T20 World Cup 2026, IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला शाम 7 बजे से भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. फाइनल में जगह बनाने के लिए दोनों ही टीमें अपनी श्रेष्ठ क्रिकेट खेलेंगी. आजके मैच में दोनों टीमें अपने ऊपर दबाव नहीं आने देगी. भारत और इंग्लैंड दोनों का टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन रहा है. भारतीय टीम ने सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ एकमात्र मैच गंवाया था, जबकि इंग्लैंड ने ग्रुप स्टेज में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी इकलौती हार का सामना करना पड़ा था. बता दें कि वानखेड़े में आज स्पिन गेंदबाजी की जंग भी देखने को मिलेगी. इंग्लैंड-भारत की 'तिकड़ी' में आज किस स्पिनर का जलवा देखने को मिलेगा, यह देखना दिलचस्प होने वाला है.
वरुण चक्रवर्ती
वरुण चक्रवर्ती अगर इंग्लैंड के खिलाफ अपनी प्रतिष्ठा के अनरुप प्रदर्शन करने में सफल रहते हैं, तो इस विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन सकते हैं। वरुण विश्व कप के 7 मैचों में 12 विकेट ले चुके हैं. अगर वरुण सेमीफाइनल में 2 विकेट लेने में कामयाब रहते हैं तो उनके 14 विकेट हो जाएंगे और वह इस विश्व कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे. वरुण का सुपर-8 में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। सुपर-8 के तीन मैचों में वह 3 विकेट ही ले सके हैं, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ उनका रिकॉर्ड अच्छा रहा है. वह इस टीम के खिलाफ 5 मैचों में 14 विकेट ले चुके हैं, जिसमें एक फाइफर भी शामिल है. इस आंकड़े को देखते हुए भारतीय टीम वरुण से इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है.
अक्षर पटेल
अक्षर पटेल ने इस विश्व कप में यूएसए, नामीबिया और पाकिस्तान के विरुद्ध 2-2 विकेट हासिल किए थे। इसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ 1 विकेट निकाला। उनसे न सिर्फ गेंदबाजी में, बल्कि बल्लेबाजी में भी फैंस को काफी उम्मीदें हैं, अक्षर भारत के लिए अहम स्पिनर साबित हो सकते हैं.
कुलदीप यादव
कलाई के जादूगर कुलदीप यादव को आजके मैच में मौका मिलेगा या नहीं, ये पिच को देखकर फैसला किया जाएगा. कुलदीप एक ऐसे स्पिनर हैं जो इंग्लैंड के बल्लेबाजोंो को अपनी गेंद से परेशान कर सकते हैं. कुलदीप यादव को टीम में रखना आकर्षक विकल्प रहा है, लेकिन भारत का अपनी अंतिम एकादश में फेरबदल करने की संभावना कम ही है.सेमीफाइनल जिस पिच पर खेला जाएगा, उस पर अभी तक दो मैच खेले गए हैं, इनमें वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ 196 रन का बचाव किया और इटली ने नेपाल को 123 रन पर आउट करने के बाद 10 विकेट से आसान जीत हासिल की थी.
इंग्लैंड के स्पिनर आदिल रशीद
इस विश्व कप में शीर्ष गेंदबाज बनने का मौका इंग्लैंड के स्पिनर आदिल रशीद के पास भी है. रशीद ने 7 मैचों में 11 विकेट लिए हैं. भारत के खिलाफ रशीद ने 18 मैचों में 14 विकेट लिए हैं. इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में रशीद संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर हैं. ऐसे में आज आदिल रशीद की गेंदबाजी पर नजर रहेगी.
लियाम डॉसन
डॉसन इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल प्लान का अहम हिस्सा रहे हैं, टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में लियाम डॉसन पर भी नजर रहेगी. भारत के बल्लेबाजों को इंग्लैंड के स्पीन अटैक के खिलाफ संभल कर खेलना होगा. इस वर्ल्ड कप में डॉसन के नाम 10 विकेट दर्ज है.
विल जैक्स
अगर इस टूर्नामेंट में किसी खिलाड़ी ने शांत रहकर अपनी पहचान बनाई है तो वह विल जैक्स हैं. आंकड़ों के हिसाब से, वह पहले ही प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट हैं..4 प्लेयर-ऑफ़-द-मैच अवॉर्ड, एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम करने में सफल हो गए हैं. विल जैक्स नंबर 7 पर बैटिंग करते हुए फिनिशर के तौर पर सफल रहे हैं, उन्होंने डेथ ओवरों में 162 रन बनाए हैं, जो टूर्नामेंट में किसी भी बल्लेबाज से ज़्यादा हैं, और कुल मिलाकर 191 रन, जो टॉप चार के बाहर बैटिंग करने वाले किसी भी बल्लेबाज कीओर से बनाया गया सबसे ज़्यादा रन है. विल जैक्स ऑफ-स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं, खासकर भारत जैसे लेफ्ट-हैवी बैटिंग ऑर्डर के खिलाफ उनकी ऑफ-स्पिन गेंदबाजी मैच को पलटने का काम कर सकती है.














