IND vs ENG, T20 World Cup 2026: सिद्धि विनायक से लेकर भगवान शिव और मां काली के किन-किन मंदिरों में टीम इंडिया ने किये दर्शन

IND vs ENG, T20 World Cup 2026: करोड़ों क्रिकेट फ़ैन्स वैसे भी हमेशा की तरह टीम इंडिया की कामयाबी के लिए हर शहर-गांव में पूजा-अर्चना कर रहे हैं. मस्जिदों, गुरुद्वारों और गिरिजाघरों में सेमीफ़ाइनल में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ मैच से पहले टीम की कामयाबी की दुआएं मांगी जा रही हैं. इंग्लैंड के खिलाफ़ सेमीफ़ाइनल से पहले भी टीम इंडिया ने अपना ये सिलसिला नहीं तोड़ा. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
India vs England, T20 World Cup 2026:

IND vs ENG, T20 World Cup 2026:  टीम इंडिया अपने तीसरे टी-20 वर्ल्ड कप ख़िताब की तैयारी को अंजाम दे चुकी है. हर मैच से पहले उसने ना सिर्फ़ अपनी तैयारी पुख़्ता की है, बल्कि हर शहर के मशहूर मंदिरों में जाकर ईश्वर से पूजा- अर्चना भी की है. करोड़ों क्रिकेट फ़ैन्स वैसे भी हमेशा की तरह टीम इंडिया की कामयाबी के लिए हर शहर-गांव में पूजा-अर्चना कर रहे हैं. मस्जिदों, गुरुद्वारों और गिरिजाघरों में सेमीफ़ाइनल में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ मैच से पहले टीम की कामयाबी की दुआएं मांगी जा रही हैं. इंग्लैंड के खिलाफ़ सेमीफ़ाइनल से पहले भी टीम इंडिया ने अपना ये सिलसिला नहीं तोड़ा. 

ये भी पढ़ें-  IND vs ENG, T20 World cup 2026: गौतम गंभीर का ये मास्टर प्लान, टीम इंडिया को सेमीफाइनल में दिलाएगा जीत, धुआं-धुआं हो जाएगा इंग्लैंड

सेमीफ़ाइनल से पहले मुंबई के सिद्धिविनायक गए कोच गंभीर, अभिषेक, अक्षर  
वानखेड़े में शाम को 7 बजे शुरू होनेवाले सेमीफ़ाइनल से पहले टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर ने मुंबई के सिद्धिविनियाक मंदिर जाकर गणपति की पूजा-अर्चना की है और टीम की सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा है. इस सेमीफ़ाइनल की विजेता टीम की टक्कर न्यूज़ीलैंड से अहमदाबाद में होगी. सेमीफ़ाइनल से पहले अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल की सिद्धिविनायक में पूजा-अर्चना की तस्वीरें भी सामने आईं हैं.  

विंडीज़ से मैच से पहले कोलकाता के कालीघाट पहुंचे सूर्या, अभिषेक, अक्षर
वेस्ट इंडीज़ के ख़िलाफ़ मैच से पहले टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल कोलकाता के कालीघाट जाकर मां काली के दर्शन करते देखे गए. वहां जाकर उन्होंने शक्तिपीठ में भारतीय टीम की कामयाबी के लिए पूजा-अर्चना की.

ज़िंबाब्वे मैच से पहले चेन्नई के अरुलमिगु मरुन्दीश्वर मंदिर 
सुपर-8 में ज़िंबाब्वे के ख़िलाफ़ अहम मुक़ाबले से पहले अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल के चेन्नई के अरुलमिगु मरुन्दीश्वर मंदिर जाकर भगवान शिव से आशीर्वाद लेने की तस्वीरें सामने आईं थीं. 

दक्षिण अफ्रीका, हॉलैंड, नामीबिया और पाकिस्तान मैच से पहले पूजा-अर्चना 
भारत ने दक्षिण अफ़्रीका और ह़लैंड के खिलाफ़ अपने मैच अहमदाबाद में खेले जबकि पाकिस्तान के ख़िलाफ़ इकलौता मैच कोलंबो में खेला. इन जगहों से टीम इंडिया के किसी मंदिर विशेष में जाने की तस्वीरें तो सामने नहीं आईं. लेकिन ज़्यादातर क्रिकेटर अपने होटल के कमरों से पूजा-अर्चना करके ही मैदान पर आते हैं. दुनिया भर में भारतीय टीम के क्रिकेट फ़ैन्स टीम के लिए दुआएं तो करते ही हैं. 

Advertisement

वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत सिद्धिविनायक से ही 
हर शुभ काम की शुरुआत हिंदू पूजा-पद्धति में गणपति की अर्चना से ही होती है. टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप के अपने अभियान की शुरुआत भी मुंबई के सिद्धिविनियाक मंदिर से ही की. पहले मैच से पहले कोच गंभीर और बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की और टीम की कामयाबी के लिए आशीर्वाद मांगा. पहले मैच में भारत ने अमेरिका को 29 रनों से हराया था

Featured Video Of The Day
Iran US War: जंग के बीच ईरान का बड़ा दावा, 1.1 बिलियन डॉलर के सिस्टम को किया तबाह | BREAKING NEWS
Topics mentioned in this article