IND vs ENG 2nd Semi-Final: हैरी ब्रूक की बड़ी चूक, सैमसन ने जिता दी 'बिग बैटल', संजू का अर्द्धशतक

India vs England, 2nd Semi-Final: टी20 में छोटी-छोटी बैटल बहुत मायने रखती हैं, लेकिन यहां तो कप्तान हैरी ब्रूक की ब्लंडर से भारत ने बिग बैटल अपने नाम कर ली

विज्ञापन
Read Time: 4 mins

India vs England, 2nd Semi-Final: वानखड़े स्टेडियम में टॉस जीतने के बाद बॉलिंग चुनने का फैसला लेने के बाद इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने सोचा भी नहीं होगा कि सेमीफाइनल की 'बिग बैटल' वह हार जाएंगे. और अगर ऐसा हुआ, तो इसकी सबसे बड़ी वजह खुद इंग्लिश कप्तान ही रहे. और हैरी ब्रूक से वह ऐसी गलती हो गई, जो ब्लंडर (बड़ी चूक) में तब्दील हो गई. अब पता नहीं कि मैच के परिणाम में यह कितनी भारी पड़ेगी, लेकिन इसका असर यह हुआ कि भारत ने शुरुआती लड़ाई में इंग्लैंड को पटक दिया. बहरहाल, संजू ने हैरी के ब्लंडर का पूरा-पूरा फायदा उठाते हुए 26 गेंदों अर्द्धशतक जड़ा. यह संजू सैमसन का वर्ल्ड कप में लगातार दूसरा अर्द्धशतक जड़ा. इसमें संजू सैमसन ने 7 चौके और 3 छक्के लगाए. और इसके बाद तो इंग्लिश खिलाड़ियों के ज़हन में हैरी ब्रूक की गलती और ज्यादा कौंधती रही. 

हैरी ब्रूक की चूक!

यह एक ऐसी गलती रही, जो शायद हैरी ब्रूक दस में से एक बार करें. और लगता है कि यह दसवां आंकड़ा भारत के खिलाफ सेमीफाइनल का मुकाबला रहा. आप खुद देखिए की बड़े मैचों का दबाव क्या-क्या करवा देता है. और हैरी ब्रूक भी कोई अपवाद नहीं हैं. लगभग पारी शुरू होते ही हैरी से यह चूक गई. यह गेंद नंबर-14 थी और ओवर कर रहे थे जोफ्रा आर्चर, जो फेंके पहले ही ओवर में खासे महंगे रहे थे. तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर सैमसन ने मिडऑफ के ऊपर से मारने की कोशिश की, लेकिन गेंद गई सीधे कप्तान हैरी ब्रूक के हाथों में. इंग्लिश कप्तान को थोड़ा दाईं ओर जाना पड़ा. ऐसा नहीं था कि यह मुश्किल कैच था, लेकिन हाथ से लगा, तो छिटक गई. चूक हैरी से हो गई थी!

चूक बन गई बिग ब्लंडर बन गई!

बड़े मैचों में किसी भी बडे़े खिलाड़ी को एक मौका मिलना चाहिए. फिर वह चूक को  ब्लंडर में तब्दील कर देता है और संजू सैमसन ने यहां से फिर ऐसा ही किया. संजू ने कैच छूटने के बाद उस 'सुर' की आवाज को और मजबूत किया, जिसके बूते उन्होंने सुपर-8 राउंड के आखिरी मैच में विंडीज की वॉट लगाई थी. जब संजू का कैच छूटा, तो वह सिर्फ 15 पर थे, लेकिन कैच छूटने के बाद तो मानो वह मंच पर किसी रॉक स्टार की तरह परफॉरमेंस कर रहे थे. वह सुर ऊंचा ऊठाते जा रहे थे, तो हैरी ब्रूक के चेहरा का पीलापन बढ़ता जा रहा था क्योंकि वह समझ चुके थे कि संजू के प्रचंड प्रहारों और फिर 26 गेंदों पर जड़े अर्द्धशतक ने उनकी चूक को ब्लंडर में तब्दील कर दिया है. 

बिग बैटल हुई भारत के नाम !

संजू को जीवनदान मिला, तो सैमसन का बल्ला और उन्मुक्त हो गया. कभी पुल से छ्क्का देखने को मिला, तो कभी गनगनाता हुआ चौका. चाल से सैमसन ने रत्ती भर भी समझौता नहीं किया. दूसरे छोर पर ईशान ने सही एप्रोच बरकरार रखी. नतीजा यह हुआ कि मुकाबले में बहुत ही अहम पावर-प्ले यानी शुरुआती 6 ओवरों की बिग बैटल भारत ने अपने नाम कर ली. यह सही है कि अभिषेक शर्मा सस्ते में आउट हो गए, लेकिन भारत ने शुरुआती 6 ओवरों में 67 रन बनाकर वो बिग बैटल अपने नाम कर ली, जो मैच में बड़ी भूमिका निभा सकती है या इस फॉर्मेट में निभाती है. छठे ओवर के बाद संजू 20 गेंदों में 41 रन बनाकर नाबाद थे, तो इशान किशन का योगदान भी 9 गेंदों पर 16 रन का था. 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान ने ले लिया अमेरिका से बदला ! | Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon