अमेरिका ट्रेड डील को किसान विरोधी बताते हुए उसकी कड़ी आलोचना की है. उन्होंने FIR, या विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव का सामना करते हुए भी किसानों के लिए लड़ाई जारी रखने का आश्वासन दिया. कांग्रेस सांसदों के साथ बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों के हितों के खिलाफ समझौता किया है.