IND vs ENG: भारत के खिलाफ टेस्ट से पहले इंग्लैंड ने मचाई खलबली, 6 फुट 4 इंच के तेज गेंदबाज को टीम में शामिल चली बड़ी चाल

Teenage fast bowler Eddie Jack: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच 20 जून से लीड्स में खेला जाने वाला है. उससे पहले इंग्लैंड ने एक बड़ी चाल चल दी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Eddie Jack in England Team

IND vs ENG, 1st Test: हैम्पशायर के 6 फुट 4 इंच लंबे तेज गेंदबाज एडी जैक (Teenage fast bowler Eddie Jack) को भारत के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले इंग्लैंड की सीनियर टीम के साथ ट्रेनिंग के लिए आमंत्रित किया गया है. उन्होंने भारत ए के खिलाफ इंग्लैंड लायंस के लिए प्रभावशाली प्रदर्शन किया है.  जैक को जोश टंग के बैकअप के रूप में टीम में शामिल किया गया था, जो भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस मैच के दौरान लंगड़ाते हुए पिच से बाहर चले गए थे. 19 साल के जैक ने नॉर्थम्प्टन में दूसरे अनौपचारिक टेस्ट की पहली पारी में शतक बनाने वाले केएल राहुल को आउट करके सुर्खियां बटोरीं. यह मैच ड्रॉ रहा, लेकिन जैक ने अपनी गेंदबाजी से बवाल मचा दिया था.  खासकर भारत के शीर्ष क्रम के खिलाफ उन्होंने ऐसी गेंदबाजी की थी जिसे देखकर ही चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम के साथ जोड़ा है.

बता दें कि जैक ने अभी तक हैम्पशायर के लिए काउंटी चैंपियनशिप में डेब्यू नहीं किया है, उन्होंने अबतक दो फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं. दोनों भारत ए के खिलाफ़ ही खेल हैं.  इस साल की शुरुआत में साउथ अफ़्रीका में इंग्लैंड अंडर-19 टीम के लिए भी खेले थे. जैक ने नॉर्थम्प्टन मैच के दौरान भारतीय दिग्गज नितीश रेड्डी, ध्रुव जुरेल जैसे बल्लेबाजों को अपनी गेंदबाजी से चकमा देने में सफलता हासिल की थी. उनकी गेंदबाजी के खिलाफ भारत के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज भी चकमा खाते नजर आए थे. दूसरी पारी में जैक ने 71 रन देकर 2 विकेट लिए, जिसमें 2022 में भारत के रांची टेस्ट के हीरो जुरेल का बेशकीमती विकेट भी शामिल था.  पिछले महीने उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ़ अभ्यास मैच में संयुक्त काउंटी XI का प्रतिनिधित्व करते हुए 5 विकेट लेकर अपने नाम से इंग्लैंड बोर्ड को अवगत कराया था. 

जैक के टीम में बैकअफ के तौर पर आने से इंग्लैंड के पेस डिपार्टमेंट में थोड़ी राहत मिली है. बता दें कि जोफ्रा आर्चर सीरीज़ के पहले मैच से बाहर हो गए हैं, मार्क वुड इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं, और गस एटकिंसन अभी भी जिम्बाब्वे के खिलाफ़ हाल ही में हुए एकमात्र टेस्ट के दौरान लगी हैमस्ट्रिंग खिंचाव से उबर रहे हैं.  20 जून को हेडिंग्ले में होने वाले पहले टेस्ट से ठीक 10 दिन पहले इंग्लैंड अपनी तेज गेंदबाजी को मजबूत करना चाहता है. हालांकि जैक को अभी तक आधिकारिक तौर पर टेस्ट टीम में शामिल नहीं किया गया है, लेकिन ट्रेनिंग सेशन में उनके शामिल होने से यह उम्मीद की जा सकती है कि पहले टेस्ट में उनको चयनकर्ता मौका दे सकते हैं. 

द टाइम्स लंदन की रिपोर्ट के अनुसार एडी जैक ने एंड्रयू फ्लिंटॉफ की निगरानी में अपनी गेंदबाजी पर काम किया है. एंड्रयू फ्लिंटॉफ भी जैक की गेंदबाजी से काफी प्रभावित रहे हैं. 

Advertisement

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज शेड्यूल (India vs England Test Series Schedule)

टेस्टतारीखवेन्यू
पहला टेस्ट20 जून से 24 जूनहेडिंग्ले लीड्स
दूसरा टेस्ट2 जुलाई से 6 जुलाईएजबेस्टन, बर्मिंघम
तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से 14 जुलाईलॉर्ड्स, लंदन
चौथा टेस्ट 23 जुलाई से 27 जुलाईओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
पांचवां टेस्ट 31 जुलाई से 4 अगस्त द ओवर, लंदन

पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम (England squad for first Test against India)

बेन स्टोक्स (कप्तान), शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्से, सैम कुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टंग, क्रिस वोक्स , बैक अप (एडी जैक)

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Sangeet Som को Muslim Votes क्यों नहीं चाहिए? | Bengal Elections 2026 | Chakravyuh