IND vs INZ Final: 'उस समय मैं बुरी तरह जूझ रहा था', हार्दिक ने किया दो वर्ल्ड कप के बीच निजी परेशानियों का खुलासा

IND vs INZ Final: 'उस समय मैं बुरी तरह जूझ रहा था', हार्दिक ने किया दो वर्ल्ड कप के बीच निजी परेशानियों का खुलासा

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
T20 World Cup 2206:
X: हार्दिक पांड्या

T20 World Cup 2026: रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराने के बाद टीम इंडिया और इसके खिलाड़ी सातवें आसमान पर हैं. जश्न का दौर अभी भी चल रहा है. वहीं, यह वह समय है, जब खिलाड़ी अपने दिल की बात दुनिया के साथ साझा करते हैं. भारत की खिताबी जीत के बाद हार्दिक अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ खासे उन्मुक्त दिखाई  पड़े और दोनों ने मैदान पर पलों का जमकर लुत्फ उठाया. अब पांड्या ने लगातार दो  विश्व कप जीतने के बीच अपनी यात्रा के मुश्किल पलों के बारे में खुलासा किया है. 

हार्दिक ने जियो-स्टार से बातचीत में कहा, 'जब हमने साल 2024 में विश्व कप जीता था, तो मैं निजी जीवन में बहुत ज्यादा मुश्किलों का सामना कर रहा था. टूर्नामेंट से पहले बहुत बातें घटित हुई थीं और हालात मेरे अनुकूल नहीं जा रहे थे. 2024 विश्व कप शुरू होने से पहले मैंने तय कर लिया था कि मैं इससे छुटकारा पाने जा रहा हूं. मैं बहुत ही शानदार वापसी करना चाहता था. मैंने ऐसा किया और मैंने 17 साल बाद टीम के विश्व कप जीतने में मदद की.'

उन्होंने कहा, 'इस विश्व कप की बात करें, तो यह बात है, जिसके लिए मैं हमेशा जीता रहा, हमेशा कामना की. मैं क्रिकेट अपने देश के लिए बेहतर करने और जीतने के लिए खेलता हूं. मैं भारत के लिए सभी ट्ऱॉफियां जीतना चाहता हूं.' इस ऑलराउंडर ने कहा, 'बारबाडोस में जीत के बाद मैंने अपने आप से वादा किया मैं जिस भी टूर्नामेंट में खेलूगा, मैं जीत के लिए खेलूंगा और ट्रॉफी उठाऊंगा. और न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद में मिली जीत मेरे खुद से किए गए उसी वादे को प्रमाणित करती है. जो मैंने खुद से कहा, वह अब वास्तविकता है. और यह एक शुरुआत भर है'


 

Featured Video Of The Day
Dubai में Dheeraj-Mamta बने 'देवदूत', सैकड़ों भारतीयों को अपने farmhouse में दी शरण! | Ground Report
Topics mentioned in this article